फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona : देश में अब तक 37.57 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

Sat, 10 Jul 2021 11:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। शनिवार को कोरोना से होने वाली मौतों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में 42,766 नए मरीज मिले है और 1206 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 43,393 नए मरीज मिले थे और 911 लोगों की मौत हुई थी। वहीं कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना के नए मामलों में कमी आने के बाद गुजरात के कई शहरों में आज से कर्फ्यू हटा दिया गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्तरां खोलने की इजाजत दे दी गई है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:58 PM, 10-Jul-2021

भारत में अब तक 37.57 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की दी गई खुराक की कुल संख्या 37.57 करोड़ को पार कर गई है। शाम सात बजे तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से टीके की 34,01,696 खुराक शनिवार को दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 वर्ष आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में 15,72,451 टीके लगाए गए और दूसरी खुराक के रूप में 1,74,472 टीके लगाए गए।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, देश भर में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 11,16,46,378 व्यक्तियों को उनकी पहली खुराक मिल चुकी है और 36,93,265 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

आठ राज्यों- बिहार, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक पहली खुराक दे चुका है।

09:15 PM, 10-Jul-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8296 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,296 नए मामले सामने आए हैं और 179 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 6,026 लोग स्वस्थ भी हो गए।

08:32 PM, 10-Jul-2021

त्रिपुरा में 17 जुलाई तक के लिए बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को 17 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।


 

विज्ञापन
08:27 PM, 10-Jul-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 504 नए मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 504 नए मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 736 लोग स्वस्थ भी हो गए।

07:15 PM, 10-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 76 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 81 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

विज्ञापन
06:48 PM, 10-Jul-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14087 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,087 नए मामले सामने आए हैं और 109 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,867 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

04:20 PM, 10-Jul-2021

अगस्त के पहले सप्ताह में कोवाक्सिन पर डब्ल्यूएचओ ले सकता है निर्णय

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) द्वारा भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करने को लेकर अगस्त के पहले सप्ताह में निर्णय आने की संभावना है।  

 

03:52 PM, 10-Jul-2021

केरल में जिका वायरस के कुल 14 पॉजिटिव मामले

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में जीका वायरस के कुल पॉजिटिव मामले 14 हैं। हमारा विभाग हाई अलर्ट पर है और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। केरल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। 

03:49 PM, 10-Jul-2021

श्रीलंका में पूजास्थल, रेस्त्रां समेत कई स्थलों को दो महीने बाद खोला गया

श्रीलंका ने करीब दो महीने बाद पूजास्थल, रेस्त्रां और सिनेमाघरों को कुछ प्रतिबंधों के साथ खोले जाने की इजाजत दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि थियेटर, सिनेमाघर और संग्रहालय अब आधी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। होटल और रेस्त्रां भी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खोले जाएंगे। अब कांफ्रेंस, सेमीनार और नए सामान की औपचारिक शुरुआत के कार्यक्रम अधिकतम 50 लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।

03:45 PM, 10-Jul-2021

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2334 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,334 नए मामले सामने आए हैं और 58 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कुल मृतकों की संख्या 4,534 हो गई है।

03:02 PM, 10-Jul-2021

मैक्सिको में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने दी दस्तक

मैक्सिको में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप शुरू हो चुका है। इस दौरान संक्रमण के मामले पिछले सप्ताह की तुलना में 29 प्रतिशत बढ़े हैं। देश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि युवा लोगों में संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण के मामले पिछले वर्ष सितंबर में बढ़े मामले के बराबर हैं। संक्रमण की लहर जनवरी में पीक पर थी और जून तक इसमे कमी आई थी। वर्तमान में देश के अस्पतालों में 22 प्रतिशत बिस्तर भरे हुए हैं, वहीं पिछली लहर के दौरान देश के अधिकतर हिस्से में अस्पताल भरे हुए थे।

02:08 PM, 10-Jul-2021

तमिलनाडु ने 19 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

कोरोना के मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत होटल, चाय की दुकानें, बेकरी, सड़क किनारे बनीं दुकानें रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, यहां ग्राहकों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज, सिनेमाहॉल, शराब की दुकानें, बार, स्विमिंग पूल और चिड़ियाघर अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इसके अलावा अंतरराज्यीय यातायात पर प्रतिबंध लागू रहेगा। सिर्फ पुडुचेरी की बसें आ-जा सकेंगी।
 



 

12:58 PM, 10-Jul-2021

राज्यों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीकों की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक सभी माध्यमों से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 38.54 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और अपव्यय समेत कुल खपत 36,80,68,124 खुराक की है। मंत्रालय ने बताया, ‘‘राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.73 करोड़ (1,73,33,026) से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें लोगों को दिया जाना है।’’ कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था।

12:34 PM, 10-Jul-2021

नोएडा में 30 अगस्त तक धारा 144 लागू

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते गौतमबुद्ध नगर जिले में 30 अगस्त तक धारा 144 लागू की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्रद्धा पांडे ने बताया कि जुलाई और अगस्त में सावन, शिवरात्रि, बकरीद, स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए संक्रमण के प्रसार को रोकने और असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को भंग किए जाने की आशंका के चलते गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू की गई है।

12:31 PM, 10-Jul-2021

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 403 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 403 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,085 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 186 हो गई है। कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 80 मामले आए। लोहित से 36, नामसई और ईस्ट सियांग से 34-34, वेस्ट कामेंग से 32, पापुमपारे से 30, लोअर सुबनसिरी, चांगलांग और अपर सुबनसिरी से 17-17 मामले सामने आए।

11:18 AM, 10-Jul-2021

इंडोनेशिया में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन का संकट

इंडोनेशिया में कोरोना वायरस संक्रमण की विनाशकारी लहर ने देश में ऑक्सीजन का संकट पैदा कर दिया है और वहां की सरकार सिंगापुर और चीन समेत अन्य देशों से आपूर्तियों की गुहार लगा रही है। महज दो महीने पहले तक, दक्षिणपूर्वी एशियाई देश ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे भारत के लिए हजारों टैंकर देकर उसकी मदद कर रहा था। इंडोनेशिया की वैश्विक महामारी कार्रवाई के प्रभारी मंत्री लुहुत बिन्साप पंडजैतन ने बताया कि शुक्रवार को सिंगापुर से 1,000 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडरों, सांद्रकों,वेंटिलेटरों और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की खेप देश पहुंची। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से भी 1,000 वेंटिलेटर यहां पहुंचे।

10:35 AM, 10-Jul-2021

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,992 नए मामले, 200 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,992 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 200 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान राज्य में 10,458 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अभी तक कुल 61,40,968 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और 1,25,034 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 10,458 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 59,00,440 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल 1,12,231 लोग उपचाराधीन हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 96.08 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

09:54 AM, 10-Jul-2021

नेपाल को 15 लाख, भूटान को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके भेज रहा अमेरिका

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका कोविड-19 रोधी 15 लाख टीके नेपाल को और 500,000 टीके भूटान को भेज रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘आज हम इंडोनेशिया को 30 लाख, नेपाल को 15 लाख, माल्डोवा को 500,000 और भूटान को 500,000 टीके भेज रहे हैं।’’

09:44 AM, 10-Jul-2021

ठाणे में संक्रमण के 479 नए मामले, 14 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 479 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,36,928 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 14 और मरीजों की मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 10,803 हो गई। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,18,010 हो गए और मृतकों की संख्या 2,627 हो गई।
 

09:32 AM, 10-Jul-2021

चिंता: कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर इजाफा

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। शनिवार को कोरोना से होने वाली मौतों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में 42,766 नए मरीज मिले है और 1206 की मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या नौ दिन बाद 1,000 के पार पहुंची है। इससे पहले 30 जून को 1,002 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी। इससे एक दिन पहले 43,393 नए मरीज मिले थे और 911 लोगों की मौत हुई थी। 
 

 

09:24 AM, 10-Jul-2021

लद्दाख: 12 नए केस, एक की मौत

लद्दाख में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मरीज मिले हैं और एक की मौत हो गई। वहीं 15 मरीज संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट गए। फिलहाल राज्य में 131 एक्टिव केस हैं। इनमें 93 मामले लेह जिले और 38 कारगिल में हैं।
 

 

09:21 AM, 10-Jul-2021

मिजोरम: 537 नए मरीज मिले, दो की गई जान

मिजोरम में शुक्रवार को 537 नए कोरोना मरीज मिले और दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इस दौरान, 117 मरीज कोरोना हराकर अपने घर लौट गए। राज्य में फिलहाल 4,324 सक्रिय मामले हैं। 
 

 

08:53 AM, 10-Jul-2021

Corona : देश में अब तक 37.57 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है। देश में कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना के नए मामलों में कमी आने के बाद गुजरात के कई शहरों में आज से कर्फ्यू हटा दिया गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्तरां खोलने की इजाजत दे दी गई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें