03:50 PM, 30-Nov-2025
दित्वाह को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है, 'दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुड्डुचेरी तटों पर चक्रवाती तूफान दित्वाह पिछले छह घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया और आज, 30 नवंबर 2025 को 8:30 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) पर उसी क्षेत्र में, अक्षांश 11.4 ° N और देशांतर 80.6 ° E के पास, कुड्डालोर से लगभग 100 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, कराईकल से 100 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, पुड्डुचेरी से 110 किमी दक्षिण-पूर्व, वेदारनियम से 140 किमी उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 180 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। उत्तर तमिलनाडु-पुड्डुचेरी तटों से चक्रवात के केंद्र की न्यूनतम दूरी लगभग 70 किमी है। चक्रवाती तूफान आज दोपहर और शाम तक तमिलनाडु-पुड्डुचेरी तट से न्यूनतम 60 किमी और 30 किमी की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित होगा।'