प्रधानमंत्री मोदी देश में कोरोना और टीकाकरण की स्थिति को लेकर शनिवार रात आठ बजे समीक्षा बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रायपुर जिला को 26 अप्रैल तक के लिए कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या शनिवार को 30 लाख से अधिक हो गई। भारत, ब्राजील और फ्रांस जैसे देशों में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है और पूरी दुनिया में टीकाकरण में बाधाएं आ रही हैं।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब रेलवे परिसर में अगर कोई भी यात्री या आम जनता मास्क नहीं लगाएंगे तो उन्हें 500 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।