महाराष्ट्र के पुणे में 10,226 नए केस सामने आए और 58 मरीजों की मौत हुई।
कोविड-19 के मामले फिर से तेजी से इजाफा के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)ने अपने मुख्यालय एवं शहर में अपने अन्य कार्यालयों में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी परिपत्र के अनुसार, जनप्रतिनिधियों, अत्यावश्यक काम से आने वाले लोगों या पूर्व निर्धारित बैठकों में शामिल होने वाले लोगों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति को बीएमसी कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।