तेलंगाना में रविवार को कोरोना के 2242 नए मामले सामने आए, 4693 ठीक हुए और 19 लोगों की मौतें हुईं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,53,277 है।
हरियाणा में रविवार को कोरोना के 4,400 नए मामले दर्ज किए गए, 9480 ठीक हुए और 97 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामले 7,38,028 और सक्रिय मामले 42,816 हैं।
महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटे में 3,088 नए मामले सामने आए, 7918 ठीक हुए और 94 मौतें हुईं। पुणे शहर में कुल मामले 9,95,524 और सक्रिय मामले 46,505 हैं।
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25820 मामले सामने आए हैं और 188 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,672 नए मामले सामने आए हैं और 594 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 29,177 लोग स्वस्थ भी हुए।