फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20295 नए मामले, 443 लोगों की मौत

Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले दो लाख से कम दर्ज किए गए हैं। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 1.73 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर की पीक अब जा चुकी है लेकिन कोरोना से होने वाली रोजाना मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार बना हुआ है। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। अब दिल्ली ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सात जून तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। इधर सपा नेता आजम खान की हालत नाजुक बताई जा रही है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:37 PM, 29-May-2021

बिहार में कोविड-19 के 1491 नए मामले, 48 मरीजों की मौत

बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1491 नए मामले सामने आए तथा 48 और मरीजों की मौत हो गयी। बिहार में धीरे-धीरे कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 48 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,052 बढ़कर हो गई। विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 7.04 लाख के पार हो गई है।

बिहार में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,084 हो गयी है। अब तक 6.78 लाख लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

10:48 PM, 29-May-2021

गृह मंत्रालय ने किया कोरोना प्रबंधन स्थिति की निगरानी के लिए समूह का पुनर्गठन

गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, वर्तमान कोरोना प्रबंधन स्थिति की निगरानी के लिए 11 अधिकार प्राप्त समूहों को 6 समूहों में पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया है। आवश्यकता के अनुसार, संबंधित अधिकार प्राप्त समूह के संयोजक अपने समूह में किसी अन्य अधिकारी को सहयोजित कर सकते हैं।

10:32 PM, 29-May-2021

भारत में वैक्सीन की 21 लाख खुराक दी गई : स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अब तक वैक्सीन की 21 लाख खुराक दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।  

विज्ञापन
10:11 PM, 29-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20295 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,295 मामले सामने आए हैं और 443 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 31,964 लोग स्वस्थ भी हुए।


 

08:44 PM, 29-May-2021

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,628 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,628 नए मामले सामने आए हैं और 492 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 42,444 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

विज्ञापन
07:19 PM, 29-May-2021

केरल में 9 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि राज्य में  पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,513 नए मामले सामने आए हैं और 198 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 28,100 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

06:47 PM, 29-May-2021

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23513 नए मामले

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,513 नए मामले सामने आए हैं और 198 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 28,100 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

06:16 PM, 29-May-2021

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री

महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना के कारण माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को 'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना के तहत सहायता दी जाएगी। ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक वजीफा और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये का फंड मिलेगा। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी है।

पीएमओ ने बताया कि इन बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण प्राप्त करने में सहायता की जाएगी और इस ऋण पर ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स फंड से होगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 साल तक के बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स फंड द्वारा किया जाएगा। 
 

05:08 PM, 29-May-2021

गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगे : प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के दायरे में शामिल करने का अनुरोध किया है। प्रियंका ने लिखा कि भारत के टीकों के सैद्धांतिक लाभ बीमारी के जोखिम से अधिक हैं और डब्ल्यूएचओ ने भी गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की सिफारिश की है।

 

04:18 PM, 29-May-2021

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2287 नए मामले

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,287 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,902 लोग डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 46,201 रह गई है। रिकवरी दर 96.1 फीसदी हो गई है। 24 घंटे में 157 कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है।

03:54 PM, 29-May-2021

135 करोड़ की आबादी को वैक्सीन देने में लगेगा समय: रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की 135 करोड़ की आबादी को वैक्सीन की खुराक देने में समय लगेगा। अमेरिका के बाद भारत वैक्सीन लगाने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है। आने वाले अक्तूबर तक देश में 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

03:04 PM, 29-May-2021

जम्मू में डीआरडीओ की ओर से बनाए गए 500 बेड के अस्पताल का हुआ उद्घाटन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।
 

02:50 PM, 29-May-2021

नोएडा में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की शुरुआत

नोएडा के फेलिक्स अस्पताल में जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने 24X7 चलने वाले ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया।
 

02:39 PM, 29-May-2021

गोवा में सात जून तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एलान किया कि राज्य में अभी सात जून की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
 

02:07 PM, 29-May-2021

दिल्ली में युवाओं को वैक्सीन 10 जून से पहले नहीं मिलेगी- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमें कल बताया है कि युवाओं की वैक्सीन 10 जून से पहले नहीं मिल पाएगी और बहुत सीमित सप्लाई मिलेगी।
 

01:52 PM, 29-May-2021

तमिलनाडु सरकार का बड़ा एलान

कोविड-19 की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए तमिलनाडु सरकार ने बड़ा एलान किया है। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड की वजह से मौत हो गई, उन्हें पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
 

01:18 PM, 29-May-2021

मदद करने के लिए अमेरिका की प्रशंसा करना इस दौरे का मकसद- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस दौरे का मकसद यहां आकर अमेरिका द्वारा भारत में दूसरी वेव के दौरान दिखाई गई एकजुटता की प्रशंसा करना और वैक्सीन उत्पादन में अमेरिका के साथ काम करना है। 
 

12:58 PM, 29-May-2021

चिराग दिल्ली और आरके पुरम में वैक्सीनेशन केंद्र बंद

चिराग दिल्ली और आर के पुरम के वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन खत्म होने की वजह से वैक्सीनेशन बंद है।
 

12:47 PM, 29-May-2021

दिल्ली में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
 

12:38 PM, 29-May-2021

दिल्ली के मोती नगर में एक वैक्सीनेशन केंद्र बंद

दिल्ली के मोती नगर के आचार्य श्री भिक्षु सरकारी अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने की वजह से वैक्सीनेशन बंद है।
 

12:23 PM, 29-May-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए 900 मामले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में 900 मामले सामने आए हैं। दूसरी लहर में पहली बार दैनिक संक्रमित मामले एक हजार से कम आए हैं।
 

12:03 PM, 29-May-2021

योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 पर टीम-9 के साथ बैठक की।
 

12:02 PM, 29-May-2021

दिल्ली सरकार ने ग्लोबल टेंडर के लिए बोलियां आमंत्रित की

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस वैक्सीन की एक करोड़ खुराकों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर के लिए बोली आमंत्रित की है। बोली लगाने की अंतिम तारीख सात जून है।
 

11:31 AM, 29-May-2021

श्रीनगर में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू

श्रीनगर में 'कोरोन कर्फ्यू' के दौरान सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं। जम्मू-कश्मीर में 31 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू है।
 

11:11 AM, 29-May-2021

ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए 20,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई- रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अभी तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए हमने 20,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की है। अभी तक 300 एक्सप्रेस ट्रेन ने अपनी यात्रा की है।
 

10:56 AM, 29-May-2021

आंशिक कोरोना कर्फ्यू में ढील दे सकते हैं- यूपी के स्वास्थ्य मंत्री

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का कहना है कि हमारे यहां कोरोना के मामलों की संख्या काफी कम हो चुकी है इसलिए आंशिक कोरोना कर्फ्यू में कुछ ढील हो सकती है।
 

10:43 AM, 29-May-2021

आजम खान की हालत नाजुक- मेदांता अस्पताल

लखनऊ में मेदांता अस्पताल ने जानकारी दी कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की हालत नाजुक है। वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आजम खान 9 मई को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 

10:21 AM, 29-May-2021

घरेलू टीके की सप्लाई और उत्पादकता जटिल

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के घातक होने के कारण बढ़ी मांग के सामने कोरोना टीके की घरेलू सप्लाई बौनी पड़ गई है। देश में कोरोना टीकाकरण चल रहा है, तेजी लाने के लिए कई विदेशी वैक्सीन के मंजूरी दिए जाने की भी बात चल रही है। स्पूतनिक पहले ही भारत में लोगों के लगाई जा रही है। लेकिन टीके की किल्लत अभी बनी हुई है। इसी बीच कोवैक्सिन की किल्लत भी काफी देखी जा रही है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि उसके टीके के प्रोडक्शन और सप्लाई की प्रक्रिया जटिल है। इसकी पूरी प्रक्रिया काफी समय भी लेती है। कोवैक्सीन की दो डोज ली जाती हैं।

10:01 AM, 29-May-2021

आईएमए देहरादून ने बाबा रामदेव को बहस के लिए दी खुली चुनौती

भारतीय मेडिकल एसोसिएशन देहरादून ने योग गुरू बाबा रामदेव को बहस की खुली चुनौती दी है। आईएमए ने कहा कि बाबा रामदेव बताएं कि किस एलोपैथिक अस्पताल ने इलाज के लिए पतंजलि दवाइयां दी हैं। 
 

09:41 AM, 29-May-2021

बीते 24 घंटे में 30,62,747 लोगों को लगी वैक्सीन

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 हुआ।
 

09:22 AM, 29-May-2021

बीते 24 घंटे में देश में 1.73 लाख मामले दर्ज हुए- स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस 1.73 नए मामले सामने आए हैं। देश में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले दो-तीन दिनों से दैनिक मामले दो लाख से कम आ रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,84,601 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए।
 

09:00 AM, 29-May-2021

बीते 24 घंटे में 20,80,048 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,80,048 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,11,19,909 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

08:38 AM, 29-May-2021

हिमाचल प्रदेश: सात जून तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश में सात जून तक जारी रहेंगी कोरोना से संबंधित पाबंदियां।
 

08:25 AM, 29-May-2021

सभी राज्यों को महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों का डाटा अपलोड करने के निर्देश

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कार्यकारी सचिवों को पत्र लिखते हुए कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उन बच्चों का डाटा अपलोड करना चाहिए, जो कोविड 19 की वजह से अनाथ हो गए हैं। आयोग ने कहा कि कोविड-केयर लिंक के तहत बाल स्वराज पोर्टल में बच्चों का डाटा अपलोड करें।
 

08:06 AM, 29-May-2021

लद्दाख: बीते 24 घंटे में 124 नए मामले आए सामने

बीते 24 घंटे में लद्दाख में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए, जबकि दो लोगों ने अपनी जान गंवाई। लद्दाख में मौजूदा समय में 1606 सक्रिय मामले हैं।
 

07:50 AM, 29-May-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 283 नए मामले

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब धीमा पड़ने लग गया है। मिजोरम में बीते 24 घंटे में 283 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 11,659 हो गई है। वहीं मिजोरम में सक्रिय मामलों की संख्या 2981 है।
 

07:44 AM, 29-May-2021

नोएडा को भारत में पहला पूर्ण टीकाकरण वाला जिला बनाने का लक्ष्य : अधिकारी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के शीर्ष अधिकारियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ इसे पूर्ण टीकाकरण वाला पहला जिला बनाने का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. ने जिले के शीर्ष स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में यह विचार व्यक्त किया। इस बैठक में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह भी उपस्थित थे। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया, ‘‘जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से गौतमबुद्ध नगर को कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा है।’’

07:18 AM, 29-May-2021

Corona Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20295 नए मामले, 443 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले दो लाख से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.75 लाख मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा 1.86 लाख था। कोरोना की दूसरी लहर की पीक अब जा चुकी है लेकिन कोरोना से होने वाली रोजाना मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार बना हुआ है। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। अब दिल्ली ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। वहीं सोमवार से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए अब सोमवार से धीरेःधीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें