फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live : महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले, 156 लोगों की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:18 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी थमी नहीं है कि जानकारों ने छह से आठ हफ्तों में कोविड की तीसरी लहर के आने की चेतावनी जारी कर दी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मोर्चे पर राहत की खबर है, क्योंकि कोविड के दैनिक संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इसके अलावा देश में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आ गए हैं। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 51,667 नए मामले सामने आए, जबकि 1329 मरीजों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई है। इधर डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से तीन सवाल किए हैं। देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:18 AM, 26-Jun-2021

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 293 नए मामले आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 293 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 9,92,684 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 151 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 559 मरीजों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित आठ मरीजों की इस दौरान मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के 293 मामले आए हैं, जिनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से 15, राजनांदगांव से चार, बालोद से छह, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से एक, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से 14, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से पांच, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 18, मुंगेली से पांच, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 23, कोरिया से नौ, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 18, कोंडागांव से सात, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 23, कांकेर से पांच, नारायणपुर से पांच, बीजापुर से 23 और अन्य राज्य से एक मामला है।

10:14 PM, 25-Jun-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3310 मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,310 मामले सामने आए हैं और 114 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 26,84,997 लोग स्वस्थ भी हुए।

09:34 PM, 25-Jun-2021

महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के 9,677 नए मामले सामने आए हैं और 156 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10,138 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

विज्ञापन
08:25 PM, 25-Jun-2021

तमिलनाडु में 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु सरकार ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर के सभी चार जिलों में निजी कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर सकती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। चर्च, मंदिर और मस्जिद खोले जा सकते हैं लेकिन किसी त्योहार की अनुमति नहीं होगी।  

05:20 PM, 25-Jun-2021

देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 48 मरीज

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ एस.के सिंह ने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले हमारे देश में अभी बहुत कम पाए गए हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट की संख्या पूरे देश में अब तक 48 है।

विज्ञापन
05:15 PM, 25-Jun-2021

रिकवरी दर में जबरदस्त सुधार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि रिकवरी दर बढ़कर 96.7 फीसदी हो गई है। हम रोज 17.58 लाख कोविड टेस्ट कर रहे हैं। देश में अब तक 31,13,18,355 वैक्सीन की डोज दी गई है। पिछले कुछ घंटे में ही देश में 34 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 

05:14 PM, 25-Jun-2021

देश में 125 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 100 से अधिक मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 51,666 कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे। पिछले एक हफ्ते में कोरोना मामलों में 24 फीसदी की कमी आई हैं। देश में 125 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 100 से अधिक मामले आ रहे हैं। 

03:02 PM, 25-Jun-2021

महाराष्ट्र: अबतक राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मामले

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में अबतक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं और इन मामलों में से एक 80 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इस मरीज को कोविड के अलावा पहले की कोई बीमारी थी।
 

02:42 PM, 25-Jun-2021

ओडिशा: 2,912 नए मामले, 40 लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 2,912 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 8,93,508 हो गई। वहीं 40 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,801 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

02:01 PM, 25-Jun-2021

कोलकाता में हुए फर्जी वैक्सीनेशन की सीबीआई जांच हो- भाजपा महासचिव

पश्चिम बंगाल के भाजपा महासचिव ने कोलकाता में हुए फर्जी कोविड वैक्सीनेशन की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पहले से हो रही है लेकिन इसमें सीबीआई की दखलअंदाजी जरूरी है क्योंकि इसमें अधिकारी शामिल हैं। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करें।
 

01:19 PM, 25-Jun-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास डेढ़ करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी कोविड-19 रोधी टीकों की डेढ़ करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं तथा 47 लाख से अधिक खुराक उन्हें दिए जाने की प्रक्रिया में हैं। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भारत सरकार के माध्यम से नि:शुल्क तरीके से तथा राज्यों की प्रत्यक्ष खरीद की श्रेणी में अब तक 30.54 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई हैं। इनमें से बेकार हुई खुराक समेत कुल 29,04,04,264 खुराकों की खपत हुई है।

12:40 PM, 25-Jun-2021

डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर एक्शन में आए सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 को दिशा-निर्देश दिया कि कोविड के डेल्टा प्लस वैरिएंट की गहन पड़ताल के लिए अधिकाधिक सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। रेलवे, बस, वायु मार्ग से प्रदेश में आ रहे लोगों के सैंपल लेकर सिक्वेंसिंग कराई जानी चाहिए।
 

12:09 PM, 25-Jun-2021

अरुणाचल प्रदेश: बीते 24 घंटे में सामने आए 298 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 298 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,214 हो गई। वहीं, दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 162 हो गई है।

11:44 AM, 25-Jun-2021

आज भारतीय जीनोम कंसोर्टिया की साप्ताहिक बैठक

आज भारतीय सार्स-कोव जीनोम कंसोर्टिया (INSACOG) की साप्ताहिक बैठक होनी है। इस बैठक में देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के संक्रमण और स्थिति को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
 

11:34 AM, 25-Jun-2021

कोरोना की स्थिति को लेकर सीएम योगी ने की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की।
 

11:08 AM, 25-Jun-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 30.54 करोड़ वैक्सीन मुहैया कराईं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 30.54 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.50 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
 

10:48 AM, 25-Jun-2021

राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछे तीन सवाल

डेल्टा प्लस वेरिएंट पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से तीन प्रश्न किए हैं। इसकी जांच और रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही? वैक्सीन इसपर कितनी प्रभावशाली हैं और पूरी जानकारी कब मिलेगी? तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने का क्या प्लान है।
 

10:34 AM, 25-Jun-2021

कोरोना की रिकवरी दर 96.66 फीसदी- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि मौजूदा समय में देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.66 फीसदी हो गया है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98 फीसदी है। 
 

10:08 AM, 25-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं- स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ।
 

09:31 AM, 25-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 51667 नए मामले मिले, 1329 मौतें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अभी भी 50 हजार के ऊपर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 51667 नए मामले सामने आए हैं और इसी दौरान 1329 मरीजों ने जान गंवा दी है। बीते 24 घंटे में 64527 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
 

09:26 AM, 25-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 17,35,781 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में देश में 17,35,781 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया और अबतक 39,95,68,448 लोगों का कोरोना का टेस्ट किया जा चुका है।
 

09:08 AM, 25-Jun-2021

महाराष्ट्र के सात जिलों में टीकाकरण और जांच बढ़ाने के निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य अधिकारियों से राज्य के उन सात जिलों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तुलनात्मक रूप से अधिक सामने आ रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि ऐसे जिलों में जांच और टीकाकरण की संख्या बढ़ाई जाए। ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिबंधों में ढील देने में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए और वायरस के प्रसार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली जिले में संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

08:42 AM, 25-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: दूरदराज पहाड़ी इलाकों में लोगों को दी स्वास्थ्य सुविधाएं

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में के राजौरी जिले के दरहाल ब्लॉक के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराईं।
 

08:25 AM, 25-Jun-2021

उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में सामने आए 118 नए केस

उत्तराखंड में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 250 लोग डिस्चार्ज हुए और तीन लोगों की मृत्यु हुई हैं।
 

08:05 AM, 25-Jun-2021

मिजोरम: 24 घंटे में सामने आए 224 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 224 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 18,859 है जिसमें 4,455 सक्रिय मामले, 14,316 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 88 मौतें शामिल हैं।
 

07:38 AM, 25-Jun-2021

जयपुर में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा शुरू

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेन्सिंग (अनुवांशिकी अनुक्रमण) की सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही राज्य स्तर पर पूर्ण जीनोम सिक्वेन्सिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना की रोकथाम को दृष्टिगत राज्य में जीनोम सिक्वेन्सिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जीनोम सिक्वेन्सिंग की तकनीक से वायरस के नए प्रकार के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होने बताया कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज में करीब एक करोड़ रूपये व्यय कर जीनोम सिक्वेन्सिंग की सुविधा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के करीब 100 नमूनों की जिनोम सिक्वेन्सिंग की गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार इनमें से लगभग 90 प्रतिशत नमूनों में वायरस का डेल्टा प्रकार मिला है जबकि शेष 10 प्रतिशत नमूनों में बी 1.1 प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

07:27 AM, 25-Jun-2021

Coronavirus Live : महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले, 156 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी थमी नहीं है कि जानकारों ने छह से आठ हफ्तों में कोविड की तीसरी लहर के आने की चेतावनी जारी कर दी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मोर्चे पर राहत की खबर है, क्योंकि कोविड के दैनिक संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इसके अलावा देश में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आ गए हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट मौजूदा वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि ये गले से फेफड़ों तक संक्रमण ले जाने में बहुत कम समय लेता है। मौजूदा समय में देश में कोरोना संक्रमण के सात लाख से कम सक्रिय मामले हैं। वहीं 21 जून के बाद से देश में 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों को भी वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है, अब वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर कोरोना का टीका लगाया जा सकता हैै। अब कोविन एप पर स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें