10:30 AM, 05-Dec-2022
राजस्थान: सरदारशहर में धीमी शुरुआत
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। यहां मतदान की शुरुआत धीमी रही और पहले एक घंटे में केवल 5.27 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग के मुताबिक,, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और नौ बजे तक 5.27 प्रतिशत लोगों ने मत डाले। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं और 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।