फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: महाराष्ट्र में 6017 नए मामले आए, 22 फरवरी के बाद सबसे कम

Mon, 19 Jul 2021 11:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी जारी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेजी से मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रविवार रात दो करोड़ पार पहुंच गया, जो देश में कुल संक्रमितों की संख्या के दो तिहाई से अधिक है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
गुजरात में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:58 PM, 19-Jul-2021

महाराष्ट्र में 6017 नए मामले

महाराष्ट्र में सोमवार को 6,017 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जो 22 फरवरी के बाद सबसे कम है। इन नए मामलों के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 62,20,207 तक पहुंच गए, जबकि 66 मरीजों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,27,097 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा।

कोविड-19 से हुई नई मौतें पिछले एक सप्ताह में सबसे कम हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 13,051 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 59,93,401 हो गई।

राज्य में अब 96,375 कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.35 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के हिंगोली, वर्धा और भंडारा जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं पाया गया।

10:42 PM, 19-Jul-2021

गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले

गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,517 हो गई, जबकि राज्य में कहीं भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इसके अलावा, दिन में 74 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या 8,13,998 हो गई।
 

10:24 PM, 19-Jul-2021

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: 100 से अधिक देशों में फैला डेल्टा वेरिएंट

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल ने सोमवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ के कोविड-19 वैक्सीन ग्लोबल एक्सेस (सीओवीएएक्स) कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना वैक्सीन की 75 लाख खुराक देने की पेशकश की गई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप 100 से अधिक देशों में फैल गया है। जिस तरह से यह फैल रहा है ऐसे में ये जल्द ही विश्व स्तर पर फैलने वाला सबसे प्रमुख कोविड-19 स्ट्रेन बन जाएगा। चिंता की बात यह है कि कोरोना के सभी स्वरूपों में डेल्टा स्वरूप सबसे तेजी से फैलता है।

विज्ञापन
09:02 PM, 19-Jul-2021

मंगलवार को ग्रेटर मुंबई नगर के 58 केंद्र पर ही होगा टीकाकरण

महाराष्ट्र के ग्रेटर मुंबई नगर निगम का कहना है कि कल टीकों के सीमित स्टॉक के कारण मुंबई के 309 चयनित टीकाकरण केंद्रों में से केवल 58 पर ही एंटी-कोविड टीकाकरण होगा।

 

08:43 PM, 19-Jul-2021

केरल में जीका वायरस के दो और मामले

केरल में जीका वायरस के दो और मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 37 हो गई।

विज्ञापन
08:33 PM, 19-Jul-2021

कोविड-19 टीकों की खुराक की कुल संख्या 41 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में अभी तक लगाई गईं कोविड-19 टीकों की खुराक की कुल संख्या 41 करोड़ के पार हो चुकी है। शाम सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 47.77 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं।

 

07:10 PM, 19-Jul-2021

 कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1291 नए मामले

 कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1291 नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,015 लोग स्वस्थ भी हो गए।

06:33 PM, 19-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1628 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1628 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2,744 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

05:00 PM, 19-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 58 लोग स्वस्थ हो गए।

 

03:23 PM, 19-Jul-2021

दैनिक संक्रमण दर 3 फीसदी से नीचे

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 28 दिनों से 3 फीसदी से कम बनी हुई है। वर्तमान में दैनिक संक्रमण दर 2.61 फीसदी है।वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है। भारत में कोरोना के 38,164 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,44,229 हो गई है। वहीं, 499 नई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 4,14,108 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 38,660 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 3,03,08,456 हो गई है।

03:18 PM, 19-Jul-2021

टीकाकरण: 40.64 वैक्सीन लग चुकीं

देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,63,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,64,81,493 हुआ। 

03:18 PM, 19-Jul-2021

कोरोना: अब तक इतने नमूनों की हुई जांच

देश में कोरोना महामारी को फिर से फैलने से रोकने के लिए तेजी से जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 14,63,593 सैंपल टेस्ट किए गए। इसके साथ ही अब कुल 44,54,22,256 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है। 

02:25 PM, 19-Jul-2021

असम: भीड़ के जुटने पर पाबंदी

असम सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में ईद के अवसर पर लोगों के समूह में एकत्रित होने की इजाजत नहीं होगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंता ने लोगों से त्योहार अपने-अपने घरों में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में अधिकतम पांच लोगों को नमाज अदा करने की इजाजत होगी। राज्य में बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा।

09:27 AM, 19-Jul-2021

कोरोना: 24 घंटे में मिले 38,164 नए केस, 499 की मौत

देश में बीते 24 घंटे में 38,164 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 499 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को देश में 41,157 नए केस मिले थे और 518 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। राहत की बात यह है कि लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से कम रहा है। इससे पहले 13 जुलाई को 625 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। 
 
 

09:09 AM, 19-Jul-2021

मिजोरम: 24 घंटे में मिले 335 नए मरीज

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 335 नए मरीज मिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27,488 पहुंच गई है, जिसमें से 21,363 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए हैं, जबकि 112 ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी है। वहीं 6,003 मरीजों का इलाज चल रहा है। मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

08:11 AM, 19-Jul-2021

Corona Update: महाराष्ट्र में 6017 नए मामले आए, 22 फरवरी के बाद सबसे कम

कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रविवार रात दो करोड़ पार पहुंच गया, जो देश में कुल संक्रमितों की संख्या के दो तिहाई से अधिक है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें