07:51 AM, 25-Jul-2021
कोरोना: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में मिले 39,742 नए मरीज, 535 की गई जान
देश में पिछले 24 घंटे में 39,742 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 535 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने एक बार फिर अपने यहां सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 3,13,71,901 पहुंच गई है। वहीं इस जानलेवा संक्रमण से अब तक ,4,20,551 लोगों की जान जा चुकी है।