फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Covid 19 Cases Live: कोरोना Live: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28438 नए मामले, 52898 संक्रमण मुक्त, 679 की मौत

Wed, 19 May 2021 12:50 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हालांकि अब दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिस कारण थोड़ा राहत महसूस की जा रही है। देश में कोरोना के 2.6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए लेकिन पहली बार 4329 लोगों ने अपनी जान गंवाई। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक की। इधर अहमदाबाद में 21 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
corona patient - फोटो : istock
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:49 AM, 19-May-2021

बंगाल में कोविड-19 के 19,428 नए मामले आए सामने, 145 और मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 19,428 नए मामले सामने आए तथा इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक 19,428 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,861 हो गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 145 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,576 हो गई है।

12:41 AM, 19-May-2021

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 33,059 नए मामले, 364 की मौत

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 33,059 नए मामले सामने आये जबकि 364 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में मंगलवार को बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 16,64,350 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 18,369 पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, 21,362 मरीज मंगलवार को संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद अबतक 14,03,052 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,42,929 है। चेन्नई में 6016 नए मामले आए हैं जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों की संख्या 4,50,267 हो गयी, वहीं महानगर में 5939 मरीजों की मौत हो चुकी है।

11:53 PM, 18-May-2021

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28,438 नए मामले, 679 की मौत

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28438 नये मामले सामने आये जो सोमवार के नये मामलों की अपेक्षा 1,822 कम है जबकि प्रदेश में संक्रमण के कारण 679 लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 54,33,506 हो गयी है और 83,777 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 26616 नए मामले सामने आये थे जबकि 516 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके अनुसार 679 मौत में से 422 की मौत पिछले 48 घंटों में जबकि 257 लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई।

विज्ञापन
09:04 PM, 18-May-2021

तेलंगाना में बढ़ा लॉकडाउन

तेलंगाना में लॉकडाउन को 30 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं इसके तहत हर दिन सुबह 6 से 10 बजे के बीच सभी गतिविधियों की अनुमति रहेगी।

 

07:34 PM, 18-May-2021

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,309 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,309 नए मामले सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 58,395 लोग स्वस्थ भी हो गए।


विज्ञापन
07:31 PM, 18-May-2021

झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2507 मामले

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 60 लोगों की मौत हुई है जबकि कोविड-19 के 2507 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस से सभी तक कुल 3,18,009 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,79,946 लोग अभी तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं, 33,524 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है जबकि 4539 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

06:57 PM, 18-May-2021

कर्नाटक के कलबुर्गी में तीन दिनों का सख्त लॉकडाउन

कर्नाटक के कलबुर्गी में तीन दिनों के लिए सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह 20 मई की सुबह छह बजे से लेकर 23 मई की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छूट रहेगी।

 

06:48 PM, 18-May-2021

दिल्ली में 18-44 उम्र वालों के लिए कोविशील्ड की वैक्सीन केवल तीन दिनों के लिए

आप विधायक आतिशी ने दावा किया है कि दिल्ली में 18-44 उम्र वालों के लिए कोविशील्ड की वैक्सीन केवल तीन दिनों के लिए ही बची है। हमें अगले सप्ताह से उनके लिए टीकाकरण रोकना पड़ सकता है।

 

05:29 PM, 18-May-2021

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1797 नए मामले

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1797 नए मामले सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,670 लोग डिस्चार्ज हुए और 33 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

 

05:26 PM, 18-May-2021

22 राज्यों में पॉजिटिविटी दर 15 फीसदी से अधिक: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 22 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी दर 15 फीसदी से अधिक है। 5 से 15 फीसदी पजिटिविटी दर वाले 13 राज्य हैं। 1 राज्य में 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी दर है। दिल्ली में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 25 फीसदी से घटकर 13.6 फीसदी हो गई है।

05:04 PM, 18-May-2021

केवल 8 राज्यों में अब 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले अब केवल 8 राज्यों में रह गए हैं। 50 हजार से 1 लाख के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य 10 हो गए हैं। दिल्ली में 50 हजार से कम सक्रिय मामले हो गए हैं। वहीं 50 हजार से कम सक्रिय मामले वाले 18 राज्य हैं।

04:56 PM, 18-May-2021

देश की जनसंख्या का केवल 1.8 फीसदी संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी देश की जनसंख्या का केवल 1.8 फीसदी संक्रमण की चपेट में आया है। अमेरिका में यह 10.1 फीसदी, ब्राजील में 7.3 फीसदी, फ्रांस में 9 फीसदी, रूस में 3.4 फीसदी और इटली में 7.4 फीसदी है।

