फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus LIVE: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार थमने लगी है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 37,154 नए मरीज मिले हैं और 724 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को 41,506 नए मरीज मिले और 895 की मौत हुई थी। कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया जारी है। स्कूल-कॉलेज, शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्तरां खोलने की इजाजत दी जा रही है। देश-दुनिया की कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:29 PM, 12-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 92 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 

08:08 PM, 12-Jul-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7603 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,603 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15,277 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 

07:19 PM, 12-Jul-2021

केरल में एक और महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि

केरल में सोमवार को 73 वर्षीय एक महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा या था जिसमें वायरस का पता चला। जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी समय अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला की इकाई में पांच नमूने भेजे गए थे जिनमें जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
07:01 PM, 12-Jul-2021

नेपाल को अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख खुराक प्राप्त हुईं

नेपाल को सोमवार को अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख से अधिक खुराक मिली। नेपाल को टीके की ये खुराकें उस समय मिली है जब देश इस समय टीकों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। नेपाल को मिली टीके की यह पहली खेप है। अमेरिका ने ‘कोवैक्स योजना’ के जरिये नेपाल को 15,34,850 खुराक प्रदान की। अमेरिकी राजदूत रैंडी बेरी ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को टीके सौंपे।

06:25 PM, 12-Jul-2021

असम में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से 7.44 करोड़ रुपये जुर्माना

असम में 2020 में कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के रूप में 7.44 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है। कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले साल जुर्माने की राशि 7,44,38,100 रुपये थी।

विज्ञापन
04:37 PM, 12-Jul-2021

एबॉट ने भारत में कोविड-19 की परीक्षण किट पेश की

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एबॉट ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में वयस्कों और बच्चों में लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले सार्स-सीओवी-2 वायरस का पता लगाने के लिए कोविड-19 घरेलू परीक्षण किट पेश की है, जिसकी कीमत 325 रुपये है

04:10 PM, 12-Jul-2021

ओडिशा मे बीते 24 घंटे में कोरोना के 1993 नए मामले

ओडिशा मे बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,993 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में कुल मृतकों की संख्या 4,662 हो गई है।

12:25 PM, 12-Jul-2021

टीकाकरण: राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.54 वैक्सीन का स्टॉक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.54 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त खुराकें मौजूद हैं। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 38.86 करोड़ खुराक उपलब्ध करवाई गई हैं तथा और 63,84,230 खुराकें उन्हें दी जाएंगी। टीके की कुल खुराकों में से 37,31,88,834 खुराकों (बेकार गई खुराकों समेत) का इस्तेमाल हुआ है।

10:08 AM, 12-Jul-2021

देश में कोरोना रिकवरी रेट 97.22% 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.22 फीसदी है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.46 फीसदी हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.59 फीसदी है।

10:08 AM, 12-Jul-2021

टीकाकरण: अब तक 37.73 करोड़ वैक्सीन लगीं

कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में तेजी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 12,35,287 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,73,52,501 पहुंच गया है।

10:06 AM, 12-Jul-2021

कोरोना: अब तक 43.23 करोड़ नमूनों की जांच हुई

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थमने लगा है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए कोविड जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक  कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है।

09:44 AM, 12-Jul-2021

कोरोना: देश में 4,50,899 एक्टिव केस

पिछले 24 घंटे में देश में 39,649 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों को लौट गए हैं। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,759 की कमी दर्ज की गई। देश में फिलहाल 4,50,899 सक्रिय केस हैं। 

07:36 AM, 12-Jul-2021

Coronavirus LIVE: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले, तीन लोगों की मौत

देश में महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार थमने लगी है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 37,154 नए मरीज मिले हैं और 724 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई है। वहीं अब तक संक्रमण से 4,08,764 लोगों की जान जा चुकी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें