फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: 25 जनवरी से लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या, आठ दिन में 6392 लोगों को लील गया कोरोना

Tue, 01 Feb 2022 10:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को देश में 1,67,059 नए मरीज सामने आए, जो सोमवार के मुकाबले 42 हजार कम हैं। वहीं आज 1192 मौतें भी दर्ज की गईं, जबकि, सोमवार को 959 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। 
विज्ञापन
कोरोना संकट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 AM, 01-Feb-2022

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी कोरोना संक्रमित

दिग्गज फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर दी। 71 वर्षीय फिल्म अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसके बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि वह होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही अपील की कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा लें। 

10:22 AM, 01-Feb-2022

देश में आज कोरोना के 1,67,059 नए मरीज

देश में आज कोरोना के 1,67,059 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, सोमवार को दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। बीते तीन से चार दिनों के आंकड़ों को देखें तो लगातार संक्रमितों की संख्या घट रही है। देश में अब संक्रमण दर घटकर 11.69% पहुंच गई है। 

09:52 AM, 01-Feb-2022

Covid-19 India: 25 जनवरी से लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या, आठ दिन में 6392 लोगों को लील गया कोरोना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 25 जनवरी से अब तक 6392 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 25 जनवरी को कोरोना से 614 लोगों की मौत हुई थी, जो 01 फरवरी को 1192 हो गई। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें