फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3 Live: चांद पर 23 अगस्त को इस समय लैंड करेगा चंद्रयान-3, इसरो ने दी अहम जानकारी

Sun, 20 Aug 2023 09:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

खास बातें

Chandrayaan 3 Live Update Today : चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर चांद के चक्कर लगा रहा है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
चंद्रयान-3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:08 PM, 20-Aug-2023

23 अगस्त को चंद्रयान 3 अच्छी लैंडिंग करेगा: पीके घोष

चंद्रयान 3 मिशन और रूसी लूना-25 क्रैश पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 अच्छी लैंडिंग करेगा। रूस के लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। करीब 47 साल बाद रूस ने लूना-25 को चंद्रमा पर भेजा था। इससे पता चलता है कि आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। चंद्रयान-3 चंद्रमा की निकटतम कक्षा से केवल 25 किमी दूर है।

08:25 PM, 20-Aug-2023

चंद्रयान-2 लैंडर अभी भी परिक्रमा कर रहा है: डॉ. के. राजीव

अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. के. राजीव ने कहा कि असली फल चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के बाद आएगा। रोवर के पेलोड वहां मौजूद खनिजों के प्रकार को जानने में मदद करेंगे। पहली बार हम चंद्रमा के रेजोलिथ की प्रोफाइलिंग करने जा रहे हैं। चंद्रयान-2 लैंडर अभी भी परिक्रमा कर रहा है और हमें डेटा मिल रहा है।

08:23 PM, 20-Aug-2023

आईआईएसयू के निदेशक ने कही यह बात

चंद्रयान 3 मिशन पर इसरो इनर्शियल सिस्टम्स यूनिट (आईआईएसयू) के निदेशक पद्मकुमार ईएस ने कहा कि इसके लिए सटीक प्रक्षेपवक्र (ट्रैजेक्टरी) का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि त्रुटियों की संभावना काफी कम है। यही वजह है कि इस सॉफ्ट लैंडिंग को बहुत कठिन काम माना जाता है।

विज्ञापन
03:02 PM, 20-Aug-2023

रूस का लूना-25 मिशन फेल

रूस का चंद्र मिशन लूना-25 असफल हो गया है। खबर आ रही है कि रूस का स्पेसक्राफ्ट चांद पर क्रैश हो गया है। तकनीकी खराबी के चलते पहले ही रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने लूना-25 के असफल होने की आशंका जाहिर की थी। 

03:01 PM, 20-Aug-2023

23 अगस्त को शाम छह बजे लैंड करेगा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। बता दें कि पहले बताया गया था कि लैंडर चांद पर शाम 5.45 बजे लैंड करेगा लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
02:37 PM, 20-Aug-2023

भारत से पहले तीन देशों ने की थी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग

अमेरिका, रूस और चीन ने चांद की सतह पर सॉप्ट लैंडिंग कराने में सफलता हासिल की है लेकिन अभी तक चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके में किसी  देश के स्पेसक्राफ्ट ने लैंडिंग नहीं की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा। अमेरिका के सर्वेयर-1 ने 1966 में चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। चीन के चांग-3 ने अपने पहले ही प्रयास में चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। वहीं सोवियर संघ के लूना-9 ने भी सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग की थी। 

12:55 PM, 20-Aug-2023

रूसी मिशन लूना-25 से है मुकाबला

भारत का चंद्रयान मिशन, जहां चांद की सतह पर उतरने की तैयारी कर रहा है, वहीं रूस का लूना-25 मिशन भी चांद की सतह पर लैंडिंग की कतार में है। लूना-25 को 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग करनी है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूसी मिशन में तकनीकी दिक्कत आ गई है, जिसकी वजह से इसकी चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग में दिक्कतें आ सकती हैं।  

11:28 AM, 20-Aug-2023

चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है

चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। यही वजह है कि चंद्रयान 3 मिशन 14 दिनों तक चांद की सतह पर रिसर्च करेगा। 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा। 



 

10:48 AM, 20-Aug-2023

Chandrayaan 3 Live: चांद पर 23 अगस्त को इस समय लैंड करेगा चंद्रयान-3, इसरो ने दी अहम जानकारी

लैंडर मॉड्यूल के लैंडिंग से पहले इसकी आंतरिक जांच की जाएगी। इसके बाद जैसे ही 23 अगस्त को चांद पर सूरज निकलेगा, वैसे ही चांद की सतह पर लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें