05:51 PM, 27-Feb-2026
कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक भारत दौरे का एजेंडा क्या है?
इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार को इस दौरे के संबंध में बयान जारी किया गया था। इसके मुताबिक पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों नेता कनाडा-भारत संबंधों को बढ़ाने और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और एआई, प्रतिभा और संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी नई साझेदारियां शामिल हैं। कार्नी व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे ताकि कनाडा में निवेश के अवसर पहचाने जा सकें और दोनों देशों के व्यवसायों के बीच नई साझेदारियां बनाई जा सकें।