फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34031 मामले, 594 लोगों की मौत

Thu, 20 May 2021 12:15 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए लेकिन अब तीन दिनों से कोविड 19 के दैनिक मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं। हालांकि बुधवार को सामने आए मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को देश में कोरोना वायरस से 4529 मरीजों की जान चली गई। भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन हो गया है। दिल्ली में म्यूकोरमाइकोसिस के कई मामले सामने आए। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:14 AM, 20-May-2021

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख।

12:05 AM, 20-May-2021

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 3969 मामले आए सामने

पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 3969 मामले आए सामने। 4388 स्वस्थ हुए जबकि 62 की मौत हुई।  

11:52 PM, 19-May-2021

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 34,281 मामले सामने आए 

कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस के 34,281 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,06,655 हो गई है जबकि अब तक 23,306 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में आज 11772 नए मामले सामने आए। 

विभाग के अनुसार बुधवार को 49,953 मरीज स्वस्थ हुए जो सामने आए नए मामलों से अधिक हैं। राज्य में अब तक 17,24,438 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 5,58,890 मरीज उपचाराधीन हैं। आज राज्य में संक्रमण दर 26.46 प्रतिशत रही जबकि मृत्युदर 1.36 फीसद रही। स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि संक्रमण दर घट रही है जो अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
08:54 PM, 19-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34031 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,031 मामले सामने आए हैं और 594 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 51,457 लोग स्वस्थ भी हुए।


 

08:04 PM, 19-May-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1350 मामले

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1350 मामले सामने आए हैं वहीं 57 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 4,565 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

विज्ञापन
06:38 PM, 19-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32762 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,762 नए मामले सामने आए हैं और 112 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 48,413 लोग स्वस्थ भी हुए। 

 

05:47 PM, 19-May-2021

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1759 नए मामले

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1759 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई गई है।


 

05:13 PM, 19-May-2021

कर्नाटक में 1250 करोड़ रुपये के कोरोना राहत पैकेज का ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को 1,250 करोड़ रुपये के कोरोना राहत पैकेज की घोषणा कर दी है। इसके तहत लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी।

 

04:10 PM, 19-May-2021

पूरे भारत में बीते 24 घंटे में 20 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पूरे भारत में बीते 24 घंटे में 20 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। वहीं राहत की बात यह रही कि पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.31 फीसदी पर पहुंच गई है।   

 

03:40 PM, 19-May-2021

राजस्थान में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

राजस्थान  में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। गहलोत सरकार ने इसका एलान करते हुए कहा कि ब्लैक फंगस खतरनाक रूप लेते जा रहा है इसलिए इसपर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

ब्लैक फंगस क्या है?
अमेरिका के सीडीसी के मुताबिक, म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है। लेकिन ये गंभीर इंफेक्शन है, जो मोल्ड्स या फंगी के एक समूह की वजह से होता है। ये मोल्ड्स पूरे पर्यावरण में जीवित रहते हैं। ये साइनस या फेफड़ों को प्रभावित करता है। 

02:43 PM, 19-May-2021

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की समीक्षा बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की।
 

02:24 PM, 19-May-2021

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता की जानकारी दी

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी 5,000 टीमें घर घर जा रही हैं। लगभग 3,00,000 परिवारों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। हमारे पास 12,000 के करीब बिना ऑक्सीजन वाले बेड खाली हैं, 4,274 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। ICU वाले 691 ऑक्सीजन बेड खाली हैं और 242 वेंटिलेटर खाली हैं। किसी चीज की कमी नहीं है:

02:08 PM, 19-May-2021

दिल्ली में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले बढ़े- सूत्र

दिल्ली में म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के कई मामले दर्ज किए गए हैं। 75-80 मामले एम्स में, मैक्स अस्पताल में 50 मामले और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में दस मामले सामने आए हैं।
 

02:05 PM, 19-May-2021

दिल्ली के राज्यपाल ने मु्ख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ की बैठक

दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल आज राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,मुख्य सचिव और एमसीडी के कमिश्नर के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य में कोविड प्रबंधन पर चर्चा की।
 

01:30 PM, 19-May-2021

उत्तर प्रदेश के मंत्री का राहुल और प्रियंका गांधी पर हमला

उत्तर प्रदेश के मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान केवल तीन शिक्षकों की कोविड से मौत हुई है। हम उनके परिवार वालों को मुआवाज देने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर राजनीति ना करें।
 

