फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akvan Live: चक्रवात अकवान के दोपहर तक आंध्र-ओडिशा तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 19 Nov 2026 07:24 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अकवान’ के आज यानी की 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर तीन ट्रेनों का समय बदला गया है। ओडिशा के छह जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। चक्रवात अकवान से जुड़े सभी ताजा अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन
चक्रवात अकवान की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:39 AM, 19-Nov-2026

ओडिशा के छह जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

चक्रवाती तूफान अकवान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के छह जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को राज्य नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, तूफान के कारण ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणी ओडिशा और तटीय इलाकों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा और कालाहांडी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। बालासोर तक के तटीय क्षेत्रों में भी मौसम खराब रह सकता है।

मुख्यमंत्री ने भी बताया राज्य के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर चक्रवात से निपटने और राहत-बचाव कार्यों की रणनीति तैयार की गई है। इस बीच भारतीय नौसेना और अन्य संबंधित एजेंसियां भी तैयारियों में जुटी हैं। प्रशासन लगातार तूफान की दिशा और उसकी संभावित तीव्रता पर नजर बनाए हुए है। समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं।
 

07:32 AM, 19-Nov-2026

चक्रवाती तूफान अकवान का असर, रेलवे ने इन ट्रेनों का समय बदला

चक्रवाती तूफान अकवान को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन ट्रेनों का समय बदला गया है, उनमें चारलापल्ली-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस (18046) गुरुवार को सुबह 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, जो अब दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। इसी तरह सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस (12704) का समय भी बदल दिया गया है। यह ट्रेन अब दोपहर 3:55 बजे के बजाय शाम 5:55 बजे रवाना होगी। वहीं, एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15227) गुरुवार को रात 12:30 बजे रवाना होने वाली थी, जो अब सुबह 8:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

07:08 AM, 19-Nov-2026

Akvan Live: चक्रवात अकवान के दोपहर तक आंध्र-ओडिशा तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान गुरुवार दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश के यानम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। वहीं, हवा के झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें