फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15229 नए मामले, 307 मरीजों की मौत

Fri, 04 Jun 2021 12:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को देश में कोरोना 1.34 लाख मामले सामने आए जबकि 2887 लोगों की मौत हुई। कोरोना के साथ-साथ देश में ब्लैक फंगस की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। हालांकि कुछ राज्यों में कोविड के दैनिक मामलों में राहत है, जिसे देखते हुए उन राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 तक सभी व्यस्कों को वैक्सीन लगाने का दावा कर दिया है। इधर सीरम इंस्टीट्यूट ने स्पूतनिक-वी को बनाने के लिए डीसीजीआई से अनुमति मांगी है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:53 PM, 03-Jun-2021

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15229 नए मामले, 307 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 15,229 नए मामले सामने आए हैं और 307 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,91,413 और मृतकों की संख्या बढ़कर 97,394 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में अस्पतालों से 25,617 मरीजों को छुट्टी मिली है और कुल संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,86,206 हो गई। राज्य में अब 2,04,974 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां स्वस्थ दर 94.73 फीसदी और मृत्यु दर 1.68 फ़ीसदी है।

राज्य में संक्रमण से 307 लोगों की मौत में से पिछले 48 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है, जबकि बाक़ी संख्या पिछले सप्ताह की है। वहीं मुंबई में 985 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,026 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 14,907 हो गई। वहीं नासिक संभाग में 1,996 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई। पुणे संभाग में 3,885 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हुई।

11:46 PM, 03-Jun-2021

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना वायरस के 427 मामले

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना वायरस के 427 मामले सामने आए, 1103 स्वस्थ हुए जबकि 10 लोगों की मौत हुई। 

 

11:34 PM, 03-Jun-2021

गुजरात में कोरोना वायरस के 1207 नए मामले आए, 3018 लोग ठीक हुए

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,207 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8,13,270 तक पहुंच गई। राज्य में 17 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 9,890 तक पहुंच गई। दिन में 3,018 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,78,976 हो गई।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.78 प्रतिशत रही। गुजरात में अब 24,404 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 429 वेंटिलेटर पर हैं। अहमदाबाद शहर में सबसे अधिक 191 मामले आए।

विज्ञापन
10:22 PM, 03-Jun-2021

बिहार में कोरोना के 1106 नए मामले

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1106 नए मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई।


 

09:28 PM, 03-Jun-2021

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पीएम मोदी से की बात

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर सीधी बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस दौरान कोरोना संकट समेत भारत-अमेरिका साझेदारी जैसे मुद्दे पर चर्चा किए। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है।



 

विज्ञापन
09:21 PM, 03-Jun-2021

अमेरिका अपनी वैक्सीन आपूर्ति की 8 करोड़ खुराक दुनिया के अन्य देशों को देगा : जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपनी वैक्सीन आपूर्ति की 8 करोड़ खुराक दुनिया के अन्य देशों को देगा। इनमें से लगभग एक करोड़ 90 लाख कोवाक्स के टीके होंगे। जिसमें लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों के लिए लगभग 60 लाख खुराक, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए लगभग 70 लाख और अफ्रीका के लिए लगभग 50 लाख शामिल हैं। 60 लाख से अधिक खुराक सीधे उन देशों के साथ साझा की जाएगी, जो संकट में हैं। उन्होंने कहा कि इन खुराकों को कनाडा, मैक्सिको, भारत और कोरिया गणराज्य सहित अन्य भागीदारों और पड़ोसी देशों को दिया जाएगा। 

07:28 PM, 03-Jun-2021

चार महीनों में पहली बार, मुंबई की धारावी में पहला मामला आया सामने

चार महीनों में पहली बार, मुंबई की धारावी में कोरोना वायरस का गुरुवार को सिर्फ एक नया मामला सामने आया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया झुग्गी-बस्ती इलाके में बुधवार को एक भी मामला सामने नहीं आया। अधिकारी ने बताया कि धारावी में कुल मामले 6,829 हो गए हैं, जिनमें से 6,451 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं तथा 19 का इलाज चल रहा है।

धारावी अप्रैल के शुरु में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया था तथा आठ अप्रैल को 99 मामले आए थे। करीब ढाई वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैले धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती माना जाता है जिसकी आबादी साढ़े छह लाख से अधिक है।

07:01 PM, 03-Jun-2021

महाराष्ट्र के 18 जिले कल से होंगे अनलॉक

महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेत्तिवार ने कहा कि राज्य में कुल 18 जिले हैं, जो लेवल 1 के अंतर्गत आते हैं, उन्हें कल से अनलॉक कर दिया जाएगा। 



 

06:10 PM, 03-Jun-2021

टीकाकरण से ही अर्थव्यवस्था ठीक होगी: मुख्य आर्थिक सलाहकार

मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने आर्थिक सुधार की गति को प्रभावित किया है। हमें जुलाई से अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। अब, राज्यों ने प्रतिबंध हटाना शुरू कर दिया है और अगर हम टीकाकरण में तेजी लाते हैं तो हमारी अर्थव्यवस्था ठीक होने लगेगी।  

06:06 PM, 03-Jun-2021

भारत में दिसंबर तक सभी को टीके लग जाएंगे : मुख्य आर्थिक सलाहकार

मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत में दिसंबर तक सभी लोगों को टीके लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम हर दिन तीन पालियों में लोगों को टीका लगाते हैं, तो हम एक दिन में 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर सकते हैं। यह निश्चित रूप से महत्वाकांक्षी है, लेकिन असंभव नहीं।  उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हमारे राजकोषीय घाटे के लक्ष्य और विनिवेश लक्ष्य  प्रभावित नहीं होने वाले हैं।
 

05:57 PM, 03-Jun-2021

भारत बायोटेक ने Ocugen Inc के बारे में दी जानकारी

भारत बायोटेक ने कहा कि Ocugen Inc के पास अपने मौजूदा अमेरिकी अधिकारों के अलावा कनाडा में कोवाक्सिन के लिए विशेष सह-विकास, निर्माण और व्यवसायीकरण के अधिकार होंगे।

05:53 PM, 03-Jun-2021

हम घरेलू टीके का भी उत्पादन कर रहे : अरिंदम बागची

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम अपने स्वयं के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए घरेलू टीके का उत्पादन भी कर रहे हैं।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम कोरोना वैक्सीन के लिए अमेरिकी वैक्सीन निर्माताओं के साथ भी जुड़े हुए हैं और कच्चे माल के लिए अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में हैं। 


 

05:13 PM, 03-Jun-2021

कर्नाटक में 14 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान राज्य में कड़ी पाबंदी रहेगी।


 

04:53 PM, 03-Jun-2021

मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन ज्वर के फैलने से पशुपालक परेशान

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी के बीच पशुओं में अफ्रीकी स्वाइन ज्वर (एएसएफ) फैल गया है जिस वजह से कई जानवरों की मौत हो गई है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर की वजह से मिजोरम में दो महीनों में 4751 से अधिक सुअरों की मौत हो गई है।

04:44 PM, 03-Jun-2021

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8839 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,839 नए मामले सामने आए हैं और 42 लोगों की मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 85,423 है।

 

04:14 PM, 03-Jun-2021

असमिया साहित्यकार पद्मश्री लक्ष्मीनंदन बोरा का निधन

असम के जानेमाने साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा का कोविड के बाद उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में  गुरुवार को निधन हो गया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
 

04:00 PM, 03-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 487 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 487 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1,058 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

03:45 PM, 03-Jun-2021

बंगाल में कोरोना के मामले घटकर आधे हुए : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले घटकर आधे हो गए हैं। हमारे द्वारा 1.4 करोड़ वैक्सीन की डोज अब तक मुफ्त में दी गई है। उन्होंने कहा कि है कि राज्य सरकार द्वारा सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों का टीकाकरण किया जाएगा।



 

03:33 PM, 03-Jun-2021

आईसीपीए ने पांच पायलटों के निधन पर शोक जताया

इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (ICPA) ने कोरोना के कारण 9 मई से 30 मई के बीच पांच पायलटों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस अवधि के दौरान कैप्टन अमितेश प्रसाद, कैप्टन संदीप राणा, कैप्टन गुरप्रताप एस गिल, कैप्टन प्रसाद एम कर्माकर और कैप्टन हर्ष तिवारी की कोरोना के कारण जान चली गई थी।

 

03:26 PM, 03-Jun-2021

मिजोरम में संक्रमण के 228 नए मामले आए सामने 

मिजोरम में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 228 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,859 हो गयी, जबकि इस दौरान एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि आइजोल की 92 वर्षीय महिला की जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में संक्रमण से बुधवार रात मौत हो गई।
 

03:18 PM, 03-Jun-2021

बिहार के गांव में कोरोना टेस्टिंग वैन की शुरुआत 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने गांव में आरटीपीसीआर की जांच शुरू की है। उसके लिए टेस्टिंग वैन की शुरुआत करा दी गई थी। टेस्टिंग वैन के जरिए एक दिन में 1,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में 5 और टेस्टिंग वैन शामिल किए जा रहे हैं।

03:04 PM, 03-Jun-2021

पटना एम्स में बच्चों पर हुआ वैक्सीनेशन ट्रायल

पटना एम्स में बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का ट्रायल पूरा हो चुका है। यहां 525 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। ट्रायल से पहले आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा चुके हैं। 
 

02:43 PM, 03-Jun-2021

एमके स्टालिन का एलान, कोविड ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त इंसेंटिव

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एलान किया है कि कोविड ड्यूटी के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को अलग से 5000 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा।
 

02:24 PM, 03-Jun-2021

अबतक 624 डॉक्टरों की गई जान- आईएमए

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी दी कि कोरोना की दूसरी लहर के तहत अबतक 624 डॉक्टरों की जान जा चुकी है। 
 

01:58 PM, 03-Jun-2021

सीबीएसई मूल्यांन मानदंड में दो हफ्ते का समय लगेगा- सीबीएसई सचिव

सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि कक्षा 12 के लिए सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड विचाराधीन हैं और इसमें दो सप्ताह तक का समय लगेगा। विशेषज्ञ सभी संभावनाओं को देखेंगे और निर्णय लेंगे।
 

01:38 PM, 03-Jun-2021

औषधि नियंत्रक की दिल्ली हाईकोर्ट से मांग, गौतम गंभीर फाउंडेशन पर हो कार्रवाई

औषधि नियंत्रक ने दिल्ली उच्च न्यायलय से कहा कि गौतम गंभीर फाउंडेशन’ को ‘फैबिफ्लू’ की अनधिकृत जमाखोरी और उसे कोविड-19 के मरीजों को देने का दोषी पाया गया। औषधि नियंत्रक ने दिल्ली उच्च न्यायलय से कहा कि बिना विलंब किए, ‘गौतम गंभीर फाउंडेशन’ , दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

01:24 PM, 03-Jun-2021

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का बड़ा हमला, दिल्ली और पंजाब सरकार से किया यह सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 2.9% है और दूसरे नंबर पर पंजाब हैजबकि राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.3% है। क्या कारण है कि दिल्ली में इतनी मौतें हुई हैं और कौन इसके लिए जिम्मेदार है?
 

01:12 PM, 03-Jun-2021

दिल्ली में प्रवासी मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को काम नहीं मिलने पर काफी परेशानी हो रही है। एक मजदूर ने कहा कि हम रोज यहां (भजनपुरा) काम की तलाश में आते हैं लेकिन हमें काम नहीं मिल रहा। पिछले साल लॉकडाउन में हमें NGO की तरफ से सहायता मिली थी लेकिन इस बार हमें कोई मदद नहीं मिली।
 

12:59 PM, 03-Jun-2021

दिल्ली लौटने लगे प्रवासी मजदूर

दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब धीरे-धीरे वहां सब खुल रहा है। ऐसे में दिल्ली से बाहर गए प्रवासी मजदूर अब दिल्ली वापस लौट रहे हैं। एक मजदूर ने कहा कि मिर्जापुर से आया हूं। पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था, तब अपने घर चला गया था।
 

12:44 PM, 03-Jun-2021

सीबीएसई के बाद यूपी बोर्ड ने रद्द कीं 12वीं की परीक्षाएं

हरियाणा, मध्यप्रदेश औऱ गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षाएं ना कराने का फैसला लिया गया है। बता दें कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद धीरे-धीरे राज्य बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द कराने का फैसला ले रहे हैं।

12:15 PM, 03-Jun-2021

गृह मंत्री ने नौ ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में नौ ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मौजूद रहें।
 

12:02 PM, 03-Jun-2021

क्या सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगा स्पूतनिक-वी?

सीरम इंस्टीट्यूट ने भारतीय दवा नियामक से रूसी वैक्सीन के निर्माण की अनुमति मांगी है। सीरम ने स्पूतनिक-वी के निर्माण के लिए डीसीजीआई से अनुमति मांगी है।
 

11:47 AM, 03-Jun-2021

दिल्ली में पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से कम

दिल्ली में कोरोना वायरस के 576 मामले आए और पॉजिटिविटी 0.78 फीसदी थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि पॉजिटिविटी लगातार तीन दिन से एक फीसदी से नीचे चल रही है।
 

11:38 AM, 03-Jun-2021

दिल्ली में ब्लैक फंगस के 1044 मामले, 89 की मौत

दिल्ली में ब्लैक फंगस के 1044 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इनमें से अब तक 92 मरीज ठीक हो चुके हैं और 89 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है।
 

11:21 AM, 03-Jun-2021

टीकाकरण को लेकर राजनीति तेज, एनसीपी नेता ने लगाया यह आरोप

वैक्सीन के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि टीकाकरण को लेकर केंद्र की नीति स्पष्ट नहीं है। हर दिन नया फैसला होता है। पहले फाइजर को कहा गया कि लीगल जिम्मेदारी उनकी होगी। अब सुना जा रहा है कि उन्हें अनुमति दी जा रही है। 35,000 करोड़ का बजट था तो आपने खरीदा क्यों नहीं? राज्यों को जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है?
 

11:06 AM, 03-Jun-2021

मलेशिया: तीसरी लहर के बीच देश में लगा लॉकडाउन

मलेशिया में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच एक बार राष्ट्रीय लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान मेडिकल दुकानें और सुपरमार्केट के अलावा और कुछ खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। एक जून से 14 जून तक लॉकडाउन का पहला चरण चलेगा।
 

10:43 AM, 03-Jun-2021

कोविड मरीजों के परिजनों को ठगने वाले चार लोग बिहार से गिरफ्तार

कोविड-19 मरीजों के परिवार वालों को ऑक्सीजन सिलिंडर की होम डिलिवरी के ठगने के बहाने बिहार में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि इन लोगों के पास से 15 मोबाइल फोन, 13 फर्जी सिमकार्ड, चार आधार कार्ड, पांच बैंक अकाउंट पासबुक, तीन एटीएम कार्ड और तीन फर्जी पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।
 

10:23 AM, 03-Jun-2021

मध्यप्रदेश: राजगढ़ के एक गांव में कोरोना के नियमों का उल्लंघन

राजगढ़ के चाटूखेड़ा गांव में एक अफवाह पर मंदिर के बाहर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और कोरोना नियमों का उल्लंघन किया। एसपी ने बताया, ''चार आयोजनकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहां माइक के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि इस तरह के अंधविश्वास में यकीन न करें।''
 

09:51 AM, 03-Jun-2021

पिछले 24 घंटे 24,26,265 लोगों को लगी वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,26,265 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,10,43,693 हुआ।
 

09:34 AM, 03-Jun-2021

बीते 24 घंटे में देश में 1.34 लाख मामले हुए दर्ज- स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1.34 लाख मामले सामने आए हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं 24 घंटे में कोविड-19 वायरस की वजह से 2887 मरीजों की मौत हो गई। वहीं मौजूदा समय में देश में 17,13,413 सक्रिय मामले हैं।
 

09:25 AM, 03-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 21,59,873 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,37,82,648 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 21,59,873 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
 

09:07 AM, 03-Jun-2021

पिथौरागढ़: नए स्टॉक में मिले इस्तेमाल किए गए दस्ताने और खराब सुई

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने जानकारी दी कि हमें स्टॉक में इस्तेमाल किए गए नए दस्ताने और खराब सूई मिली। इसे देखते हुए सप्लायर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दर्ज की जाएगी।
 

08:46 AM, 03-Jun-2021

सीरम ने देनदारियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति सुरक्षा मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देनदारियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति सुरक्षा की मांग की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 

08:34 AM, 03-Jun-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में 228 नए मामले और एक मरीज की मौत

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 228 नए मामले सामने आए और 1 मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 12,859 है जिसमें 3,320 सक्रिय मामले, 9,494 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 45 मौतें शामिल हैं।
 

07:47 AM, 03-Jun-2021

लद्दाख: बीते 24 घंटे में 91 नए मरीज आए सामने, एक की मौत

लद्दाख में पिछले 24 घंटे में 91 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में एक मरीज ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया है। लद्दाख में सक्रिय मामलों की संख्या 1,531 है और कुल मृतकों की संख्या 191 है।
 

07:41 AM, 03-Jun-2021

महाराष्ट्र: कोरोना मुक्त गांव प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कोरोना को हराने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र में कोरोना मुक्त गांव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीन गांव पंचायतों को कोविड-19 प्रबंध को लेकर बेहतरीन काम करने के लिए जीत का इनाम दिया जाएगा। विजेता के तौर पर गांव को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे और दूसरे विजेता को 25 लाख रुपये और तीसरे विजेता को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
 

07:20 AM, 03-Jun-2021

Corona Live: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15229 नए मामले, 307 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। बुधवार को कई दिनों बाद कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की बढ़त दिखाई दी और मौत का आंकड़ा भी तीन हजार के पार गया। कोरोना के साथ-साथ देश में ब्लैक फंगस की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। हालांकि कुछ राज्यों में कोविड के दैनिक मामलों में राहत है, जिसे देखते हुए उन राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 तक सभी व्यस्कों को वैक्सीन लगाने का दावा कर दिया है और कहा है कि इसके लिए कई वैक्सीन कंपनियों से बात चल रही है। कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही कम आ रहे हैं लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया आसान नहीं है। इधर कोरोना के चलते कई राज्य बोर्ड ने अपने यहां 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें