10:17 AM, 17-Oct-2022
कार्यकर्ताओं के हाथ में कांग्रेस की किस्मत: थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदान से पहले कहा, मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में हैं। खरगे पर उन्होंने कहा, हमारे सामने कठनाईयां खड़ी हो गई हैं, क्योंकि पार्टी के नेता व अन्य संसाधन दूसरे उम्मीदवार के साथ हैं। थरूर ने कहा, कि यह कांग्रेस के पुनरुद्धार का समय है। उन्होंने बताया, आज मैंने खरगे से बात की और कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके बाद भी हम सहयोगी और दोस्त बने रहेंगे।