 

04:53 PM, 18-May-2021

साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी रेट घटकर 16.9 फीसदी हुई : सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी रेट घटकर 16.9 फीसदी हो गई है। पॉजिटिविटी अब घटकर 14.10 फीसदी हो गई है। 

 

04:44 PM, 18-May-2021

कोरोना से जान गंवाने वालों को मिलेगा मुआवजा : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रत्येक परिवार को जिसमें किसी की मौत कोरोना के कारण हुई है, अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में 72,00,000 राशन कार्ड धारकों को इस महीने से राशन मुफ्त में दिया जाएगा उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे। केंद्र की तरफ से भी इन राशन कार्ड धारकों को 5 किलो राशन मुफ्त में मिल रहा है। अब उन्हें इस महीने 10 किलो राशन मुफ्त में मिलेगा।

कोरोना से जान गंवाने वाले मृतकों के बच्चे को हर महीना 2500 रुपये
ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में से किसी की कोरोना से मृत्यु हुई है और बच्चे अनाथ हो गए हैं। ऐसे हर एक बच्चे को 2,500 रुपए हर महीने 25 साल की उम्र तक दिए जाएंगे, इसके साथ उन्हें मुफ्त शिक्षा भी दी जाएगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

जिनका कार्ड नहीं बन पाया उन्हें भी राशन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो गरीब है, उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, जो कहेगा वह गरीब है, उसके पास राशन नहीं है, उन्हें भी दिल्ली सरकार राशन देगी। इसमें किसी तरह का कोई दस्तावेज नही मांगा जाएगा। 

03:53 PM, 18-May-2021

पंजाब में 100 फीसदी टीकाकरण करने वाले सभी गांव को मिला अनुदान

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 100 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने वाले सभी गांव को राज्य सरकार के 'कोरोना मुक्त पिंड अभियान' के तहत 10 लाख रुपये के विशेष विकास अनुदान की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

03:27 PM, 18-May-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,482 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,482 नए मामले सामने आए हैं और 265 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9,403 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

02:41 PM, 18-May-2021

ओडिशा में एक जून तक लगा लॉकडाउन

बढ़ते मामलों के बीच ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ओडिशा सरकार ने एलान किया है कि राज्य में 19 मई से एक जून सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा रहेगा। इतना ही नहीं, वीकेंड के दौरान लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती होगी।
 

01:57 PM, 18-May-2021

अहमदाबाद में 21 मई तक जारी रहेगा कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद पुलिस ने कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया है। अब अहमदाबाद में 21 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा रहेगा।
 

01:41 PM, 18-May-2021

86 रेलवे अस्पतालों में बड़े पैमाने पर क्षमता बढ़ाने की योजना- रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में चार ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं और 52 स्वीकृत हैं और 30 अलग चरणों की प्रक्रिया में जुटे हैं। रेल मंत्रालय ने कहा कि देश में 86 रेलवे अस्पतालों में बड़े पैमाने पर क्षमता बढ़ाने की योजना है।
 

12:38 PM, 18-May-2021

पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 46 जिलाधिकारियों से सीधा संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान कई अधिकारी कई दिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अगर आपका जिला जीतेगी तो हमारा देश भी जीतेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कालाबाजारी पर सख्ती करना जरूरी है। आपके जिले में अस्पतालों में कितने बेड खाली हैं और कहां खाली हैं, इसकी एक डिटेल सूचना जारी की जानी चाहिए।

12:19 PM, 18-May-2021

कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी कर रहे बैठक

देश में कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें राज्यों और जिलों में कोविड की स्थिति पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
 

11:58 AM, 18-May-2021

वैक्सीनेशन से संबंधित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑटो और बस चालकों को वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिक श्रेणी में रखने वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि हर कोई वैक्सीनेशन में प्राथमिकता के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहा है। अगर हर किसी को पहली लाइन में खड़ा होना है तो दूसरी लाइन में कौन खड़ा होगा।

11:38 AM, 18-May-2021

केरल: वाहनों की तलाशी कर रही राज्य पुलिस

केरल के चार जिलों में सख्त लॉकडाउन को देखते हुए राज्य की पुलिस ने वाहनों की तलाशी की।
 

11:28 AM, 18-May-2021

भारतीय नौसेना ने खोला वैक्सीनेशन केंद्र

भारतीय नौसेना ने डाबोलिम में हवाई अड्डे के पास नवल ऑडिटोरियम में एक वैक्सीनेशन केंद्र खोला है। यहां रविवार को छोड़कर हर दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक टीका लगाया जाएगा। मौजूदा समय में यहां 45+ लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
 

11:09 AM, 18-May-2021

टाटानगर से बंगलूरू पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस की चौथी लहर

आज टाटानगर से बंगलूरू के व्हाइटफील्ड में ऑक्सीजन एक्सप्रेस की चौथी ट्रेन पहुंची। इस ट्रेन में 120 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन है। अब तक कर्नाटक को 480 टन ऑक्सीजन की सप्लाई हो चुकी है।
 

10:38 AM, 18-May-2021

दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहे प्रवासी मजदूर

दिल्ली में एक हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ने की वजह से अब मजदूर अपने घर वापस जा रहे हैं। अपने घर लौट रहे एक मजदूर ने कहा कि दिल्ली में फैक्ट्री बंद है और अपने घर पर भी पैसे भेजने हैं, इसलिए हम लोग ही अपने घर वापस जा रहे हैं। 
 

10:20 AM, 18-May-2021

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 269 डॉक्टरों की हुई मौत- आईएमए

भारतीय मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अबतक 269 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। बिहार में अबतक सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत हुई है। बिहार में 78 डॉक्टर, उत्तर प्रदेश में 37 और दिल्ली में 28 डॉक्टरों की मौत हुई है। बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान देश ने अपने 748 डॉक्टरों को खोया था।

09:51 AM, 18-May-2021

मौजूदा समय में कोरोना का हाल

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में:
  • कुल कोरोना केस: 2,52,28,996
  • अब तक कुल मौतें: 2,78,719
  • कुल स्वस्थ हुए मरीज: 2,15,96,512
  • इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 33,53,765
  • टीकाकरण: 18,44,53,149

09:25 AM, 18-May-2021

कोरोना:बीते 24 घंटे में 4329 लोगों की गई जान, 2.63 लाख से ज्यादा मामले दर्ज

देश में भले ही कोरोना के दैनिक मामलों से राहत मिल रही हो लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2.63 लाख से ज्यादा मामले सामने आए लेकिन पहली बार देश में 4329 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का ये अबतक का रिकॉर्ड आंकड़ा है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 4,22,436 मरीज ठीक होकर घर गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक देश में 2,78,719 मरीजों की जान जा चुकी है।
 

09:08 AM, 18-May-2021

पिछले 24 घंटे में 18,69,223 लोगों का हुआ टेस्ट - आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 18,69,223 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। अबतक 31,82,92,881 लोगों का टेस्ट हो चुका है।
 

08:56 AM, 18-May-2021

उपलब्धता बढ़ने पर फाइजर, मॉडर्ना और जेएंडजे की वैक्सीन बाकी देशों को देंगे- जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलान किया है कि जैसे फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ जाएगी, हम दूसरे देशों को उनकी सप्लाई करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जून महीने के बाद हम 2 करोड़ अतिरिक्त खुराकें दूसरे देशों को भेजेंगे।
 

08:47 AM, 18-May-2021

डॉ. केके अग्रवाल की कोरोना से मौत

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल (62) का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

08:32 AM, 18-May-2021

मिजोरम: एक दिन में सामने आए 239 मामले

मिजोरम में एक दिन में 239 नए मामले सामने निकलकर आए। जबकि इस दौरान दो मरीजों की मौत हो गई। 
 

08:06 AM, 18-May-2021

जिलाधिकारियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से संवाद करेंगे और कोरोना महामारी के दौरान उनके अनुभव सुनेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी जिन राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे उनमें से कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत तेजी देखी गई है।

07:52 AM, 18-May-2021

कोरोना Live: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28438 नए मामले, 52898 संक्रमण मुक्त, 679 की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हालांकि अब दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिस कारण थोड़ा राहत महसूस की जा रही है। सोमवार देर रात आए मामलों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मामले तीन लाख से कम आए और दैनिक मौतों का आंकड़ा भी चार हजार के स्तर से कम हुआ है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी डेढ़ लाख मामलों की गिरावट आई है। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अभी भी 30 लाख के पार है। इसके अलावा कई राज्यों ने अभी भी लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू जैसी पाबंदियों को जारी रखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि मौजूदा समय में देश में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 18.17 फीसदी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें