फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona LIVE : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 5250 नए मामले सामने आए, 32 की मौत

Mon, 05 Apr 2021 12:13 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और इसे पहले वाले कोरोना वायरस से भी खतरनाक बताया जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 93 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 513 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना वायरस से जुड़े आज दिनभर के अपडेट यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:09 AM, 05-Apr-2021

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5250 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,250 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 2,918 लोग ठीक हुए हैं और 32 मौतें हुईं हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 3,69,046 हो गए हैं। जिसमें से अब तक 3,26,277 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,319 लोगों की मौत हो चुकीहै। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 38,450 है।
 

10:08 PM, 04-Apr-2021

राजस्थान में प्रवेश के लिए कोरोना जांच अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राजस्थान में लोगों को प्रवेश करने के लिए एवं बाहर की यात्रा करने से पहले कोरोना की जांच करवानी होगी। एक से नौ तक की कक्षाएं  फिलहाल निलंबित रहेंगी। वहीं जिलाधिकारी को रात आठ से पहले नाइट कर्फ्यू लगाने के लिए सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। डिलीवरी सेवाओं को छोड़कर रेस्टोरेंट को रात के कर्फ्यू का पालन करना होगा। शादियों में 100 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे।

09:11 PM, 04-Apr-2021

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57,074 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 57,074 नए मामले सामने आए हैं वहीं 222 लोगों की मौत दर्ज की गई है।  

 

विज्ञापन
08:39 PM, 04-Apr-2021

राजस्थान में कोरोना के 1729 नए मामले

राजस्थान में कोरोना के 1729 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 587 लोग स्वस्थ हो गए जबकि दो लोगों की मौत हो गई।


 

08:39 PM, 04-Apr-2021

गुजरात में कोरोना के 2875 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2875 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 2024 लोग स्वस्थ हो गए।

 

विज्ञापन
08:07 PM, 04-Apr-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,163  मामले सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हो गई है।  इस बीच कोरोना के खौफ से प्रवासी मजदूर घर लौटने लगे हैं।

06:52 PM, 04-Apr-2021

गोवा में कोरोना के 265 नए मामले, एक की मौत

गोवा में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं वहीं एक की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल 59,068 लोग संक्रमित हो  चुके हैं।

06:28 PM, 04-Apr-2021

कोरोना के कारण प्रवासी मजदूर अपने घर की ओर लौट रहे हैं

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रवासी मजदूर मुंबई से एक बार फिर अपने घर की ओर लौट रहे हैं।

 

05:38 PM, 04-Apr-2021

पूरे महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू

पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट में पार्सल सेवाओं के लिए अनुमति होगी। कार्यालयों के लिए, कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। जल्द ही विस्तृत एसओपी जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जैसी स्थिति रहने की संभावना है। उद्यान, समुद्र तटों, गेटवे ऑफ इंडिया समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगेगी। 

05:24 PM, 04-Apr-2021

कोरोना पर काबू पाने के लिए पीएम मोदी ने दिए पांच मंत्र

कोरोना पर बैठक के दौरान पीएम ने उल्लेख किया कि परीक्षण, ट्रेसिंग, उपचार, सह-उचित व्यवहार और टीकाकरण की रणनीति यदि पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाए तो यह महामारी के प्रसार को रोकने में प्रभावी होगी। पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि स्थायी रूप से कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इनकी भागीदारी सर्वोपरि है। इसके अलावा इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है।

पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि स्थायी रूप से कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इनकी भागीदारी सर्वोपरि है। इसके अलावा इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है।

05:15 PM, 04-Apr-2021

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4110 नए मामले

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4110 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस अवधि में 3497 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 62 लोगों की मौत हुई। अब जिले में कोरोना के कुल मामले दो लाख 41 हजार 606 हो गए हैं और यहां फिलहाल कोरोना के 41,371 सक्रिय मामले हैं। जिले में अभी तक कोरोना के चलते 5327 लोगों की मौत हो चुकी है।

04:36 PM, 04-Apr-2021

मुंबई के दहिसर जंबो कोविड केंद्र में लगी आग

मुंबई के दहिसर जंबो कोविड केंद्र में आग लग गई है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

04:00 PM, 04-Apr-2021

अभिनेता गोविंदा भी कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अक्षय कुमार के बाद अब अभिनेता गोविंदा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  गोविंदा में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। 

03:01 PM, 04-Apr-2021

महाराष्ट्र कैबिनेट की अहम बैठक आज, लॉकडाउन पर फैसला संभव

रविवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र कैबिनेट ने अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल होंगे। वहीं बैठक में लॉकडाउन समेत कई कड़े नियमों का एलान किया जा सकता है। शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 50,000 के करीब मामले सामने आए, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 55,656 हो गई है। 

02:50 PM, 04-Apr-2021

उत्तराखंड के सीएम की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। मैं ईश्वर का और मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभारी हूं।
 

01:52 PM, 04-Apr-2021

मुंबई और बंगलूरू से असम आने वाले हवाई यात्रियों को निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए असम सरकार ने सख्ती दिखाई है। राज्य सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइंस को जारी करते हुए कहा कि मुंबई और बंगलूरू से आने वाले सभी हवाई यात्रियों का साथ में निगेटिव आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। यात्रा से 72 घंटे के पहले की ये रिपोर्ट होनी चाहिए और नौ अप्रैल से सरकार का ये फैसला लागू होगा। इसके अलावा असम सरकार ने आरटी-पीसीआर टेस्ट की अधिकतम कीमत तय कर दी है। अगर लैब में आरटी-पीसीआर रिपोर्ट करानी है तो इसके लिए 500 रुपये देने होंगे और घर से करानी है तो इसके लिए 700 रुपये देने होंगे। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत 250 रुपये होगी।
 

01:39 PM, 04-Apr-2021

अब तक 7.5 करोड़ लोगों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 7.5 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। 6.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।

12:18 PM, 04-Apr-2021

मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमाओं को किया सील

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा। 
 

11:12 AM, 04-Apr-2021

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी कर रहे उच्च-स्तरीय बैठक

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और डॉक्टर विनोद पॉल शामिल हैं। 
 

10:09 AM, 04-Apr-2021

उपराष्ट्रपति ने ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस टीके की दूसरी खुराक ली। दिल्ली एम्स में उपराष्ट्रपति ने टीके की दूसरी खुराक ली। 
 

09:48 AM, 04-Apr-2021

बीते 24 घंटे में मिले 93,249 नए मरीज, 513 मरीजों की हुई मौत

देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 93,249 मामले सामने आए हैं। जबकि 513 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 60,048 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। 
 

09:24 AM, 04-Apr-2021

अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और जरूरी चिकित्सा देखभाल ले रहे हैं। 
 

09:10 AM, 04-Apr-2021

आईआईटी जोधपुर के 65 छात्र कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक तरफ जहां सरकारें और स्वास्थ्य अधिकारी कोरोना से बचाव के टिप्स दे रहे हैं, वहीं अब कोरोना ने शैक्षणिक संस्थानों में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आईआईटी जोधपुर के 14 और छात्रों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, जिसके बाद कुल संक्रमित छात्रों की संख्या 65 हो गई है। इन बच्चों को संस्थान के सुपर आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। 

08:48 AM, 04-Apr-2021

गुजरात : वैक्सीन लगाने वाली महिलाओं को मिली सोने की नथ

गुजरात के राजकोट में लोगों को वैक्सीन लगाने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है। राजकोट का सुनार समुदाय वैक्सीन लगाने वाली महिलाओं को सोने की बनी नथ दे रहा है तो पुरुषों को हैंड ब्लेंडर दिया जा रहा है। 
 

08:22 AM, 04-Apr-2021

नागपुर : वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की लंबी लाइन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर में टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिली। केंद्र पर उपस्थित एक स्थानीय निवासी ने कहा कि सरकार हर वो संभव प्रयास कर रही है, जो वो कर सकती है लेकिन नागरिकों को भी सतर्क रहना चाहिए। हमेशा घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलना चाहिए।
 

08:20 AM, 04-Apr-2021

महाराष्ट्र: परीक्षा बिना पास होंगे 8वीं तक के छात्र

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा, कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के बारे में जल्द फैसला होगा।

08:15 AM, 04-Apr-2021

10 राज्यों में कोरोना की स्थिति बदहाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में नौ, कर्नाटक में छह, छत्तीसगढ़ में आठ, पंजाब में 12, मध्यप्रदेश में आठ, तमिलनाडु में चार और दिल्ली में 10 गुना सक्रिय मरीज 59 दिन में बढ़े हैं। इनके अलावा गुजरात में चार, यूपी में तीन और हरियाणा में भी 10 गुना अधिक मामले बढ़ चुके हैं।

07:37 AM, 04-Apr-2021

LIVE : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 5250 नए मामले सामने आए, 32 की मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जो पहले वाले कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो इस साल मार्च और अप्रैल में कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमण के कुल मामलों में महाराष्ट्र का सबसे ज्यादा योगदान है। पहले जो राज्य कोरोना संक्रमण पर काबू पाने का दावा कर रहे थे, उन्हीं राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें