फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Election: 31 विधानसभा सीटों के लिए हुआ उपचुनाव; वायनाड लोकसभा में 64.24 फीसदी मतदान

Wed, 13 Nov 2024 11:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Upchunav Polling Live Updates: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव होंगे। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं।
विज्ञापन
उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 13-Nov-2024

31 विधानसभाओं में कुल मतदान प्रतिशत

वायनाड लोकसभा सीट के अलावा 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल मतदान प्रतिशत नीचे दी गई सारणी में देखें। कुछ राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, तो कुछ में विपक्षी दलों- कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दल की सरकार है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
राजस्थान झुंझुनू 65.80
राजस्थान देवली-उनियारा-97 65.10
राजस्थान सलूमबर-156 67.01
राजस्थान चोरासी-161 74.10
राजस्थान रामगढ़-67 77.27
राजस्थान खींवसर-110 75.62
राजस्थान दौसा-88 62.10
पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर-236 72.73
पश्चिम बंगाल नेहाटी-104 62.10
पश्चिम बंगाल तालडांगरा-251 75.20 
पश्चिम बंगाल सिताई-6 66.35 
पश्चिम बंगाल हरोआ-121 76
पश्चिम बंगाल मदारीहाट-14 64.14
 
कांग्रेस शासित कर्नाटक, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भी एक विधानसभा सीट पर चुनाव कराए गए। वाम दल शासित केरल में भी एक सीट पर मतदान हुआ।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
गुजरात वाव-7 69.50
कर्नाटक चन्नापटना-185 88,81
कर्नाटक शिगगांव-83 80.48
कर्नाटक संदूर-95 76.24
केरल चेलक्कारा-61 72.75
मध्य प्रदेश विजयपुर-2 77.42
मध्य प्रदेश बुधनी-156 75.05
छत्तीसगढ़ रायपुर शहर दक्षिण-51 50.50

भाजपा शासित पूर्वोत्तर भारतीय राज्य, मेघालय और असम की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराया गया। बिहार में भाजपा जदयू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
मेघालय गम्बेग-56 90.93
असम सिदली-31 72.30
असम समागुरी-88 78.10
असम बोइंगांव-32 77.00
असम ढलाइ-11 72.40
असम बेहाली-77 75.79
बिहार रामगढ़-203 55.90
बिहार इमामगंज-227 51.38
बिहार तरारी-196 50.20
बिहार बेलागंज-232 56.02

09:30 PM, 13-Nov-2024

वायनाड लोकसभा उपचुनाव कुल 64.24 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कुल 64.24 फीसदी मतदान हुआ। 

06:21 PM, 13-Nov-2024

वायनाड लोकसभा सीट और 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में निर्वाचन आयोग की योजना के मुताबिक आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे वोटिंग समाप्त हो गई। हालांकि, कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी है, जिनके मतदान पूरे होने तक वोटिंग चलती रहेगी। 

विज्ञापन
05:38 PM, 13-Nov-2024

10 राज्यों की विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक इतना हुआ मतदान

वायनाड लोकसभा सीट के अलावा 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक के मतदान प्रतिशत नीचे दी गई सारणी में देखें। कुछ राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, तो कुछ में विपक्षी दलों- कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दल की सरकार है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
राजस्थान झुंझुनू 61.80
राजस्थान देवली-उनियारा-97 60.61
राजस्थान सलूमबर-156 64.19
राजस्थान चोरासी-161 68.55
राजस्थान रामगढ़-67 71.45
राजस्थान खींवसर-110 71.04
राजस्थान दौसा-88 55.63
पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर-236 71.85
पश्चिम बंगाल नेहाटी-104 62.10 
पश्चिम बंगाल तालडांगरा-251 75.20 
पश्चिम बंगाल सिताई-6 66.35 
पश्चिम बंगाल हरोआ-121 73.95
पश्चिम बंगाल मदारीहाट-14 64.14
 
कांग्रेस शासित कर्नाटक, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी मतदान हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भी एक विधानसभा सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। वाम दल शासित केरल में भी एक सीट पर मतदान हो रहे हैं।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
गुजरात वाव-7 67.13
कर्नाटक चन्नापटना-185 84.26
कर्नाटक शिगगांव-83 75.07
कर्नाटक संदूर-95 71.47
केरल चेलक्कारा-61 69.39
मध्य प्रदेश विजयपुर-2 75.27 
मध्य प्रदेश बुधनी-156 72.37
छत्तीसगढ़ रायपुर शहर दक्षिण-51 46.43

भाजपा शासित पूर्वोत्तर भारतीय राज्य, मेघालय और असम की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं। बिहार में भाजपा जदयू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
मेघालय गम्बेग-56 80.91
असम सिदली-31 71.50
असम समागुरी-88 78.10 
असम बोइंगांव-32 69.08
असम ढलाइ-11 72.40
असम बेहाली-77 73.70
बिहार रामगढ़-203 52.40
बिहार इमामगंज-227 49.72
बिहार तरारी-196 50.10
बिहार बेलागंज-232 53.45

05:37 PM, 13-Nov-2024

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: शाम पांच बजे तक 60.79 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 60.79 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन
04:52 PM, 13-Nov-2024

असम में 64 फीसदी मतदान

असम की पांच विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 64 फीसदी मतदान हुआ।

04:42 PM, 13-Nov-2024

बिहार में चारों सीटें जीतेगा एनडीए: झा

बिहार लोकसभा उपचुनाव को लेकर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार उपचुनाव एकतरफा हैं और हम सभी चार सीटें जीतेंगे। लोकसभा चुनाव में भी एनडीए को भारी समर्थन मिला था। 
 

03:42 PM, 13-Nov-2024

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: दोपहर तीन बजे तक हुआ 51.65 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 51.65 फीसदी मतदान हुआ। 

वायनाड लोकसभा सीट के अलावा 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक के मतदान प्रतिशत नीचे दी गई सारणी में देखें। कुछ राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, तो कुछ में विपक्षी दलों- कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दल की सरकार है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
राजस्थान झुंझुनू 49.47
राजस्थान देवली-उनियारा-97 49.82 
राजस्थान सलूमबर-156 48.30
राजस्थान चोरासी-161 55.28 
राजस्थान रामगढ़-67 60.74 
राजस्थान खींवसर-110 58.03 
राजस्थान दौसा-88 44.38
पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर-236 61.54 
पश्चिम बंगाल नेहाटी-104 52.40 
पश्चिम बंगाल तालडांगरा-251 65.00 
पश्चिम बंगाल सिताई-6 58.00 
पश्चिम बंगाल हरोआ-121 63.11 
पश्चिम बंगाल मदारीहाट-14 57.98 
 
कांग्रेस शासित कर्नाटक, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी मतदान हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भी एक विधानसभा सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। वाम दल शासित केरल में भी एक सीट पर मतदान हो रहे हैं।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
गुजरात वाव-7 55.03 
कर्नाटक चन्नापटना-185 67.63 
कर्नाटक शिगगांव-83 59.62 
कर्नाटक संदूर-95 58.27 
केरल चेलक्कारा-61 57.43 
मध्य प्रदेश विजयपुर-2 67.01 
मध्य प्रदेश बुधनी-156 65.08 
छत्तीसगढ़ रायपुर शहर दक्षिण-51 39.23 

भाजपा शासित पूर्वोत्तर भारतीय राज्य, मेघालय और असम की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं। बिहार में भाजपा जदयू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत (अनुमानित)
मेघालय गम्बेग-56 67.80
असम सिदली-31 64.22 
असम समागुरी-88 66.33 
असम बोइंगांव-32 66.94 
असम ढलाइ-11 60.01 
असम बेहाली-77 64.34 
बिहार रामगढ़-203 47.73 
बिहार इमामगंज-227 46.98 
बिहार तरारी-196 42.70 
बिहार बेलागंज-232 43.81 

01:49 PM, 13-Nov-2024

विधानसभा उपचुनावों में दोपहर 1 बजे तक कितना प्रतिशत मतदान-

01:45 PM, 13-Nov-2024

विधानसभा उपचुनावों में दोपहर 1 बजे तक कितना प्रतिशत मतदान-

01:40 PM, 13-Nov-2024

विधानसभा उपचुनावों में दोपहर 1 बजे तक कितना प्रतिशत मतदान-

12:44 PM, 13-Nov-2024

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक दर्ज किया गया 27.04 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, वायनाड में सुबह 11 बजे तक 27.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

12:38 PM, 13-Nov-2024

विधानसभा उपचुनावों में सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान-

12:32 PM, 13-Nov-2024

विधानसभा उपचुनावों में सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान-

12:21 PM, 13-Nov-2024

विधानसभा उपचुनावों में सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान-

11:37 AM, 13-Nov-2024

कर्नाटक: जनता से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया- भाजपा उम्मीदवार भरत बोम्मई
शिगगांव सीट से भाजपा के उम्मीदवार भरत बोम्मई ने कहा, जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं जिस भी निर्वाचन क्षेत्र में गया हूं, लोगों ने प्यार और स्नेह दिया है। मैं आजीवन उनका ऋणी रहूंगा। 

10:43 AM, 13-Nov-2024

कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वोट डाला
भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिगगांव के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके बेटे भरत बोम्मई शिगगांव सीट से उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं। 

10:16 AM, 13-Nov-2024

वोट डालने से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने पूजा की
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डालने से पहले पूजा की। 

10:10 AM, 13-Nov-2024

गुजरात की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। वाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और भाजपा उम्मीदवार स्वरूपजी ठाकोर सबसे पहले वोट डालने वाले लोगों में शामिल रहे। मतदाता शाम छह बजे तक वोट डाल सकेंगे। भाजपा प्रत्याशी ठाकोर का मुकाबला पूर्व विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत से है। हालांकि भाजपा के बागी मावजी पटेल ने इस लड़ाई को और रोचक बना दिया है।

10:09 AM, 13-Nov-2024

असम उपचुनाव : पांच विधानसभा सीट पर मतदान जारी
असम में पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है, जिसमें 34 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। धोलाई (सुरक्षित), सिदली (सुरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी विधानसभा सीट हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में इनके प्रतिनिधियों के जीतने के कारण रिक्त हुई हैं जिसके कारण इन पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से अधिकांश पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। पांचों सीट पर मतदान के लिए 1,078 केंद्र बनाए गए हैं और सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगभग 9,000 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। इन मतदान केन्द्रों में नौ लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं।

09:52 AM, 13-Nov-2024

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी ने की मतदाताओं से अपील
वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मुझे उम्मीद है कि वायनाड के लोग मुझे उनके द्वारा दिखाए गए प्यार और स्नेह का कर्ज चुकाने और उनके लिए काम करने और उनका प्रतिनिधि बनने का मौका देंगे। मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेगा और मतदान करेगा। 

प्रियंका ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मेरे प्यारे भाइयो और बहनो, कृपया आज मतदान कीजिए। आज आपका दिन है। ऐसा दिन जब आप अपनी पसंद से किसी को चुनते हैं और संविधान द्वारा दिए गए सबसे बड़े अधिकार का इस्तेमाल करते हैं। आइए, मिलकर बेहतर भविष्य बनाएं।’’

प्रियंका के भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। कुछ महीने पहले संपन्न लोकसभा चुनाव में राहुल ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और वायनाड, दोनों सीट से जीत हासिल की थी और बाद में उन्होंने केरल की इस लोकसभा को छोड़ दिया था।

09:16 AM, 13-Nov-2024

वायनाड (केरल): प्रियंका गांधी ने किया मतदान केंद्र का दौरा
वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने वायडना में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। वायनाड सीट पर मतदान जारी है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। 

09:12 AM, 13-Nov-2024

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल): भाजपा उम्मीदवार का आरोप- मतदाताओं को धमका रहे टीएमसी के लोग
सीताई सीट से भाजपा उम्मीदवार दीपक कुमार रॉय ने कहा, "कल रात से टीएमसी के बदमाश, आम मतदाताओं को धमकाने के लिए सीताई निर्वाचन क्षेत्र में घूम रहे हैं। वे उन सभी लोगों को वोट न देने की धमकी दे रहे हैं जो हमारे(भाजपा) समर्थक हैं। आज मैं देख रहा हूं कि कई मतदान केंद्र खाली हैं क्योंकि मतदाता डरे हुए हैं। टीएमसी और स्थानीय प्रशासन एक ही हैं। मैं पूरी तरह से (मतदान से)संतुष्ट नहीं हूं। पुलिस तृणमूल पार्टी की मदद कर रही है।"

09:11 AM, 13-Nov-2024

दौसा (राजस्थान): कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने वोट डाला
राजस्थान के दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। दौसा उपचुनाव में कांग्रेस ने दीनदयाल बैरवा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने जगमोहन मीणा को मैदान में उतारा है। 
 

08:47 AM, 13-Nov-2024

राजस्थान के खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार रेवंत राम डांगा ने कहा, 'मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि इस बार खुलकर वोट करें और खींवसर से भाजपा को जिताएं।' 

07:06 AM, 13-Nov-2024

10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों के साथ-साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

06:52 AM, 13-Nov-2024

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में आज उपचुनाव से पहले अलग-अलग पोलिंग बूथ पर तैयारी चल रही है।

06:38 AM, 13-Nov-2024

कर्नाटक के चन्नापटना विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के मतदान से पहले मॉक पोलिंग की जा रही है।  

06:15 AM, 13-Nov-2024

जिन 31 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें 21 सीट सामान्य, चार दलित और छह सीटें आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित हैं। 

12:09 AM, 13-Nov-2024

पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की छह सीट पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव मौजूदा विधायकों के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद सीट खाली होने की वजह से जरूरी हुआ है। यहां सीताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, तालडांगरा और मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर मतदान होगा। 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने इनमें से पांच सीट पर जीत हासिल की थी।

12:08 AM, 13-Nov-2024

मेघालय  में भी उपचुनाव
मेघालय की गाम्बेग्रे (वेस्ट गोरो हिल्स) विधानसभा सीट पर भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कांग्रेस विधायक सलेंग ए संगमा के तुरा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इस वजह से राज्य की गाम्बेग्रे सीट खाली हुई थी। पार्टी ने इस सीट पर जिंगजांग मराक को टिकट दिया है। उनका मुकाबला भाजपा ने बर्नार्ड मारक से है।

12:08 AM, 13-Nov-2024

गुजरात की वाव विधानसभा सीट पर मतदान
गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यहां कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपूत और भाजपा के स्वरूपजी ठाकुर के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी के बागी मावजी पटेल की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। सात अन्य उम्मीदवारों में छह निर्दलीय और भारतीय जन परिषद पार्टी का प्रत्याशी उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में हैं। वाव विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकुर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

12:08 AM, 13-Nov-2024

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उसमें रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट शामिल है।

12:08 AM, 13-Nov-2024

असम उपचुनाव: पांच सीटों पर मतदान
असम में पांच विधानसभा सीट के लिए मतदान किया जाएगा। उपचुनाव धोलाई (सुरक्षित), सिदली (सुरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी विधानसभा सीट पर हो रहा है। इन सीट से विधायकों के हाल के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के चलते उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से अधिकांश उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

12:08 AM, 13-Nov-2024

केरल : वायनाड लोकसभा और चिलक्कारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव
वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा चिलक्कारा विधानसभा उपुचनाव के लिए मताधिकार का इस्तेमाल किया जाएगा।

12:07 AM, 13-Nov-2024

कर्नाटक: तीन विधानसभा सीट पर मतदान
कर्नाटक के शिगगांव, संदूर और चन्नपटना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शिगगांव में आठ, चन्नपटना में 31 और संदूर में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्मई को शिगगांव से चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार यासिर अहमद खान पठान से हो रहा है। संदूर में भाजपा ने बंगारू हनुमंत को उम्मीदवार बनाया है जो कांग्रेस की ई. अन्नपूर्णा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चन्नपटना में भाजपा की सहयोगी जद(एस) ने पार्टी के प्रथम परिवार की तीसरी पीढ़ी के निखिल कुमारस्वामी को मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज सी पी योगीश्वर से होगा।

12:07 AM, 13-Nov-2024

राजस्थान: सात सीट पर मतदान
राजस्थान में विधानसभा की सात सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यहां झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतदान होगा। विधानसभा की जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें चार पर पहले कांग्रेस का कब्जा था, जबकि एक-एक सीट भाजपा, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के पास थी।

12:07 AM, 13-Nov-2024

छत्तीसगढ़: रायपुर शहर दक्षिण सीट पर उपचुनाव
छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इस सीट पर 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने युवा चेहरे आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

12:07 AM, 13-Nov-2024

मध्यप्रदेश: बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव
मध्यप्रदेश विधानसभा की बुधनी और विजयपुर सीट के लिए उपचुनाव बुधवार को होगा। मौजूदा कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने और मोहन यादव कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने के बाद श्योपुर जिले के विजयपुर में उपचुनाव जरूरी हो गया था। मौजूदा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण बुधनी में उपचुनाव कराना पड़ रहा है। भाजपा ने विदिशा के पूर्व सांसद और चौहान के वफादार रमाकांत भार्गव को बुधनी से कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा है। विजयपुर में भाजपा के वन मंत्री रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा से होगा।

12:05 AM, 13-Nov-2024

By Election: 31 विधानसभा सीटों के लिए हुआ उपचुनाव; वायनाड लोकसभा में 64.24 फीसदी मतदान

Upchunav Polling Live Updates: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। इन 31 विधानसभा सीटों में से 28 सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव में जीत गए थे, जिसकी वजह से यह सीटें खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें