फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking Hindi News LIVE: पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में हुए भर्ती

Sun, 18 Apr 2021 11:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुंभ से लौटने वाले यात्रियों को 14 दिन के लिए आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आज उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू लागू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के आसानसोल में एक रैली के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि 2 मई को जनता  ममता दीदी को भूतपूर्व सीएम का प्रमाणपत्र देगी। यहां पढ़ें देश और दुनिया की ब्रेकिंग और ताजा खबरें... 
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : Getty
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 18-Apr-2021

मुथैया मुरलीधरन की तबीयत बिगड़ी

आईपीएल के बीच एक बुरी खबर आ रही है कि श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में वे अभी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट में कुछ समस्या हुई है।

10:05 PM, 18-Apr-2021

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की हालत फिलहाल स्थिर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की हालत फिलहाल स्थिर है और वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। बता दें कि वे दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

09:54 PM, 18-Apr-2021

पश्चिम रेलवे ने रद्द की 12 ट्रेनें

खराब व्यवसाय के कारण पश्चिम रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
08:59 PM, 18-Apr-2021

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया।

08:32 PM, 18-Apr-2021

नौकरी के बदले रिश्वत लेने के आरोप में माइंस सेफ्टी के उपनिदेशक गिरफ्तार

नौकरी के बदले 72 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में माइंस सेफ्टी के उपनिदेशक सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
06:20 PM, 18-Apr-2021

महाराष्ट्र के ठाणे में 15 साल की लड़की ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब उसकी मां ने मोबाइल फोन पर गेम खेलने और टीवी देखने के लिए डांटा।  
 

05:22 PM, 18-Apr-2021

भाजपा नेता सायंतन बसु के प्रचार पर लगी रोक

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता सायंतन बसु  के उनके 'उकसाने वाले टिप्पणी' के लिए चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।  वहीं चुनाव आयोग ने टीएमसी नेता सुजाता मंडल पर 24 घंटे  (18 अप्रैल शाम 7 बजे से 19 अप्रैल शाम 7 बजे) का प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान उनके अनुसुचित जाति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर लगाया गया है।
 

05:09 PM, 18-Apr-2021

चार एयरलाइंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों की निगेटिव जांच रिपोर्ट चेक करने में गड़बड़ी को लेकर दिल्ली सरकार ने चार एयरलाइंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सरकार ने कहा है कि चारों एयरलाइंस महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों की निगेटिव रिपोर्ट जांचने में विफल रही हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। इन एयरलाइंस में इंडिगो, विस्तारा, स्पाइसजेट और एयर एशिया का नाम शामिल है।  

04:03 PM, 18-Apr-2021

कर्नाटक में रेमडेसिविर की जमाखोरी, तीन लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस से पीड़ित गंभीर मरीजों के लिए बेहद आवश्यक रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी और कालाबाजारी करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग इंजेक्शन की प्रति शीशी के लिए 10,500 रूपये वसूल रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी और कालाबाजारी की खबरें मिलने पर केंद्रीय अपराध शाखा ने बेंगलुरु में एक अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

03:59 PM, 18-Apr-2021

भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, चार लोग गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक पीड़ित व्यक्ति ने हमे जानकारी दी कि कुछ लोग रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे हैं।  

03:48 PM, 18-Apr-2021

पहले अपने देश को दवा उपलब्ध कराएं फिर अन्य देश को: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी है। आज हमारे देश में कोई दवा नहीं है लेकिन 80 देशों में दवाएं भेजी गईं। आप दवाएं भेज रहे हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है लेकिन पहले अपने राष्ट्र को उपलब्ध कराएं। आप अपना नाम बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

03:38 PM, 18-Apr-2021

अरे दीदी, तुम क्या सीएए रोकोगी: शाह

पश्चिम बंगाल के स्वरूपनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी कहती हैं, हम सीएए(CAA) नहीं आने देंगे। अरे दीदी, तुम क्या सीएए रोकोगी। दो तारीख को तुम्हारी विदाई निश्चित है, उसके बाद सीएए आने वाला है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो मई को भाजपा सरकार बना दीजिए हम हर शरणार्थी को गले लगाकर सम्मान के साथ नागरिकता देने का काम करेंगे। 

01:13 PM, 18-Apr-2021

पीएम बोले, 2 मई को ममता को भूतपूर्व सीएम का प्रमाणपत्र देगी जनता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के आसनसोल में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी खंड-खंड हो चुकी है और दीदी के पास अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं। पीएम ने ममता राज में भेदभाव-पक्षपात, गुंडागर्दी और विकास की राह में रोड़े डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार 'दीदी' को 'भूतपूर्व मुख्यमंत्री' का प्रमाणपत्र देने का मन बना लिया है। 2 मई को बंगाल की जनता ममता दीदी को भूतपूर्व मुख्यमंत्री का प्रमाणपत्र देगी।

10:34 AM, 18-Apr-2021

शहडोल: ऑक्सीजन की कमी से 12 की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते कहर से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में शनिवार देर रात ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई। 

09:40 AM, 18-Apr-2021

नकली दवा बेचने वाले चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बारामती में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

 

09:10 AM, 18-Apr-2021

सक्रिय मरीजों की संख्या 18 लाख के पार

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि ने सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण ने रविवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2.60 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और करीब 1500 लोगों की संक्रमण जान जा चुकी है। वहीं देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 18 लाख के पार पहुंच गई है। 

08:52 AM, 18-Apr-2021

बंगाल में एक और उम्मीदवार की कोरोना से मौत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना संक्रमण से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार  की शनिवार को मौत हो गई। इससे पहले दो अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं चार उम्मीदवार अभी कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

08:32 AM, 18-Apr-2021

Breaking News LIVE: पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में हुए भर्ती

देश में कोरोना वायरस की दूसरी रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुंभ से लौटने वाले यात्रियों को आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं आज उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू लागू है। यहां पढ़ें देश और दुनिया की ब्रेकिंग और ताजा खबरें... 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें