07:56 AM, 08-Dec-2022
Bypoll Results Live: राजस्थान-छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस, बिहार में BJP, जानें उपचुनाव के क्या रहे नतीजे?
देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के नतीजे आज जारी होंगे। इसके साथ ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे। यहां सपा संरक्षक व दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी है। उपचुनाव वाले पांच राज्यों में यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है। अमर उजाला के साथ यहां देखिए देश भर में हुए उपचुनाव के नतीजे...