फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live : गुजरात के 18 शहरों में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, समय में किया गया बदलाव

Thu, 24 Jun 2021 11:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। राहत की बात ये है कि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से जुड़ी देश-दुनिया की पल-पल की खबरों की सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:43 PM, 24-Jun-2021

पंजाब में सामने आये कोरोना वायरस के 382 नए मामले, 20 और की मौत

पंजाब में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 382 और मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 5,93,941 पहुंच गए, जबकि 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 15,944 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज 5,274 हैं। राज्य में संक्रमण दर 0.68 फीसदी है। आज बरनाला, बठिंडा और फरीदकोट समेत कई जिलों में मरीजों की जान चली गयी। अमृतसर में 47, लुधियाना में 47 और जालंधर में 33 नये मरीजों का पता चला।

बुलेटिन में बताया गया है कि बृहस्पतिवार को 715 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5,72,723 हो गई है। उसमें बताया गया है कि राज्य में 127 मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं। बुलेटिन के अनुसार, अबतक 1,06,14,550 नमूनों का जांच के लिए संग्रहण किया जा चुका है। 

10:14 PM, 24-Jun-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना टीकाकरण शुक्रवार 25 जून को आयोजित नहीं होगा

मध्यप्रदेश में कोविड टीकाकरण महा-अभियान के तीसरे दिन 24 जून को शाम 6 बजे तक छह लाख 59 हजार 929 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं कोरोना टीकाकरण शुक्रवार 25 जून को आयोजित नहीं होगा।

09:40 PM, 24-Jun-2021

अश्विनी चौबे और उनकी पत्नी ने कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और उनकी पत्नी नीता चौबे ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक ली।

विज्ञापन
09:32 PM, 24-Jun-2021

राजस्थान में कोरोना के 147 नए मामले, आज कोई मौत नहीं

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 147 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में आज इस घातक संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। चिकित्सा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 147 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से अलवर में 58, जयपुर में 14 और जोधपुर में 12 नए मामले सामने आए हैं।

09:30 PM, 24-Jun-2021

दिल्ली में कोरोना के 119 नए मामले, आठ की मौत

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 109 नए मामले सामने आए और आठ रोगियों की मौत हो गई जबकि संक्रमण की दर गिरकर 0.14 फीसदी रही । स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
09:23 PM, 24-Jun-2021

गुजरात के 18 शहरों में नाइट कर्फ्यू

गुजरात राज्य के आठ नगर निगमों और वापी, अंकलेश्वर, मेहसाणा, गांधीनगर समेत कुल 18 शहरों में रात्रि कर्फ्यू समेत पाबंदियां जारी रहेंगी। इन 18 शहरों में रात का कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक 1 घंटे कम कर दिया गया है। 

06:24 PM, 24-Jun-2021

देश में शाम पांच बजे तक लगाए गए 52 लाख से अधिक टीके

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शाम पांच बजे तक 52,43,939 टीके दिए गए। लगातार चौथे दिन पचास लाख से अधिक टीके लगाए गए। 6,97,568 के साथ उत्तर प्रदेश आज पहले नंबर पर। मध्य प्रदेश 6,08,066 के साथ दूसरे और 4,10,331 के साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर है।

06:18 PM, 24-Jun-2021

कर्नाटक में स्कूल खोलने पर अभी विचार नहीं: डॉ अश्वत्नारायण 

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डॉ अश्वत्नारायण ने कहा कि फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद हैं। 18 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण अभियान के आधार पर यह तय किया जाएगा कि आगे कैसे बढ़ना है। हालांकि, सरकार ने इस पर कुछ भी तय नहीं किया है, हम चर्चा के बाद इस पर विचार करेंगे।

05:41 PM, 24-Jun-2021

कोरोना के मामले जीरो होने के बाद ही पर्यटकों को मिलेगी अनुमति

गोवा के बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि कोरोना के मामले जीरो होने के बाद ही गोवा में पर्यटकों को अनुमति दी जाएगी। गोवा जब पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा तब जो भी लोग बाहर से आएंगे उनकी अच्छे से स्क्रीनिंग की जाएगी। पर्यटकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

04:34 PM, 24-Jun-2021

कर्नाटक में 25 जून से कई शहरों के लिए बस संचालन फिर से शुरू

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम 25 जून से 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ बंगलूरू, शिवमोग्गा, मंगलूरू और राज्य के अन्य स्थानों से मुंबई, पुणे, मिराज, सोलापुर, पंढरापुर और तुलजापुर के लिए बस संचालन फिर से शुरू करेगा। इस दौरान कोरोना नियमों का करना होगा पालन।

04:24 PM, 24-Jun-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4981 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,981 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 6,464 लोग स्वस्थ भी हो गए।

01:05 PM, 24-Jun-2021

मुंबई: बीएमसी ने वसूला 58 करोड़ रुपये का जुर्माना

कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र के मुंबई में देखा गया है। ऐसे में बीएमसी ने बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में मुंबई में बिना मास्क घूमने वाले लोगों से अब तक जुर्माने के तौर पर 58 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। यह रेलवे और मुंबई पुलिस की ओर से एकत्रित की गई जुर्माना राशि समेत है।
 
 

12:19 PM, 24-Jun-2021

टीकाकरण: अब तक 30 करोड़ डोज मुहैया कराईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्र द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 30 करोड़ (30,33,27,440) से अधिक वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसमें से वेस्टेज सहित कुल खपत 28,43,40,936 डोज है। 

मंत्रालय ने बताया कि 1.89 करोड़ से अधिक (1,89,86,504) कोरोना वैक्सीन की डोज अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। 21,05,010 से अधिक वैक्सीन की डोज अगले 3 दिनों के अंदर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मिल जाएगी।

12:17 PM, 24-Jun-2021

कोरोना: संक्रमण दर लगातार 17वें दिन 5 फीसदी से कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ा के मुताबिक, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.91 फीसदी है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 17वें दिन 5 फीसदी से कम है।

09:55 AM, 24-Jun-2021

कोरोना: 30.16 करोड़ से ज्यादा कोविड टीके लगे 

देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। देश में अब तक 30,16,26,028 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 

09:52 AM, 24-Jun-2021

कोरोना: देश में 3.91 लाख एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 68,885 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2,90,63,740 लोग घातक वायरस को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मामले घटकर 3,91,981 रह गए है। 

09:40 AM, 24-Jun-2021

कोरोना: 24 घंटे में 1321 की गई जान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 54,069 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 पहुंच गई। वहीं इस अवधि में 1,321 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में 3,91,981 हो गई है। 
 
 

09:26 AM, 24-Jun-2021

देश: अब तक इतने सैंपल की हुई जांच

देश में बुधवार शाम तक 39,78,32,667 सैंपल की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 18,59,469 सैंपल की जांच बुधवार यानी 23 जून को की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  
 

 

07:53 AM, 24-Jun-2021

मिजोरम: 24 घंटे में 226 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 226 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल संक्रमितों मरीजों की संख्या 18,624 हो गई है। इसमें से 4,442 एक्टिव केस हैं और 14,096 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 86 मरीजों की इस जानलेवा संक्रमण से मौत हो गई। मिजोरम के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 


 

07:16 AM, 24-Jun-2021

Live : गुजरात के 18 शहरों में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, समय में किया गया बदलाव

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। राहत की बात ये है कि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें