फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: इंदौर में 16 मई तक जनता कर्फ्यू लागू , वर्तमान में जारी सारे प्रतिबंध रहेंगे प्रभावी

Sat, 08 May 2021 11:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से चार हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमित मामलों की संख्या चार लाख के पार आ रही है। इधर तमिलनाडु सरकार ने दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इधर गिलेड साइंस से रेमडेसिविर की 26,500 वायल भारत पहुंची हैं। वहीं भारत की मदद करने के लिए थाईलैंड भी आगे आया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:33 PM, 08-May-2021

इंदौर में 16 मई तक जनता कर्फ्यू

कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार इंदौर में 16 मई तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा ।   जनता कर्फ्यू के दौरान मेडिकल इमरजेंसी के लिए छूट रहेगी। वहीं औद्योगिक और ट्रांसपोर्ट से संबंधित गतिविधियों को भी सशर्त छूट दी गई है। 

11:04 PM, 08-May-2021

सिक्किम में 200 नए मामले आए, पांच की मौत

सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 के 200 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,651 हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 5,186 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4.92 लाख से अधिक हो गए, जबकि 38 और मौत होने से मृतकों की संख्या 2,704 हो गई सिक्किम के अधिकारी ने बताया कि पांच और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई।

10:56 PM, 08-May-2021

गुजरात में कोरोना के 11892 नए मामले सामने

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,892 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 69 हजार 928 हो गई। इसके अलावा 119 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 8273 तक पहुंच गई है। राज्य में आज करीब 14,737 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या पांच लाख 18 हजार 234 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 43 हजार 421 हो गई है।

विज्ञापन
10:44 PM, 08-May-2021

पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में कल टीकाकरण नहीं

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में कल (रविवार) 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण नहीं होगा। जिला प्रशासन ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण केवल चुनिंदा केंद्रों पर होगा और इसके लिए पूर्व अनुमति या अपॉइंटमेंट लेनी होगी।

10:41 PM, 08-May-2021

छत्तीसगढ़: 12239 नए मामले, 223 की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,239 नए मामले सामने आए, 371 लोग ठीक हुए और 223 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामले अब आठ लाख 42 हजार 356 हो गई है। इनमें से सात लाख एक हजार 116 ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 10,381 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
10:40 PM, 08-May-2021

असम: 5756 नए मामले, 3053 ठीक हुए

असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5756 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 3053 लोग ठीक हुए और 50 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले दो लाख 89 हजार 69 हो गई है। इनमें से दो लाख 49 हजार 295 लोग ठीक हो चुके हैं और 1628 की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब 36,799 पर पहुंच गया है।

10:36 PM, 08-May-2021

जम्मू-कश्मीर: 4788 नए मामले, 60 की मौत

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 4788 नए मामले सामने आए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 2500 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो घई। राज्य में अब कोरोना के 46,535 सक्रिय मामले हो गए हैं।

10:15 PM, 08-May-2021

आंध्र प्रदेश: 20065 नए मामले, 96 की मौत

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,065 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 19,272 लोग ठीक हुए और 96 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 12 लाख 65 हजार 439 हो गई है। इनमें से 10 लाख 69 हजार 432 ठीक हो चुके हैं और एक लाख 87 हजार 439 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 8615 लोगों की जान जा चुकी है।

09:46 PM, 08-May-2021

पुडुचेरी: 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सरकार ने शनिवार को कहा कि कोरोना नाइट कर्फ्यू के साथ राज्य में 10 मई की आधी रात से 24 मई की आधी रात कर लॉकडाउन लागू रहेगा।

09:45 PM, 08-May-2021

उत्तराखंड: आरटी-पीसीआर जांच की कीमत में संशोधन

उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को राज्य में कोरोना के लिए आरटी-पीसीआर जांच के लिए शुल्क में संशोधन किया है। नई कीमतों के अनुसार निजी अस्पतालों से निजी लैब में भेजे जाने वाले सैंपल की जांच के लिए 700 रुपये देने होंगे। निजी लैब द्वारा घर से सैंपल लेने पर 900 रुपये देने होंगे। वहीं, सरकारी अस्पताल से निजी लैब में जाने वाले नमूनों के लिए 400 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों का टीकाकरण 10 मई से शुरू हो जाएगा।

09:31 PM, 08-May-2021

पंजाब: रेमडेसिविर की कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया निगरानी केंद्र

पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबील सिंह सिधू के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए 'रेमडेसिविर इंजेक्शन निगरानी केंद्र' की स्थापना की है।

09:06 PM, 08-May-2021

पंजाब: 9100 नए मामले, 171 की मौत

पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 9100 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 6647 लोग ठीक हुए और 171 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले चार लाख 33 हजार 689 हो गए हैं। इनमें से 71,948 सक्रिय मामले हैं।

09:01 PM, 08-May-2021

हरियाणा: 14667 नए मामले, 155 की मौत

हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 14,667 नए मामले दर्ज किए गए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसी अवधि में 14,366 लोग ठीक हुए और 155 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख दो हजार 349 हो गई है। इनमें से चार लाख 80 हजार 786 लोग ठीक हो चुके हैं और 5454 की जान जा चुकी है। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 16 हजार 109 मामले हो गए हैं।

08:53 PM, 08-May-2021

महाराष्ट्र: 53605 नए मामले, 864 की मौत 

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 53,605 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 82,266 लोग ठीक हुए और 864 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 50 लाख 53 हजार 336 हो गई है। इनमें से 43 लाख 47 हजार 592 लोग ठीक हो चुके हैं और छह लाख 28 हजार 213 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना के चलते 75,277 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:48 PM, 08-May-2021

मध्यप्रदेश: 11598 नए मामले, 90 की मौत

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,598 नए मामले सामने आए। इसके अलावा इसी अवधि में 4445 लोग ठीक हुए और 90 की मौत हो गई। अब राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख 60 हजार 712 हो गई है। इनमें से पांच लाख 51 हजार 892 लोग ठीक हो चुके हैं और एक लाख दो हजार 468 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना की वजह से अब तक 6334 लोगों की जान जा चुकी है।

08:30 PM, 08-May-2021

गोवा: 3851 नए मामले, 3025 ठीक हुए

तटीय राज्य गोवा में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3751 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में राज्य में इस बीमारी से संक्रमित 3025 लोग ठीक हुए और 55 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले एक लाख 16 हजार 21 हो गई है। इनमें से 82,214 लोग ठीक हो चुके हैं और 32,387 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक 1612 लोगों की जान जा चुकी है।

08:19 PM, 08-May-2021

मुंबई: 2678 नए मामले, 3608 ठीक हुए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2678 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 3608 लोग ठीक हुए और 62 की मौत हो गई। शहर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख 74 हजार 72 हो गई है। इनमें से छह लाख 10 हजार 43 मरीज ठीक हो चुके हैं और 48,484 सक्रिय मामले हैं। मुंबई में अब तक कोरोना के चलते 13,749 लोगों की जान जा चुकी है।

07:53 PM, 08-May-2021

आसाराम को जोधपुर एम्स भेजा गया

जोधपुर, के एक अस्पताल में दो दिन तक कोविड-19 के उपचार के बाद स्वयंभू बाबा आसाराम को सुरक्षा कारणों से जोधपुर एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एमजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आसाराम की स्थिति स्थिर है। किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में वह जेल में बंद है। उसे शुक्रवार रात को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया और पुलिस ने इस स्थानांतरण के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

07:34 PM, 08-May-2021

मणिपुर: 442 नए केस, 12 की मौत

मणिपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 442 नए मामले सामने आए, 12 की मौत हो गई और 85 लोग ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3851 हो गई है।

07:29 PM, 08-May-2021

राजस्थान: 17987 नए मामले, 160 की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 17,987 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में राज्य में 17,667 लोग इस बीमारी से ठीक हुए और 160 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या सात लाख 38 हजार 786 हो गई है। इनमें से पांच लाख 33 हजार 973 ठीक हो चुके हैं और एक लाख 99 हजार 307 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 5506 लोगों की जान जा चुकी है।

07:26 PM, 08-May-2021

बिहार: निजी लैब में सीटी स्कैन का शुल्क निर्धारित

बिहार सरकार ने निजी लैब में हाई रिजॉल्यूशन सीटी स्कैन की कीमत 2500 रुपये (सिंगल स्लाइस सीटी मशीन) और 3000 रुपये (मल्टी स्लाइस सीटी मशीन) निर्धारित कर दी है। 

07:19 PM, 08-May-2021

तेलंगाना: 5186 नए मामले, 7994 ठीक हुए

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 5186 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान 7994 संक्रमित ठीक हुए और 38 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या चार लाख 92 हजार 385 हो गई है। इनमें से चार लाख 21 हजार 219 मरीज ठीक हो चुके हैं और 68,462 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 2704 लोगों की जान जा चुकी है।

07:15 PM, 08-May-2021

पुडुचेरी: 1703 नए मामले, 19 की मौत

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1703 नए मामले दर्ज किए गए, 1177 लोग ठीक हुए और 19 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 13,585 हो गई है।

07:09 PM, 08-May-2021

उत्तर प्रदेश: 26487 नए मामले, 34721 ठीक हुए

उत्तर प्रदेश में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,847 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में 34,721 लोग ठीक हुए और 298 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 14 लाख 80 हजार 315 हो गई है, इनमें से दो लाख 45 हजार 736 सक्रिय मामले हैं।
 

07:06 PM, 08-May-2021

ऑक्सीजन परिवहन सुगम बनाने के लिए परिवहन मंत्रालय ने उठाए कदम

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर आ रहे टैंकर और कंटेनर बिना बाधा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर तय कर सकें, इसके लिए ऐसे वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क हटाया जाता है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड के चलते पूरे देश में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए मेडिकल ऑक्सीजन लाने ले जाने वाले वाहनों को एंबुलेंस की तरह आपातकालीन वाहन माना जाएगा। यह स्थिति दो महीने के लिए या अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।

06:41 PM, 08-May-2021

सीहोर: सीएम शिवराज ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के बुदनी में निर्माणाधीन 300 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।
 

06:40 PM, 08-May-2021

उत्तराखंड: 8390 नए मामले, 118 की मौत

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 8390 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में 4771 लोग ठीक हुए और 118 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या दो लाख 38 हजार 383 हो गई है, इनमें से 71,174 सक्रिय मामले हैं।

06:27 PM, 08-May-2021

देश में अब तक लगे 16 करोड़ से ज्यादा टीके

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देशभर में कोरोना टीके की 16 करोड़ 73 लाख 46 हजार 544 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 22 लाख 97 हजार 257 खुराकें लगाई गई हैं।
 

06:25 PM, 08-May-2021

कर्नाटक: सीटी-स्कैन की कीमतें निर्धारित

कर्नाटक सरकार ने निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों, चिकित्सा प्रतिष्ठानों व स्कैनिंग केंद्रों आदि के लिए हाई रिजॉल्यूशन सीटी स्कैन/सीटी स्कैन की कीमत निर्धारित कर दी है। इसके अनुसार बीपीएल कार्ड धारकों के लिए प्रति मरीज 1500 रुपये और अन्य मरीजों के लिए 2500 रुपये कीमत तय की गई है। 

06:19 PM, 08-May-2021

कोरोना के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ रहा यूपी: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश कोरोना के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने बरेली में एकीकृत कोविट कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। पिछले सप्ताह से इस जोन में 2800 सक्रिय मामले कम हुए हैं।

06:14 PM, 08-May-2021

लखनऊ में बना कोरोना ऑक्सीजन बैंक

लखनऊ में संयुक्त पुलिस कमिश्नर, कानून व्यवस्था, पीयूष मोर्दिया ने एक कोरोना ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हमने ऑक्सीजन सिलिंडरों का एक पूल तैयार किया है। लोग सिलिंडर भर सकते हैं, इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर वापस कर सकते हैं जिससे बाकी जरूरतमंद उनका उपयोग कर सकें।

05:55 PM, 08-May-2021

बंगलूरू में 10 से 25 मई तक लॉकडाउन

बंगलूरू के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने कहा है कि 10 मई की सुबह छह बजे से 25 मई की सुबह छह बजे तक शहर में हर तरह की गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

05:53 PM, 08-May-2021

केरल: 41971 नए मामले, 64 की मौत

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 41,971 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में 27,456 लोग ठीक हुए और 64 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख 17 हजार 633 हो गई है। यहां अभी तक कुल 14 लाख 43 हजार 633 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 5746 लोगों की इस बीमारी की वजह से जान जा चुकी है।

05:49 PM, 08-May-2021

हिमाचल: पीएम ने की मुख्यमंत्री से बात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज (शनिवार) मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था। हमने राज्य में कोरोना से संबंधित दो-तीन मुद्दों पर विस्तार से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों की आजीविका की सुरक्षा करते हुए प्रतिबंध लगाएं क्योंकि मृत्युदर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मैंने पीएम से ऑक्सीजन कोटा दोगुना करने का अनुरोध किया। मैंने विशेष तौर परकहा कि हमें मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

05:44 PM, 08-May-2021

मणिपुर के सात जिलों में कर्फ्यू

मणिपुर सरकार ने सात जिलों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की जांच करने के लिए 17 मई कर कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इंफाल पश्चिम के एसपी के मेघचंद्र सिंह ने कहा कि केवल अनुमति प्राप्त वाहनों और लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। हम दुकानों और अन्य व्यवसायों को खुलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। फार्मेसी और चिकित्सा के अलावा केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और थोक बाजार खुल रहे हैं।

05:27 PM, 08-May-2021

80 फीसदी सक्रिय मामले 12 राज्यों से

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन रोगियों में से 80.68 फीसदी मामले 12 राज्यों से हैं। एक आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 6.57 लाख है, उसके बाद कर्नाटक में 5.36 लाख, केरल में 4.02 लाख, उत्तर प्रदेश में 2.54 लाख और राजस्थान में 1.99 लाख मरीज हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में भी उपचाराधीन रोगियों की संख्या ज्यादा है। आंकडों में कहा गया कि बीते 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में से 70.77 फीसदी 10 राज्यों से सामने आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 54,022 मामले मिले, जिसके बाद कर्नाटक में 48,781 और केरल में 38,460 नए मरीज मिले।

04:58 PM, 08-May-2021

ऑक्सीजन: सुप्रीम कोर्ट ने गठित की राष्ट्रीय टास्क फोर्स

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने आदेश में एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स गठित करने का आदेश दिया है। यह टास्क फोर्स पूरे देश में ऑक्सीजन की जरूरत और वितरण का आंकलन और सिफारिश करने का काम करेगी। 

04:53 PM, 08-May-2021

अमेरिका से आई रेमडेसिविर की तीसरी खेप 

अमेरिका से भारत को मदद के रूप में गिलियड साइंसेज की ओर से रेमडेसिविर की 25 हजार खुराकों की तीसरी खेप भारत पहुंच गई है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक एक लाख 80 हजार खुराकें भारत भेजी जा चुकी हैं, और खुराकें भेजी जा रही हैं।
 

04:50 PM, 08-May-2021

जम्मू-कश्मीर: हज हाउस में हुई ऑक्सीजन सिलिंडर व कन्संट्रेटर की व्यवस्था

जम्मू-कश्मीर में 170 बिस्तरों वाले हज हाउस कोविड सेंटर में ऑक्सीजन सिलिंडर और कन्संट्रेटर की व्यवस्था हो गई है। श्रीनगर के एडीसी हनीफ बालखी ने कहा कि अब हज हाउस में हमारे पास ऑक्सीजन बैकअप और कन्संट्रेटर भी हैं। यह एक तरह का मिनी अस्पताल बन गया है जहां कम गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

04:45 PM, 08-May-2021

मुंबई: अस्पतालों के बाहर भोजन वितरित कर रहे डब्बावाला

मुंबई के डब्बावालों ने केईएम अस्पताल के बाहर भोजन वितरण किया। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के प्रवक्ता विष्णु कलडोके ने कहा कि इसके लिए हम लोग पैसा जोड़ते हैं और कुछ पैसा हमें अपने ट्रस्ट से भी मिलता है। हम मुंबई में तीन-चार स्थानों पर भोजन वितरण कर रहे हैं।
 

04:41 PM, 08-May-2021

उत्तराखंड: सीएम ने दिया टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 18 से 45 आयुवर्ग के लिए वैक्सीन आते ही टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि टीकों की पहली खेप आज राज्य में पहुंच जाएगी। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभिन्न कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के शामिल होने पर सख्त कार्रवाई करें। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की मदद भी ली जा सकती है। 

04:30 PM, 08-May-2021

जापान से आए 100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जापान की ओर से भेजे गए 100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम अपनी खास रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी को आगे ले जा रहे हैं। आज हमारे भागीदार और मित्र जापान की ओर से आए 100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के लिए धन्यवाद देते हैं।

04:24 PM, 08-May-2021

दिल्ली: 4 घंटों में 17364 मामले, 332 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 17,364 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 20,160 मरीज ठीक हुए और 332 की मौत हो गई। यहां अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13 लाख 10 हजार 231 हो गई है। इनमें से 12 लाख तीन हजार 253 ठीक हो चुके हैं और 87,907 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना के चलते 19,071 लोगों की जान जा चुकी है। यहां कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा अब 87,907 पर पहुंच गया है।

04:20 PM, 08-May-2021

कनाडा से दिल्ली पहुंचे वेंटिलेटर और रेमडेसिविर

50 वेंटिलेटर और रेमडेसिविर की 25 हजार शीशियों की एक एक खेप कनाडा से दिल्ली पहुंची है।
 
 

04:11 PM, 08-May-2021

गुजरात ने केंद्र से किया ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने का अनुरोध

गुजरात सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह राज्य के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन आवंटन को बढ़ाकर 1400 मीट्रिक टन करे, क्योंकि राज्य में इस जीवन रक्षक गैस की कमी है जिसकी वजह से वह कोविड मरीजों के लिये 11500 अतिरिक्त बिस्तरों का संचालन नहीं कर पा रही है। गुजरात का कहना है कि राज्य के लिए केंद्र की ओर से किया गया मौजूदा 975 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का निर्धारण उसकी जरूरतों से कहीं कम है।

03:59 PM, 08-May-2021

जर्मनी से दिल्ली आया ऑक्सीजन प्लांट

दिल्ली में जर्मनी ने एक ऑक्सीजन प्लांट भेजा है जिसकी क्षमता चार लाख लिटर ऑक्सीजन उत्पादित करने की है। इस प्लांट को राष्ट्रीय राजधानी में डीआरडीओ संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल कोविड अस्पताल में लगाया जाएगा। भारत के लिए जर्मनी के राजदूत जे लिंडनर ने आज इस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया। इसलिए यह केवल उस मदद का जवाब है। जब हमें पता चला कि भारत को ऑक्सीजन की जरूरत है तो हमने अपनी सेना को इस काम में लहाया और वे यह बड़ा ऑक्सीजन प्लांट यहां लेकर आए। मुझे उम्मीद है कि सोमवार की सुबह हम इसका एक टेस्ट रन (परीक्षण) करेंगे।
 

03:48 PM, 08-May-2021

उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी और डे बोर्डिंग स्कूलों में 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। राज्य सरकार ने कहा कि इस दौरान अगर कोई निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चलाना चाहता है तो वह अपनी सुविधा के अनुसार ऐसा कर सकता है।

03:45 PM, 08-May-2021

कोविड राहत कार्य में लगे हैं वायुसेना के 42 विमान

एयर वाइस मार्शल मकरंद रनाडे ने शनिवार को कहा कि भारतीय वायुसेना ने कोविड राहत कार्यों के लिए 42 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को तैनात किया है। इनमें 12 हैवी लिफ्ट और 30 मीडियम लिफ्ट एयरक्राफ्ट हैं। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग राहत मानकों, लोगों और सामग्रियों को विदेशों से लाने में किया जाता है। अभी तक हम 75 ऑक्सीजन कंटेनर ला चुके हैं और काम अभी भी जारी है। रनाडे ने कहा कि हम बायो बबल के जरिए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे एयर क्रू का बाहरी वातावरण से संपर्क न हो और वे बिना किसी रुकावट के काम कर सकें। उन्होंने कहा कि अभी तक वायुसेना को जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया है। 

03:38 PM, 08-May-2021

ऑक्सीन आपूर्ति में मिल रही केंद्र से मदद: सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि हमें ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर से मदद मिल रही है। दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में दखल दिया है। हमें राज्य में अस्पतालों को चलाने के लिए 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन चाहिए और अगर हम अपने अस्पतालों की क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो हमें 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन चाहिए होगा। सिसोदिया ने कहा कि पांच मई को हमें पहली बार 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिला था। लेकिन, छह मई को हमें 577 मीट्रिक टन और कल (शुक्रवार) 487 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिला था। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि स्थिति नियंत्रण में आने तक दिल्ली के लिए प्रतिदिन ऑक्सीजन की कम से कम 700 मीट्रिक टन आपूर्ति बनी रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

03:32 PM, 08-May-2021

हरियाणा: गांवों में तेज हुआ संक्रमण, सभी पत्रकारों को लगेगा टीका

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के मामलों में तेजी को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जांच बढ़ाने के लिए प्रशिक्षु चिकित्सकों की अगुवाई में 8000 दल बनाने का निर्देश दिया है। इन दलों में आशा, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल करने को कहा गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों और आयुष केंद्रों को आइसोलेशन केंद्रों में बदलने को भी कहा है। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के सभी पत्रकारों को टीका लगाया जाएगा। उनके टीकाकरण की तैयारी सभी जिलों के मीडिया केंद्रों पर की जाएगी।

03:15 PM, 08-May-2021

कोवैक्सीन की 1.50 लाख और कोविशील्ड की 3.50 लाख खुराकें मिली - छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शनिवार को कहा कि हमें एक मई को भारत बायोटेक से कोवाक्सिन की 1.50 लाख खुराकें मिली थीं और उससे टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें आज कोविशील्ड की 3.50 लाख खुराकें मिल जाएंगी और इससे आगे टीकाकरण का काम जारी रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने भारत बायोटेक को 25 लाख खुराकों का और सीरम संस्थान को 50 लाख टीकों का ऑर्डर दिया है। हमें ढाई करोड़ टीकों की जरूरत है और हम 75 लाख का ऑर्डर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम एक होना चाहिए और केंद्र को इस पर निगरानी रखनी चाहिए।
 

03:04 PM, 08-May-2021

ऑस्ट्रिया और चेक रिपब्लिक से भारत पहुंचे ऑक्सीजन सिलिंडर

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि ऑस्ट्रिया से 396 ऑक्सीजन सिलिंडर और चेक रिपब्लिक से 500 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत पहुंचे
 

02:44 PM, 08-May-2021

कोविड-19 की राष्ट्रीय नीति में बदलाव

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया है। इस नई नीति के तहत कोविड हेल्थ फेसिलिटी में बिना पॉजिटिव रिपोर्ट के भी भर्ती करने का प्रावधान है।
 

02:34 PM, 08-May-2021

कोविड राहत टास्क के लिए 42 एयरक्राफ्ट की तैनाती- भारतीय वायुसेना

कोविड राहत टास्क में भारतीय वायुसेना ने 42 एयरक्राफ्ट की तैनाती की है। जिसमें 12 हेवी लिफ्ट एयरक्राफ्ट और 32 मीडियम लिफ्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं। ये एयरक्राफ्ट विदेशों से मेडिकल उपकरमण और दवाइयां लेकर आ रहे हैं। इन एयरक्राफ्ट की मदद से अबतक 75 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाए गए हैं। 
 

02:31 PM, 08-May-2021

मध्यप्रदेश के सीएम से प्रधानमंत्री मोदी ने की बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा कर उन्हें मध्यप्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया और लगातार घट रहे पॉजिटिविटी रेट व तेजी से बढ़ रहे रिकवरी रेट की जानकारी दी।
 

02:07 PM, 08-May-2021

गुजरात: एनजीओ ने ड्राइव-इन वैक्सीनेशन की शुरुआत की

गुजरात में एक एनजीओ ने अहमदाबाद नगर निगम के साथ मिलकर ड्राइव-इन वैक्सीनेशन की शुरुआत की है। 
 

02:03 PM, 08-May-2021

मुफ्त वैक्सीन लोगों का अधिकार है - राजस्थान मंत्री

राजस्थान के मंत्री प्रताप खचरियावास ने कहा कि मुफ्त में वैक्सीन लगाना सभी लोगों को अधिकार है। इस लोगों को मुफ्त में देना चाहिए। लोग ऑक्सीजन के लिए लड़ रहे हैं और आपने ऑक्सीजन का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया है।
 

01:23 PM, 08-May-2021

मुंबई: ड्राइव-इन वैक्सीनेशन की शुरुआत

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और कैबिनेट मंत्री अरविंद सावंत ने ड्राइव-इन वैक्सीनेशन की शुरुआत की। 
 

01:18 PM, 08-May-2021

7 दिनों से 180 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं आया सामने - स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि पिछल सात दिनों से 180 जिलों में एक भी नया मामला नहीं आया है। वहीं 14 दिनों में 18 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 
 

01:03 PM, 08-May-2021

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की बात

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की।
 

12:44 PM, 08-May-2021

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी 17.49 करोड़ डोज- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि सभी राज्य सरकारों को अबतक वैक्सीन की 17.49 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। जिसमें से 16,65,49,583 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। अभी भी राज्यों के पास 84 लाख डोज उपलब्ध हैं। 
 

12:26 PM, 08-May-2021

हर महीने 80-90 लाख डोज मिलेंगी तो तीन महीने पूरा होगा वैक्सीनेशन - केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल का कहना है कि अगर उन्हें पर्याप्त वैक्सीन मिलती हैं तो हम तीन महीने में ही वैक्सीनेशन का काम पूरा कर देंगे। दिल्ली में 18+ से ज्यादा लोगों की संख्या 1.5 करोड़ है, हमें तीन करोड़ वैक्सीन चाहिए। अभी तक हमें 40 लाख वैक्सीन ही मिली हैं। अगर हमें हर महीने 80-90 लाख डोज मिलेंगी तो हम तीन महीने में वैक्सीनेशन पूरा कर देंगे। 
 

11:47 AM, 08-May-2021

मणिपुर: इम्फाल में 17 मई तक कर्फ्यू

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इम्फाल दक्षिण जिला प्रशासन ने 17 मई तक कर्फ्यू लगाने का एलान कर दिया है। 
 

11:27 AM, 08-May-2021

उत्तराखंड के गांवों में पहुंचा कोरोना - कैबिनेट मंत्री

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सुबोधउ उनियाल ने कहा कि देश में फैला कोरोना वायरस अब उत्तराखंड के गांवों तक पहुंच गया है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए 10 मई तक राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
 

11:07 AM, 08-May-2021

थाईलैंड से 200 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत पहुंचे

विदेशों से आने वाली मदद में थाईलैंड का भी नाम शामिल हो गया है। थाईलैंड से करीब 200 ऑक्सीजन सिलिंडर और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत आए। 
 

10:41 AM, 08-May-2021

कंगना रणौत हुई कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हैं। 
 

10:27 AM, 08-May-2021

कर्नाटक: एपीएमसी में सब्जी खरीदते हुए दिखाई दिए लोग

कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। जिसके मद्देनजर लोग हबीली की एपीएमसी में सब्जी खरीदते हुए दिखाई दिए। 
 

