01:26 PM, 13-Mar-2023
राहुल गांधी को लेकर जारी विवाद पर भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौर का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि कुछ ख़िलाड़ी ऐसे होते जो अपनी टीम के विरोध में काम करते, वह (राहुल गांधी) एक ऐसे ख़िलाड़ी हैं। भारत को बदनाम करने के लिए वह पूरी दुनिया में झूठ फैला रहे। वह देश, दुनिया के बारे में बात बाद में करें, पहले वे बताएं कि राजस्थान में ऐसे हाल क्यों हैं?