फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: मुंबई में टीके का स्टॉक खत्म, एक जुलाई को नहीं होगा टीकाकरण

Thu, 01 Jul 2021 12:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले अब 50 हजार से कम आने लगे हैं। 102 दिन बाद पहली बार कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी बना हुआ है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है। कोरोना के नियमों का सही से पालन ना करने पर लक्ष्मी नगर बाजार समेत कई बाजारों को पांच जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया गया है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45951 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 817 मरीजों की मौत हुई। देश में कोरोना से संबंधित अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
टीका लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:06 AM, 01-Jul-2021

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 403 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 403 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,94,480 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बुधवार को 70 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 282 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि आज संक्रमण के 403 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 15, दुर्ग से 20, राजनांदगांव से दो, बालोद से दो, बेमेतरा से 28, धमतरी से 11, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से आठ, कोरबा से 17, जांजगीर चांपा से 23, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से सात, सूरजपुर से आठ, बलरामपुर से सात, जशपुर से 22, बस्तर से 27, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 50, कांकेर से 22, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 58 और अन्य राज्य से एक मामला है।

10:37 PM, 30-Jun-2021

मणिपुर में मोबाइल वैक्सीनेशन बस को हरी झंडी

मणिपुर की राजधानी इंफाल में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मोबाइल वैक्सीनेशन बस को हरी झंडी दिखाकर इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए व्यापक टीकाकरण अभियान का हिस्सा है। 

09:25 PM, 30-Jun-2021

मुंबई में कल नहीं होगा टीकाकरण

मुंबई में टीके का स्टॉक खत्म हो गया है जिस कारण 1 जुलाई, 2021 को सरकारी और नगर निगम केंद्रों पर टीकाकरण बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

 

विज्ञापन
09:08 PM, 30-Jun-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4506 नए मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,506 नए मामले सामने आए हैं और 113 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 5,537 लोग स्वस्थ भी हो गए।

06:24 PM, 30-Jun-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13658 मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,658 मामले सामने आए हैं और 142 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 11,808 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

विज्ञापन
05:57 PM, 30-Jun-2021

आंध्र पदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3797 मामले

आंध्र पदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,797 नए मामले सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 5,498 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

05:22 PM, 30-Jun-2021

ओडिशा में 16 जुलाई तक के लिए बढ़ा आंशिक लॉकडाउन

कोरोना महामारी के मद्देनजर ओडिशा में 16 जुलाई तक के लिए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट वाले 20 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन नहीं रहेगा। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक सिर्फ रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

03:55 PM, 30-Jun-2021

 ओडिशा में कोरोना वायरस के कारण 48 और मरीजों की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस के कारण 48 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बुधवार को 4,000 को पार कर गई। प्रदेश में मृतकों की यह संख्या किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कम से कम 3,371 नए मामलों के सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,09,800 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 4,018 हो गई।

03:09 PM, 30-Jun-2021

दिल्ली: कोरोना के 94 मामले आए सामने, छह लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के 94 नए मामले सामने आए और इसी दौरान छह मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में 240 मरीजों ने कोरोना को मात दी और मौजूदा समय में दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 0.12 फीसदी है।
 

02:53 PM, 30-Jun-2021

उत्तराखंड: एक जुलाई सेे ऑनलाइन माध्यम से होगी पढ़ाई

उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सचिव जे एल शर्मा ने कहा कि एक जुलाई से ऑनलाइन के माध्यम से स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।
 

02:16 PM, 30-Jun-2021

अनधिकृत लोगों की ओर से लगाए गए वैक्सीनेशन शिविरों की जांच हो- राजेश भूषण

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अनधिकृत लोगों की ओर से कथित तौर पर कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित को देखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों की जांच की जाए। 
 

01:38 PM, 30-Jun-2021

अहमदाबाद के केंद्रों में वैक्सीन की कमी

गुजरात के अहमदाबाद में वैक्सीन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसकी वजह से वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार कम हो रही है।
 

01:24 PM, 30-Jun-2021

गुजरात: एक सेंटर पर कोविशील्ड वैक्सीन की खुराकें खत्म

गुजरात के वडोदरा में एक वैक्सीन सेंटर में कोविशील्ड वैक्सीन की डोज खत्म हो गई है। एक महिला ने बताया, "यहां कोविशील्ड वैक्सीन की डोज नहीं लग रही है। सेंटर ने बताया कि कोविशील्ड खत्म हो गई है। मैं एक हफ्ते से कोविशील्ड वैक्सीन के लिए घूम रही हूं लेकिन कहीं पर नहीं मिल रही है।"
 

01:07 PM, 30-Jun-2021

कल के बाद ज्यादातर केंद्रों में नहीं होगी वैक्सीन- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वैक्सीन की सप्लाई दिल्ली में लगभग खत्म है, कल के बाद अधिकतर सेंटर में वैक्सीन नहीं होगी। उम्मीद करते हैं कि तब तक जुलाई का कोटा आ जाए नहीं तो हमें वैक्सीनेशन रोकना पड़ेगा।
 

12:55 PM, 30-Jun-2021

महाराष्ट्र: अक्षम लोगों के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान होगा शुरू

महाराष्ट्र सरकार ने उच्च न्यायालय में कहा कि चलने-फिरने में अक्षम लोगों के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान शुरू कराया जाएगा। केंद्र की मंजूरी का इंतजार नहीं करेंगे।

12:38 PM, 30-Jun-2021

झारखंड: रांची में वैक्सीनेशन बंद

वैक्सीन की कमी की वजह से रांची में वैक्सीनेशन सेंटर बंद दिखा। एक व्यक्ति ने बताया, "मैं यहां वैक्सीन लगवाने आया हूं लेकिन यहां कोई नहीं है। मैं 8:30 बजे से यहां बैठा हुआ हूं। वैक्सीन है कि नहीं इसकी भी कोई सूचना नहीं मिली है।"
 

12:21 PM, 30-Jun-2021

यूपी: अलीगढ़ में तीसरी लहर की तैयारी, बच्चों के लिए तैयार हो रहे वार्ड

अलीगढ़ में कोविड की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए बच्चों के पीडियाट्रिक वार्ड में पेंटिंग बनाई जा रही है। अस्पताल के सीएमएस ने बताया, "अस्पताल में पीकू वार्ड तैयार किया जा रहा है। यह बच्चों का वार्ड होगा। उनका मन लगे यहां इसलिए दीवारों में पेंटिग कराई हैं।"
 

12:05 PM, 30-Jun-2021

हरियाणा में डेल्टा प्लस वैरिएंट का एक ही मामला- अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में अबतक डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद से मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। 
 

11:52 AM, 30-Jun-2021

नवाब मलिक: डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए राज्य सरकार पहले से तैयार

एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है। जिस तरह से कोविड की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है। ऑक्सीजन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। कोविड अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं।
 

11:33 AM, 30-Jun-2021

नागपुर: वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण केंद्र बंद

नागपुर में वैक्सीन की कमी होने की वजह से वैक्सीनेशन सेंटर बंद दिखे। एक महिला ने बताया, "हम तीन दिन से परेशान है, हमें आज आने के लिए कल बोला गया था लेकिन आज यहां आकर पता चला कि वैक्सीन ही नहीं है।"
 

11:22 AM, 30-Jun-2021

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को आदेश, कोविड मृतकों के परिवार को मुआवजा दे सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि केंद्र कोविड से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा दे। कोर्ट ने कहा कि केंद्र मुआवजा राशि तय कर छह हफ्तों के भीतर राज्य सरकारों को निर्देश दे। साथ ही केंद्र को निर्देश दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र पाने की प्रक्रिया को भी सरल किया जाना चाहिए।
 

11:09 AM, 30-Jun-2021

महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले यात्रियों को साथा लानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

दक्षिण पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र से कर्नाटक ट्रेन के जरिए आने वाले यात्रियों को अपने साथ कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज का सर्टिफिकेट और आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी।
 

10:40 AM, 30-Jun-2021

ओडिशा: बीते 24 घंटे में 3371 नए मामले आए सामने

ओडिशा में बीते 24 घंटे में 3371 नए मामले सामने आए, वहीं 48 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसी दौरान 3520 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या 31422 है।
 

10:24 AM, 30-Jun-2021

रिकवरी रेट 96.92 फीसदी- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.77 फीसदी हैं। रिकवरी रेट 96.92 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 फीसदी है।

10:09 AM, 30-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 36,51,983 लोगों को लगी वैक्सीन- स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,51,983 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 33,28,54,527 हुआ।
 

09:44 AM, 30-Jun-2021

बीते 24 घंटे में मिले 45951 नए केस, 817 मरीजों ने गंवाई जान

भारत में कोरोना के 45,951 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,62,848 हुई। 817 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,98,454 हो गई है। 60,729 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,94,27,330 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,37,064 है।
 

09:18 AM, 30-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 19,60,757 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,60,757 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,01,00,044 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

08:43 AM, 30-Jun-2021

लक्ष्मी नगर बाजार पांच जुलाई तक बंद

कोरोना के नियमों का पालन ना करने पर पूर्व दिल्ली के जिलाधिकारी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ऐसे बाजारों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पांच जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है। इनमें लक्ष्मी नगर बाजार, मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरू रामदास नगर शामिल हैं।
 

08:21 AM, 30-Jun-2021

असम: बीते 24 घंटे में सामने आए 2672 नए केस

असम में आज कोरोना वायरस के 2,672 नए मामले आए, 1,966 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
 

08:07 AM, 30-Jun-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 256 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,075 है जिसमें 4,471 सक्रिय मामले, 15,512 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 92 मौतें शामिल हैं।
 

07:57 AM, 30-Jun-2021

Corona Live: मुंबई में टीके का स्टॉक खत्म, एक जुलाई को नहीं होगा टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले अब 50 हजार से कम आने लगे हैं। 102 दिन बाद पहली बार कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी बना हुआ है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है। अबतक 30 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए अब कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने यहां कोरोना पाबंदियों में छूट देनी शुरू कर दी है। अब 50 फीसदी क्षमता के साथ जिम और योग संस्थानों को खोलने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा शादी समारोह में भी 50 लोगों को आमंत्रित करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3.92 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उनका आंकड़ा छह लाख से नीचे बरकरार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें