झारखंड में पिछले 24 घंटों में 703 नए कोरोना मामले सामने आए वहीं 1724 मरीज ठीक होकर घर गए। वहीं 19 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में सक्रिय मामले 9906 हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 3,000 मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18600 नए मामले सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 22,532 लोग स्वस्थ भी हो गए।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने नए कोरोना प्रतिबंधों की घोषणा की है जो सोमवार से लागू होंगे। 20 जिलों में साप्ताहिक कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान सैलून, शराब की दुकानें हफ्ते में 3 दिन खुलेंगी। जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल, सिनेमा ये सभी फिलहाल बंद रहेंगे।
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,894 नए मामले सामने आए हैं और 186 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 29,013 लोग स्वस्थ भी हुए।