फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Live: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित, कोरोना मरीजों का डिजिटली उपचार करेगी तमिलनाडु सरकार

Mon, 03 Jan 2022 12:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रसार तेजी से होने लगा है। पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1525 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इसके कुल 23 राज्यों में दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में जहां सबसे अधिक 460 मामले हैं वहीं 351 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर दिल्ली है। अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु  (117), गुजरात(136), केरल (109), राजस्थान (69), तेलंगाना(67), हरियाणा (63), कर्नाटक (64), आंध्र प्रदेश (17), पश्चिम बंगाल(20), ओडिशा (14), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (4), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार  (2), गोवा (1), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
सोनिया गांधी और भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:47 AM, 03-Jan-2022

बेलूर मठ भक्तों के लिए बंद

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा घोषित कोरोना प्रतिबंधों के मद्देनजर बेलूर मठ अगली अधिसूचना तक भक्तों और आगंतुकों के लिए बंद रहेगा

10:28 PM, 02-Jan-2022

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं, आप सभी कृपया अपनी कोविड की जांच करवा लें। समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।

09:41 PM, 02-Jan-2022

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का आंकड़ा 510 पहुंचा

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 11,877 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,069 लोग और 9 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 42,024 हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 50 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के अब तक कुल 510 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
09:38 PM, 02-Jan-2022

कोरोना मरीजों का डिजिटली उपचार करेगी तमिलनाडु सरकार

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यन ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना के उन मरीजों के लिए डिजिटल माध्यम से उपचार की व्यवस्था करने पर विचार कर रही है, जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं और जो ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि यह सुविधा ओमिक्रॉन के संक्रमित उन मरीजों को भी मुहैया कराई जाएगी, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, लेकिन उनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन मरीजों के स्वास्थ्य पर एक चिकित्सकीय दल लगातार नजर रखेगा।

07:06 PM, 02-Jan-2022

केरल में ओमिक्रॉन के 45 नए मामले

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले केरल में 150 के पार पहुंच गए हैं। रविवार को यहां ओमिक्रॉन के 45 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 152 लोग कोरोना के नए वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
07:05 PM, 02-Jan-2022

सुप्रीम कोर्ट में कल से सिर्फ वर्चुअल सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 3 जनवरी से 2 सप्ताह के लिए सिर्फ वर्चुअल माध्यम से सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

03:35 PM, 02-Jan-2022

ओडिशा में ओमिक्रॉन के 23 नए मामले

ओडिशा में ओमिक्रॉन के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में नए वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या 37 तक पहुंच गई है। निदेशक, जन स्वास्थ्य निरंजन मिश्रा ने यह जानकारी दी है।

12:32 PM, 02-Jan-2022

सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोरोना स्थिति पर बात की

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोरोना स्थिति पर बात की और राज्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। बातचीत के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और रायपुर जैसे कुछ शहरों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। चूंकि ओडिशा में जीनोम अनुक्रमण केंद्र में जांच के लिए कई नमूने भेजे गए हैं, इसलिए कुछ समय लग रहा है। घबराने की जरूरत नहीं, राज्य सरकार ने सारे इंतजाम कर रखे हैं।  

12:10 PM, 02-Jan-2022

डरने की जरूरत नहीं: केजरीवाल

Arvind kejriwal Press Conference: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस 6360 हैं। आज 3100 नए मामले सामने आने की उम्मीद है। कल केवल 246 अस्पताल के बिस्तरों की जरूरत पड़ी थी। सभी मामले हल्के और बिना लक्षण वाले हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 37,000 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की है जिनमें से सिर्फ़ 82 बेड पर ही मरीज हैं और 6000 से ज़्यादा लोग दिल्ली में कोरोना से पीड़ित हैं। मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामलों में हल्के लक्षण हैं इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

11:21 AM, 02-Jan-2022

दिल्ली में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 99 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

दिल्ली में 'येलो अलर्ट' प्रतिबंधों को लागू करने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 1 जनवरी, 2022 को 99 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना और 66 प्राथमिकी दर्ज की गई। दिल्ली सरकार ने इसकी जानकारी दी गई है।

11:08 AM, 02-Jan-2022

कोरोना को लेकर अरविंद केजरीवाल आज करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। इस दौरान वे प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी देंगे। इसके अलावा वे स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी देंगे।

09:46 AM, 02-Jan-2022

बीते 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार से अधिक मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,553 मामले सामने आए हैं जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट से 1,525 लोग संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 284 लोगों की मौत हुई है। चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में कुल सक्रिय मामले 1,22,801 हो गए हैं। हालांकि इस दौरान केवल 9,249 लोग ही स्वस्थ हो पाए। 

ओमिक्रॉन के मामले 1500 के पार
पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1525 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इसके कुल 23 राज्यों में दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में जहां सबसे अधिक 460 मामले हैं वहीं 351 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर दिल्ली है। अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु  (117), गुजरात(136), केरल (109), राजस्थान (69), तेलंगाना(67), हरियाणा (63), कर्नाटक (64), आंध्र प्रदेश (17), पश्चिम बंगाल(20), ओडिशा (14), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (4), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार  (2), गोवा (1), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।

07:54 AM, 02-Jan-2022

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में 13  छात्र कोरोना संक्रमित

जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में 13  छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट चरणदीप सिंह ने विश्वविद्यालय को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

07:53 AM, 02-Jan-2022

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 138 में 95 ओमिक्रॉन मरीज हुए स्वस्थ

एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार यहां पिछले एक महीने में 138 ओमिक्रॉन मरीज आए जिनमें 95 स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। इन मरीजों में तीन बच्चे भी शामिल थे जिनमें दो को छुट्टी दे दी गई।

07:31 AM, 02-Jan-2022

Omicron Live: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित, कोरोना मरीजों का डिजिटली उपचार करेगी तमिलनाडु सरकार

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रसार तेजी से होने लगा है। पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1431 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इसके कुल 23 राज्यों में दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में जहां सबसे अधिक 454 मामले हैं वहीं 351 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर दिल्ली है। अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु  (118), गुजरात(115), केरल (109), राजस्थान (69), तेलंगाना(62), हरियाणा (37), कर्नाटक (34), आंध्र प्रदेश (17), पश्चिम बंगाल(17), ओडिशा (14), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (4), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार  (2), गोवा (1), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें