07:28 PM, 29-Oct-2025
तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट
चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के प्रभाव के चलते तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई। राज्य के वारंगल, जनगांव, हनुमाकोंडा, महबुबाबाद, करीमनगर, सिद्दीपेट, यदाद्री भुवनागिरी, सूर्यापेट, नलगोंडा, खम्मम, भद्राद्री कोठागुडेम, नगरकुर्नूल, पेद्दापल्ली उन जिलों में से थे, जहां भारी बारिश हुई। साथ ही हैदराबाद में भी बारिश देखी गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को वारंगल, हनुमकोंडा, महबूबाबाद, जनगांव, सिद्दीपेट और यादाद्री भुवनगिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।