01:00 PM, 19-May-2021

ओडिशा: स्वास्थ्य कर्मियों के परिजनों के लिए टीकाकरण की सुविधा

ओडिशा सरकार ने सभी जिलों और नगर प्राधिकरणों से स्वास्थ्य कर्मियों के परिजनों के लिए कोरोना टीकाकरण की सुविधा करने को कहा।
 

12:53 PM, 19-May-2021

सफदरजंग में डीआरडीओ द्वारा स्थापित किया गया एक नया पीएसए प्लांट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में डीआरडीओ की सहायता से नया पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है। एम्स और आरएमएल के बाद यह तीसरा प्लांट है, बाकी 2 भी जल्द समर्पित हो जाएंगे। एक महीने के अंदर सफदरजंग में इससे दोगुनी क्षमता वाला 2 मीट्रिक टन का एक और प्लांट स्थापित हो रहा है।
 

12:36 PM, 19-May-2021

भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन

राजस्थान में धरियावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उदयपुर के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट से विधायक मीणा (56) का उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। तीन बार विधायक रहे मीणा के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं।
 

12:25 PM, 19-May-2021

इस्राइल से भारत पहुंची मदद

इस्राइल से तीन टन ऑक्सीजन डिवाइस और मेडिकल उपकरणों की एक और खेप भारत पहुंची है।
 

12:23 PM, 19-May-2021

तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड केयर सेंटर

राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया। यहां पर सभी सुविधाएं मुफ्त में दी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने सरकार को पत्र लिखा है कि इसे सेवा देने वाले केंद्रों में शामिल किया जाए।
 

12:19 PM, 19-May-2021

मेडिकल उपकरण के साथ रायपुर उतरा भारतीय नौसेना का AN32 विमान

रायपुर हवाई अड्डे के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने जानकारी दी कि भारतीय वायु सेना एंटोनोव AN32 मेडिकल सप्लाई के साथ रायपुर में लैंड किया।
 

11:38 AM, 19-May-2021

दिल्ली सरकार के 'सिंगापुर वैरिएंट' पर बवाल

देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सिंगापुर और भारत ठोस भागीदार रहे हैं... हालांकि, जिन्हें ठीक पता होना चाहिए उनकी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां हमारी लंबी साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मैं स्पष्ट कर दूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भारत के लिए नहीं बोलते हैं। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में मौजूद कोरोना वेरिएंट को सिंगापुर वैरिएंट कह डाला था, जिस पर सिंगापुर सरकार ने आपत्ति जताई थी।
 

11:25 AM, 19-May-2021

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र को भेजा नोटिस

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘भारत बायोटेक’ को कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ के दो से 18 वर्ष के बच्चों पर परीक्षण के लिए दी गई अनुमति रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र को अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ के दो से 18 वर्ष के बच्चों पर ‘क्लिनिकल ट्रायल’ के लिए दी गई अनुमति पर कोई भी अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार किया।
 

11:05 AM, 19-May-2021

दिल्ली में 18-44 साल के लोगों के लिए कोवैक्सीन खत्म

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 18-44 साल के लोगों के लिए कोवैक्सीन खत्म हो चुकी है। 18-44 साल के लोगों के लिए कोविशील्ड भी लगभग 2 दिन के लिए बची है।
 

11:04 AM, 19-May-2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा कर वहां करोना की तैयारियों का जायजा लिया।
 

11:01 AM, 19-May-2021

उत्तराखंड में मृत्यु दर 1.73 फीसदी हुई

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में करोना से मृत्यु दर 1.73% है। 1 अप्रैल से 17 मई तक 13 ज़िलों में कोरोना से 3,317 मरीजों की मौत हुई जबकि 15 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक 1,717 मरीजों की मौत हुई थी।
 

10:49 AM, 19-May-2021

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में वैक्सीन की कमी होती जा रही है और कोविड मृत्यु के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की नीति बस ध्यान भटकाना, झूठ फैलाना और शोर मचाकर तथ्यों को छुपाना है।
 

10:40 AM, 19-May-2021

उत्तर प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू, ज्यादातर दुकानें बंद

आगरा में आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद दिखीं। लोग सिर्फ जरूरी सामानों की खरीदारी करने के लिए बाहर निकल रहे हैं। शहर में हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश में 24 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।
 

10:15 AM, 19-May-2021

पालघर में आज नहीं होगा टीकाकरण

पालघर जिला कलेक्टर ने जानकारी दी कि बिजली चली जाने और नेटवर्क की समस्या के कारण आज पूरे जिले में कोरोना का टीकाकरण नहीं होगा।
 

10:03 AM, 19-May-2021

भारत सरकार ने एम्स अस्पतालों में कोविड-19 इलाज के लिए बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी दी

भारत सरकार ने देश में एम्स अस्पतालों में कोविड डेडिकेटेड बेड्स की उपलब्धता जानकारी दी है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलिंडर की भी उपलब्धता है।
 

09:56 AM, 19-May-2021

बागवत: पिछले 25 दिनों में 37 संदिग्ध मौतें कोविड से नहीं हुईं

उत्तर प्रदेश के बागवत में 25 दिनों में 37 मरीजों की कोविड से होने की खबर पर एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ये खबर गलत है कि इन मरीजों की मौत कोविड से हुई। उन्होंने बताया कि एक टीम को वहां सर्वे के लिए भेजा गया था, जिसके मुताबिक, ये मौतें कोविड से नहीं हुई है।
 

09:29 AM, 19-May-2021

टीका बनाने के लिए और दवा कंपनियों को मंजूरी दी जानी चाहिये- गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सुझाव दिया कि कोरोना रोधी टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए कुछ और दवा कंपनियों को इसके उत्पादन की मंजूरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि टीके की आपूर्ति के मुकाबले उसकी मांग अधिक होगी तो इससे समस्या खड़ी होगी। इसलिए एक कंपनी के बजाय 10 और कंपनियों को टीके का उत्पादन करने में लगाया जाना चाहिए। इसके लिए टीके के मूल पेंटेंट धारक कंपनी को दूसरी कंपनियों द्वारा दस प्रतिशत रॉयल्टी का भुगतान किया जाना चाहिये।’’
 

09:10 AM, 19-May-2021

बीते 24 घंटे में 20,08,296 टेस्ट हुए - आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 20,08,296 कोरोना टेस्ट किए गए। अबतक देश में 32,03,01,177 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
 

09:00 AM, 19-May-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे में 4529 मरीजों की गई जान

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले तीन दिनों से संक्रमित मामले भले ही तीन लाख से कम आ रहे हों लेकिन मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। बीते 24 घंटे में देश में 4529 मरीजों ने जान गंवाई, इस दौरान संक्रमित मामलों की संख्या भले ही तीन लाख से कम हो लेकिन दैनिक मौतों के आंकड़ों ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 
 

08:47 AM, 19-May-2021

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है और चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही पृथक रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भी संक्रमित हैं और उन्हें मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि ‘मेडिकल बोर्ड’ ने मीरा भट्टाचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पर चिकित्सकों की निगरानी में है।

08:20 AM, 19-May-2021

बंगलूरू: दो लड़कियां कोविड शवो को दफनाने के लिए आईं आगे

कोरोना के संकटकाल में बंगलूरू से दिल को छूने वाला मामला सामने आया है। बंगलूरू की दो लड़कियां कोविड मरीजों के शवों को जलाने और दफनाने के लिए आगे आई हैं। लड़कियों का कहना है कि हमारा परिवार कोविड राहत कार्य कर रहा है। हमें वहां से प्रेरणा मिली और अब हम ये काम कर रहे हैं। 
 

07:58 AM, 19-May-2021

मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक विजय कश्यप का मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से विधायक कश्यप ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह लोक हित के कार्यों के लिए समर्पित थे।

07:43 AM, 19-May-2021

Corona Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34031 मामले, 594 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए लेकिन अब तीन दिनों से कोविड 19 के दैनिक मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं। हालांकि मंगलवार को सामने आए मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इस दौरान 3912 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस से रोजाना चार हजार के आसपास मरीजों की मौत हो रही है। बता दें पिछले 12 दिनों से देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन मौतों का आंकड़ा बदस्तूर जारी है। इस बीच कई जगहों पर वैक्सीन की कमी होने की वजह से वैक्सीनेशन केंद्र बंद हो गए हैं। हालांकि केंद्र सरकार वैक्सीन के पर्याप्त होने का दावा कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें