09:03 AM, 04-Dec-2021
किसी भी क्षेत्र में तूफान की चेतावनी नहीं
भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के निदेशक एचआर बिश्वास ने कहा है कि इसकी तीव्रता कमजोर हो रही है। यह रविवार को राज्य के पुरी तट से टकरा सकता है। इसके बाद यह और कमजोर हो जाएगा। बिश्वास ने बताया कि तट से टकराने के दौरान हवा की अधिकतम गति 75 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। इसके प्रभाव से केवल भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। किसी भी क्षेत्र में तूफान की चेतावनी नहीं है। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। केवल तट के निचले और संवेदनशील क्षेत्रों से ही लोगों को निकाला गया है।
एनडीआरएफ के अधिकारी विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि जवाद को देखते हुए पुरी में हमारी एक टीम तैनात की गई है। राहत व बचाव के सारे उपकरणों के साथ टीम तैयार है। NDRF ने जोखिम वाले इलाकों में जहां 46 टीमों को तैनात किया है चक्रवाती तूफान से बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत आसपास के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। निचले इलाकों को लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजियानगरम और विशाखापत्तनम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ओडिशा के गजापट्टी, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।