फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9558 मामले, 147 लोगों की मौत

Wed, 07 Jul 2021 10:29 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। वहीं देश में कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनलॉक के तहत बिहार में 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की भी अनुमति मिल गई है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्त्रां को खोलने की इजाजत दे दी गई है। भारत में लैम्बडा वैरिएंट का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:08 PM, 07-Jul-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,558 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,558 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8,899 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 

05:01 PM, 07-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से फिर खुलेंगे स्कूल

आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 अगस्त से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश का कहना है कि ऑनलाइन कक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी।

04:47 PM, 07-Jul-2021

सभी राज्यों को जुलाई में मिलेंगे 12 करोड़ से अधिक टीके

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है कि उन्हें जुलाई 2021 के महीने में कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ से अधिक खुराक मिलेंगी। आज सुबह तक, सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 2.19 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की जा चुकी है। 

विज्ञापन
03:10 PM, 07-Jul-2021

दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल में जीनोम सिक्वेंसिंग सुविधा शुरू

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल में जीनोम सिक्वेंसिंग सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ''हम केंद्र सरकार की लैब एनसीडीसी पर निर्भर थे। अब एलएनजेपी में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए मशीन खरीदी गई है। इस मशीन के जरिए हम कोरोना के वैरिएंट का विश्लेषण कर पाएंगे।''
 

02:21 PM, 07-Jul-2021

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने केरल के मुख्य सचिव को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए सुझाव दिए हैं। 
 

विज्ञापन
02:05 PM, 07-Jul-2021

नैनीताल और मसूरी में भीड़ बढ़ने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

कोरोना पाबंदियों पर छूट मिलते ही नैनीताल और मसूरी में हो रही भीड़ पर नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को कोर्ट में अपना जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं।
 

01:49 PM, 07-Jul-2021

केरल: स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के नेतृत्व में टीम ने कोल्लन जिले का दौरा किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेतृत्व में एक टीम ने केरल के कोल्लन जिले का दौरा किया। कोविड प्रबंधन के लिए किए गए कोविड रोकथाम गतिविधियों और स्वास्थ्य उपायों का आकलन करने के लिए जिले का दौरा किया।
 

01:17 PM, 07-Jul-2021

कोरोना की वजह से जून में रिकॉर्ड मौतें हुईं- रिपोर्ट

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जून में रिकॉर्ड मौतें दर्ज की गई हैं। सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद पता चला है कि अप्रैल-मई में जानलेवा डेल्टा वैरिएंट के साथ संक्रमण की रफ्तार तेज थी। इसी का नतीजा था कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई थी। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस रिपोर्ट पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 2.97 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आए और इसमें से 4,03,281 लोगों की मौत हो गई।

12:52 PM, 07-Jul-2021

कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड व बिहार से संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा किया जाए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह से पालन किया जाए।

12:36 PM, 07-Jul-2021

लैम्बडा वैरिएंट का एक भी मामला नहीं- सूत्र

सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी कि भारत में अबतक कोरोना वायरस के लैम्बडा वैरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया।
 

12:26 PM, 07-Jul-2021

डेल्टा से ज्यादा लैम्बडा वैरिएंट संक्रामक और खतरनाक

मलेशिया सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा कोरोना वायरस का लैम्बडा वैरिएंट खतरनाक हो सकता है। लैम्बडा वैरिएंट का पहला मामला पेरू में दर्ज किया गया और अबतक दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में इस वैरिएंट के मामले दर्ज किए गए हैं।

12:13 PM, 07-Jul-2021

सीएम योगी ने टीम-9 के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम 9 के साथ लोकभवन में बैठक। कोविड स्थिति को लेकर हुई चर्चा।
 

11:42 AM, 07-Jul-2021

महाराष्ट्र: नागपुर में वैक्सीनेशन केंद्र पर लगी भीड़

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। नागपुर के वैक्सीनेशन केंद्र पर टीका लगवाने आए एक स्थानीय निवासी ने कहा कि अगर समय से वैक्सीन की आपूर्ति होगी तो यहां लोगों की भीड़ नहीं लगेगी।
 

11:17 AM, 07-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 36,05,998 लोगों को लगी वैक्सीन- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब तक 36,13,23,548 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 36,05,998 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी।
 

11:05 AM, 07-Jul-2021

अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 37.43 करोड़ वैक्सीन दी गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 37.43 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 
 

10:50 AM, 07-Jul-2021

हरिद्वार फर्जी टेस्ट मामला: जिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि हरिद्वार महाकुंभ के दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने वाली लैब का चयन ईओआई के जरिए करने का निर्णय स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर हुआ। हरिद्वार के जिला अधिकारी इस फर्जीवाड़े की जांच कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
 

10:30 AM, 07-Jul-2021

कोविड 19 की स्थिति को लेकर सीएम ठाकरे करेंगे बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जिला अधिकारियों और संभागीय आयुक्तों और कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ कोरोना प्रबंधन पर दो अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
 

10:03 AM, 07-Jul-2021

पटना: 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर खुले जिम

पटना में आज से जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुल गए हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। अनुराधा नामक महिला ने बताया, "आज से जिम खुल गए हैं, ये बहुत अच्छी बात है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवा से ज्यादा जरूरी व्यायाम करना है।"
 

09:49 AM, 07-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 19,07,216 सैंपल लिए गए- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,07,216 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,33,32,097 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

09:24 AM, 07-Jul-2021

बीते 24 घंटे में मिले 43733 नए केस

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उचार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को करीब नौ हजार से ज्यादा मामले सामने आए। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और इसी बीच 47,240 मरीजों ने कोरोना को मात दी। देश में रिकवरी दर 97.18 फीसदी हो गई है।
 

08:57 AM, 07-Jul-2021

झारखंड: बीते 24 घंटे में सामने आए 55 नए मामले

झारखंड में कोरोना वायरस के 55 नए मामले सामने आए, 108 लोग ठीक हुए और कोरोना वायरस की वजह से एक मौत हुई।
 

08:39 AM, 07-Jul-2021

इंडोनेशिया: कोरोना का डेल्टा वैरिएंट मिला

इंडोनेशिया की सरकार ने बताया कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महामारी के भयावह रूप को देख बाली, जावा और राजधानी जकार्ता में शनिवार को इमरजेंसी लॉकडाउन लगाया गया जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।

08:06 AM, 07-Jul-2021

हिमाचल: घोड़ा चालकों की अच्छी कमाई हो रही

हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के आने पर घोड़ाचालकों की अच्छी कमाई हो रही है। एक घोड़ा चालक ने बताया कि पिछले दो हफ्ते से बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं और हमारा व्यापार अच्छा चल रहा है। हमारी अब अच्छी कमाई हो रही है।
 

07:43 AM, 07-Jul-2021

मिजोरम: 24 घंटे में सामने आए 301 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 301 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 22,115 है जिसमें 3,674 सक्रिय मामले, 18,383 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 98 मौतें शामिल हैं।
 

07:30 AM, 07-Jul-2021

Corona Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9558 मामले, 147 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार घट रहे हैं। पिछले 111 दिनों बाद देश में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले दर्ज किए गए। वहीं कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा है। वहीं गिरावट के दौर को देखते हुए देश में कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी। अनलॉक के तहत बिहार में 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की भी अनुमति मिल गई है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्त्रां को खोलने की इजाजत दे दी गई है। वहीं 21 जून से कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार ने तेजी पकड़ी जिसके बाद से अबतक 35 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य जानकारों का कहना है कि तीसरी लहर से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाना ही एकमात्र लक्ष्य है। इस बीच 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन देनी शुरू हो गई है। हालांकि कई राज्यों ने अपने यहां कोविड वैक्सीन की कमी बताई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें