फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Sitrang Live: चक्रवात 'सितरंग' ने ली 35 की जान, बंगाल में समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा

Tue, 25 Oct 2022 10:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर

खास बातें

 Cyclone Sitrang Live Tracker Bay of Bengal, Weather Updates Today: चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर  दी है। अब तक यहां सात लोगों की मौत की सूचना है। धिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता के हवाले से एएफपी ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। चक्रवात सितरंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे अमर उजाला के साथ...
 
विज्ञापन
बंगाल के समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:28 PM, 25-Oct-2022

मंगलवार को खतरा कम हो गया: मौसम विभाग

चक्रवात मंगलवार को दोपहर तक कमजोर पड़ गया। राजधानी ढाका के मौसम कार्यालय ने सोमवार शाम को हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की थी। मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को खतरा कम हो गया है।

06:28 PM, 25-Oct-2022

चक्रवात के कारण बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत

चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘सितरंग’ के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले अधिकारियों को सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था। चक्रवात के प्रभाव के चलते देश भर में लगभग पूरे दिन भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

03:00 PM, 25-Oct-2022

असम में दिख रहा चक्रवात सितरंग का असर

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात सितरंग का असर अब असम में भी दिख रहा है। असम के नागांव जिले में भारी बारिश और आंधी के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं।

विज्ञापन
11:47 AM, 25-Oct-2022

चक्रवात 'सितरंग' ने ली सात की जान, बंगाल में समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा

चक्रवात सितरंग के प्रहार की चपेट में आने से बांग्लादेश में सात लोगों की जान चली गई। हवा की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं भारत में भी इस चक्रवात का असर दिखने लगा है। बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर ज्वार-भाटा उठने लगा है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्र के पास न जाने की चेतावनी दी जा रही है।

 

08:45 AM, 25-Oct-2022

सितरंग चक्रवात से चार राज्यों में रेड अलर्ट

सितरंग चक्रवात के मद्देनजर सोमवार को असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 26 अक्तूबर तक हैलाकांडी, करीमगंज, कछार, दीमा हसाओ, पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, मोरीगांव, नगांव, कामरूप मेट्रो, कामरूप, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
 

विज्ञापन
07:55 AM, 25-Oct-2022

बंगाल में भी तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग

चक्रवात सितरंग के असर के चलते पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। इस चक्रवात का असर जिन इलाको में सबसे ज्यादा रहने की आशंका है उसमें दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना शामिल है। इसके अलावा   मिदनापुर और मुर्शिदाबाद में तेज बारिश का अनुमान है. इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी अलर्ट जारी किया गया है।  SDRF और NDRF टीमों की तैनाती जगह जगह कर दी गई है।

07:47 AM, 25-Oct-2022

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

बांग्लादेश के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि चक्रवात सितरंग ने सोमवार को रात 9.30 से 11.30 बजे के बीच बांग्लादेश  के बारिसल के पास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ बारिश हुई। तेज आंधी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सैंकड़ों जगह पेड़ उखड़ गए।

07:27 AM, 25-Oct-2022

Cyclone Sitrang Live: चक्रवात 'सितरंग' ने ली 35 की जान, बंगाल में समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा

चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर  दी है। अब तक यहां सात लोगों की मौत की सूचना है। धिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता के हवाले से एएफपी ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। इस बीच मेघालय में आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि सितरंग चक्रवात से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवात सितरंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें