09:07 AM, 07-Feb-2022
कोरोना के मामलों में गिरावट जारी
कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को फिर से एक लाख से कम मामले दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटों में 83,876 नए मामले सामने आए। हालांकि, मौतों की संख्या में गिरावट न होना चिंता की बात है। आंकड़ों के मुताबिक, 895 लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण दर अब 7.25% पहुंच गई है।