10:03 AM, 08-May-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 4,01,078 नए मामले

देश में कोरोना का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है और लगातार चार लाख से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 4,01,078 नए मरीज सामने आए। जबकि मौतों के आंकड़ों ने और चिंता बढ़ा दी। इसी दौरान देश में  4,187 मरीजों ने दम तोड़ा है और 3,18,609 मरीज ठीक होकर घर वापस गए हैं। 
 

09:43 AM, 08-May-2021

पुणे: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वीकेंड लॉकडाउन लागू

महाराष्ट्र के पुणे में संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन लगा। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान केवल फार्मास्युटिकल दुकानें ही खुली रहेंगी।
 

09:28 AM, 08-May-2021

ओडिशा: बीते 24 घंटे में सामने आए 11,807 मामले, 21 मौतें

ओडिशा में भी कोरोना वायरस के दैनिक मामलों से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में राज्य में 11,807 कोरोना के नए मामले सामने आए, जबकि 8,401 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए। इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हो गई।
 

09:11 AM, 08-May-2021

गिलेड साइंस से भारत पहुंची रेमडेसिविर की 25,600 डोज

गिलेड साइंस से रेमडेसिविर के 25,600 वायल भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी और आभार जताया। 
 

09:03 AM, 08-May-2021

तमिलनाडु: 10 मई से दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन

तमिलनाडु में दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। 10 मई से ये लॉकडाउन लागू किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये फैसला लिया गया है।
 

08:50 AM, 08-May-2021

केरल: नौ दिन का लॉकडाउन

केरल में नौ दिन का संपूर्ण लॉकडाउन आज से लागू कर दिया गया है। 
 

08:37 AM, 08-May-2021

तेलंगाना: बीते 24 घंटे में सामने आए 5,559 नए मरीज

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,559 नए मरीज मिले वहीं 8,061 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस चले गए। बीते 24 घंटे में तेलंगाना में 41 मरीजों की मौत हो गई।
 

08:24 AM, 08-May-2021

इटावा सफारी पार्क में दो शेरनी कोरोना पॉजिटिव

इटावा सफारी पार्क में दो शेरनियों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। पार्क के निदेशक ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों शेरनियों को आइसोलेट कर दिया गया है। 
 

07:53 AM, 08-May-2021

नासिक: श्मशान घाट की जानकारी देने के लिए लॉन्च किया एक ऑनलाइन पोर्टल

महाराष्ट्र में कोरोना मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए नासिक नगरपालिका ने एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से लोग अपने आसपास मौजूद श्मशान घाट ढूंढ सकेंगे और अपना बुक कर सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि ये पोर्ट्ल यूजर फ्रेंडली है और इसमें आसानी से श्मशान घाट पर अपने मृतक मरीज के लिए जगह बुक कराई जा सकती है।
 

07:49 AM, 08-May-2021

मीडिया संस्थानों के लिए साजा (SAJA) ने जारी की सलाह

दक्षिण एशियाई पत्रकारिता एसोसिएशन ने सभी मीडिया संस्थानों को सलाह दी है कि वो कोरोना के नए स्ट्रेन के लिए इंडियन वैरिएंट या इंडिया वैरिएंट शब्द का इस्तेमाल न करें। ससंथान का कहना है कि भारत से दूसरे देशों में फैला कोरोना का नया स्ट्रेन वहां नहीं पैदा हुआ है। 
 

07:26 AM, 08-May-2021

Corona Live: इंदौर में 16 मई तक जनता कर्फ्यू लागू , वर्तमान में जारी सारे प्रतिबंध रहेंगे प्रभावी

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से चार हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमित मामलों की संख्या चार लाख के पार आ रही है। वहीं ऑक्सीजन की कमी से अभी भी कई मरीजों की जानें जा रही हैं लेकिन विदेशों से आने वाली सहायता लगातार जारी है। देश में इतने बड़े वैक्सीनेशन अभियान के बावजूद भी कोरोना से होने वाली मौतों पर रोक नहीं लग पा रही है, जो अपने आप में चिंताजनक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें