02:02 PM, 02-Feb-2022
खड़गे बोले- देश में बेरोजगारी चरम पर
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में व्यापक बेरोजगारी व्याप्त है। युवा संकट में हैं क्योंकि बड़े कारखाने बंद हो रहे हैं, निवेश नहीं आ रहा है और सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही है। खड़गे ने कहा कि आपने 2014 में आपने (भाजपा ने) हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। आपको अब तक 15 करोड़ नौकरियां देनी चाहिए थीं। लेकिन आपने वास्तव में कितनी नौकरियां प्रदान कीं? इस साल के बजट में अगले 5 वर्षों में सिर्फ 60 लाख नौकरियों का वादा किया गया है। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार में नौ लाख पद खाली हैं। रेलवे में लगभग 15% पद, रक्षा में 40% और गृह मामलों में 12% पद रिक्त हैं। आज शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2% है।