फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: बंगाल में 18, तमिलनाडु में 10 और झारखंड में पांच हजार मामले, सीबीआई के मुंबई कार्यालय में 68 कर्मचारी संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 11:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

COVID-19 Pandemic: भारत में फिलहाल संक्रमण दर 9.28 फीसदी पर पहुंच गई है। यानी हर 100 टेस्ट में 9-10 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 08-Jan-2022

तमिलनाडु में रोजाना केस 10 हजार के पार

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,978 नए मामले सामने आए। 1,525 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 10 मरीज़ों की कोरोना से मौत हुई।

10:55 PM, 08-Jan-2022

झारखंड के रोजाना केस पांच हजार के पार

झारखंड में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 5081 मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण की वजह से तीन लोगों की मौत ही हुई है।

09:14 PM, 08-Jan-2022

कर्नाटक में करीब 9000 नए केस

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,906 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 508 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। यहां कुल सक्रिय मामले 38,507 हैं।

विज्ञापन
09:13 PM, 08-Jan-2022

बंगाल में कोरोना के 18000 से ज्यादा केस

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,802 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,112 लोग डिस्चार्ज हुए और 19 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 62,055 हैं और कुल मृत्यु का आंकड़ा 19,883 हो गई है। कुल पॉजिटिविटी दर 29.6 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

09:04 PM, 08-Jan-2022

केंद्रीय मंत्री दानवे कोविड संक्रमित पाए गए

केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो गए हैं और चिकित्सकों की सलाह पर वह आइसोलेशन में चले गए हैं। रेल, कोयला एवं खनन राज्य मंत्री दानवे ने ट्वीट किया कि संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई।

विज्ञापन
09:03 PM, 08-Jan-2022

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल कोरोना संक्रमित

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 67 वर्षीय प्रचंड के निजी सचिव गंगा दहल ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ चलते शुक्रवार को आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाए गए। उन्होंने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उनके निजी सचिव रमेश मल्ला की जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 

09:03 PM, 08-Jan-2022

केरल में ओमिक्रॉन के 23 नए मामले

केरल में ओमिक्रॉन के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट के कुल मामले 328 सामने आ चुके हैं।

08:59 PM, 08-Jan-2022

ओडिशा में ओमिक्रॉन के 14 नए मामले

ओडिशा में शनिवार को ओमिक्रॉन के 14 मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में इसके मामले बढ़कर 75 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

08:59 PM, 08-Jan-2022

केरल में अभी पूर्ण लॉकडाउन नहीं

केरल में कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार की पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है।

08:57 PM, 08-Jan-2022

गुजरात में ओमिक्रॉन के 32 नए मामले

गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 32 नए मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में इस नए स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या 236 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। विभाग ने बताया कि आज दिन भर में इस वायरस से संक्रमित सात मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। सभी मरीज आणंद जिले के थे।

05:12 PM, 08-Jan-2022

फिर से संक्रमित हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले अगस्त 2020 में भी वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने बताया कि मैं पिछले कुछ दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहा था, मैंने जांच करवाई तो दोबारा संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मैंने खुद को घर पर ही सबसे अलग कर लिया है।

05:04 PM, 08-Jan-2022

ओडिशा में ओमिक्रॉन से संक्रमण के 14 नए मामले मिले

ओडिशा में शनिवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के 14 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में इससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 75 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आठ मरीजों का यात्रा इतिहास है जबकि चार स्थानीय मामले हैं। दो अन्य के यात्रा इतिहास की जानकारी अभी की जा रही है। यहां ओमिक्रॉन के पांच मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और बोलांगिर जिले में एक 45 वर्षीय मरीज की मौत हो चुकी है।

04:56 PM, 08-Jan-2022

सीबीआई के मुंबई कार्यालय में 68 कर्मचारी पॉजिटिव

सीबीआई के मुंबई कार्यालय में 68 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एजेंसी ने बीएमसी से बांग्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले अपने 235 कर्मचारियों की कोरोना जांच करवाने के लिए कहा था। जिसके बाद 68 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

02:17 PM, 08-Jan-2022

संपूर्ण टीकाकरण वाले को ही चेन्नई के लोकल ट्रेन में मिलेगा टिकट 

दक्षिण रेलवे का कहना है कि 10 से 31 जनवरी तक चेन्नई लोकल ट्रेन टिकट पाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण अनिवार्य है।

02:12 PM, 08-Jan-2022

एलएनजेपी अस्पताल ने कहा- 185 ओमिक्रॉन मरीज में 180 ठीक हुए

एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ हफ्तों तक मामले बढेंगे उसके बाद मामलों में कमी आएगी। हमारे यहां अब तक 26 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए। हमारे पास ओमिक्रोन के 185 मामले आए और 180 लोग ठीक हुए। अब हमारे पास ओमिक्रोन के केवल पांच मरीज हैं। 

01:29 PM, 08-Jan-2022

अभी आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने की जरूरत नहीं: बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना की परिस्थिति पर हमारी नज़र बनी हुई है। मुझे नहीं लगता है कि अभी आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने की जरूरत है और ना ही कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत है। प्रदेश और देश में कोविड के हालात को देखकर हम आगे कोई फैसला लेंगे।

01:19 PM, 08-Jan-2022

जम्मू में कोरोना को लेकर कड़े नियम

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जम्मू एयरपोर्ट डायरेक्टर संजीव कुमार गर्ग ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले उन्हीं यात्रियों को बाहर जाने की अनुमति है, जो पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके हैं। टीकाकरण न करवाने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट होने के बाद ही बाहर जाने दिया जाएगा, भले ही वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए आए हों। 

12:42 PM, 08-Jan-2022

पश्चिम बंगाल में कोरोना प्रतिबंधों में छूट

पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में छूट दी। सरकार ने सैलून व ब्यूटी पार्लरों को रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी है। 

11:34 AM, 08-Jan-2022

दिल्ली में आज आएंगे 20 हजार संक्रमित

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि राजधानी में आज 20 हजार कोरोना के मरीज सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि संक्रमण दर एक से दो प्रतिशत बढ़ेगी। दिल्ली में सिर्फ 10 प्रतिशत बेड पर कोरोना मरीज भर्ती हैं। 

11:11 AM, 08-Jan-2022

दो करोड़ किशोरों को लगा कोरोना का टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को बताया कि देश में 15 से 18 वर्ष के दो करोड़ किशोर व किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। देश ने यह उपलब्धि मजह एक सप्ताह में हासिल की है। 

10:34 AM, 08-Jan-2022

उत्तराखंड में 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों में को देखते हुए नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। राज्य में 16 जनवरी तक सभी प्रकार की राजीतिक रैलियों व प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा 12वीं तक के सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रो को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।

10:27 AM, 08-Jan-2022

देश में ओमिक्रॉन के 3071 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन 3071 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 1203 लोग ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में जहां 876 मामले हैं तो दिल्ली में 513 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। 

09:50 AM, 08-Jan-2022

Corona Live: बंगाल में 18, तमिलनाडु में 10 और झारखंड में पांच हजार मामले, सीबीआई के मुंबई कार्यालय में 68 कर्मचारी संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 1 लाख 41 हजार 986 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक तिहाई से भी कम रही। वहीं, 285 लोगों की मौत हुई है। 

कोरोना के केस बढ़ने की बात की जाए, तो जहां गुरुवार को भारत में कोरोना के 1.17 लाख नए केस मिले थे, तो वहीं शुक्रवार को 1.41 लाख नए मामले मिले हैं। यानी नए केसों में एक दिन के अंदर ही 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भारत में फिलहाल संक्रमण दर 9.28 फीसदी पर पहुंच गई है। यानी हर 100 टेस्ट में 9-10 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले एक दिन में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सिर्फ 40 हजार 895 रही है, जिसकी वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या अब 4 लाख 72 हजार 169 पर पहुंच गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें