बिहार में शनिवार को कोविड-19 से 103 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4439 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब राज्य में संक्रमण से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को सबसे ज्यादा 111 लोगों की मौत हुई थी जबकि बुधवार को 104 लोगों की मौत हुई थी।
पिछले 10 दिनों में राज्य में करीब 1,000 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है। हालांकि, राज्य में पिछले एक महीने से लागू लॉकडाउन के कारण नये मामलों में कुछ कमी जरूर आई है।
पिछले 24 घंटों में 4375 नये मामले आए हैं जो इस महीने की शुरुआत में आ रहे 10 हजार से ज्यादा नये मामलों के मुकाबले स्थिति में सुधार दर्शाते हैं। राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 92 प्रतिशत से ज्यादा है और फिलहाल 44,907 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक सप्ताह पहले इनकी संख्या एक लाख से ज्यादा थी।
देश में कोविड-19 की भयावह लहर के खिलाफ जारी लड़ाई में अहम भूमिका निभा रही सेना ने यहां उलसूर इलाके में 100 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केन्द्र का निर्माण किया है। सेना ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।
सेना ने वक्तव्य में कहा कि कर्नाटक राज्य प्रशासन ने कोविड देखभाल केन्द्र में चिकित्सा दल और उपकरण मुहैया कराने की जिम्मेदारी उठाई है। सेना ने प्रशासनिक मदद के जरिए केन्द्र में उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 4328 मामले आए सामने, 9631 हुए स्वस्थ और 103 लोगों की हुई मौत।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26133 नए मामले सामने आए हैं और 682 लोगों की मौत हुई है।
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,844 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9,327 लोग स्वस्थ भी हुए।
पश्चिं बंगाल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,863 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,260 नए मामले सामने आए हैं और 182 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 6,453 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
ओडिशा में बीते 24 घंटे में 11108 नए मामले
ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,108 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कुल 1,09,639 सक्रिय मामले हैं।