फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhawanipur bypoll: सीएम ममता ने डाला वोट, भवानीपुर में शाम 5 बजे तक 53 फीसदी मतदान

Thu, 30 Sep 2021 09:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

West Bengal Bypoll Live: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर मतदान पूरा हो गया है है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के बीच कड़ी टक्कर है। सीपीआई (एम) की ओर से श्रीजिब विश्वास मैदान में थे। हालात के मद्देनजर मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई थी। तीन अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भवानीपुर के अलावा जांगीपुर, समशेरगंज विधानसभा सीट पर भी मतदान हुआ। और भी ताजा अपडेट्स के लिए अमर उजाला से जुड़े रहें...
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:37 PM, 30-Sep-2021

शाम पांच बजे तक तीनों सीटों पर कुल मतदान

तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में शाम 5 बजे तक कुल मतदान - 
भवानीपुर - 53.32% 
समसेरगंज - 78.60% 
जंगीपुर - 76.12%
 

05:59 PM, 30-Sep-2021

शाम 5 बजे तक 53 फीसदी मतदान

भवानीपुर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न। यहां शाम पांच बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ। ममता बनर्जी ने भी डाला वोट।

05:33 PM, 30-Sep-2021

कल्याण चौबे पर हमला

हिंदुस्तान अवाम मोर्चा- सेकुलर के चुनाव एजेंट कल्याण चौबे ने कहा कि एक स्कूल में बने पोलिंग बूध में दो लोग फर्जी वोटिंग करने आए थे। हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस व केंद्रीय बलों को सूचित किया। इसके कुछ देर बाद 8-10 लोग बाइक पर आए और मुझ पर और मेरी कार पर डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया। 

 

विज्ञापन
05:02 PM, 30-Sep-2021

तीन बजे तक 48 फीसदी मतदान

भवानीपुर में दोपहर तीन बजे तक 48.08 फीसदी हुआ मतदान हुआ। 

02:50 PM, 30-Sep-2021

टीएमसी 500 रुपये में वोट खरीद रही है: प्रियंका टिबरेवाल

भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कुछ लोगों को वोट देने के लिए भुगतान कर रही है। टिबरेवाल ने कहा कि एक व्यक्ति ने मेरे सामने स्वीकार किया कि टीएमसी ने उसे वोट डालने के लिए 500 रुपये का भुगतान किया था। वह बांसड्रोनी से था। मैंने अधिकारियों को सूचित किया है।

विज्ञापन
02:36 PM, 30-Sep-2021

समसेरगंज और जंगीपुर में क्रमश: 57.15 और 53.78  फीसदी मतदान

मुर्शिदाबाद के समसेरगंज और जंगीपुर सीटों पर क्रमश: 57.15 फीसदी और 53.78  फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

02:32 PM, 30-Sep-2021

तीन बजे के बाद ममता डालेंगी वोट 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर तीन बजे के बाद अपना वोट डालेंगी। वहीं भवानीपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया जा रहा है टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी दोपहर दो बजे अपना वोट डालेंगे। 

02:31 PM, 30-Sep-2021

भवानीपुर में दोपहर एक बजे तक 35.97 फीसदी मतदान

बंगाल की भवानीपुर सीट पर दोपहर एक बजे तक 35.97 फीसदी मतदान हुआ है।

12:50 PM, 30-Sep-2021

भाजपा नेता अमित मालवीय ने किया ट्वीट

भाजपा नेता अमित मालवीय ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि भवानीपुर इतिहास के उस छोर पर खड़ा है, जहां अगर वह ममता बनर्जी को हरा देता है तो वह बंगाल को प्रतिगामी राजनीति से मुक्त कर देगा। इसलिए यदि आप निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं तो बाहर निकलें और अपने वोट करें और बंगाल की नियति की दिशा बदलें। आप अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए ऋणी रहेंगे। 

11:34 AM, 30-Sep-2021

सुबह 11 बजे तक समसेरगंज सीट पर 40.23, जांगीपुर में 36.11 फीसदी मतदान

सुबह 11 बजे तक समसेरगंज सीट पर 40.23 फीसदी, जांगीपुर सीट पर 36.11 फीसदी मतदान हुआ है।

11:34 AM, 30-Sep-2021

भवानीपुर सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.73 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.73 फीसदी मतदान हुआ है।

10:12 AM, 30-Sep-2021

सुबह नौ बजे तक समसेरगंज में 16.32 तो जंगीपुर में 17.51 फीसदी मतदान

समसेरगंज में सुबह नौ बजे तक 16.32 फीसदी मतदान हुआ है जबकि जंगीपुर में सुबह नौ बजे तक 17.51 फीसदी मतदान हुआ है।

10:06 AM, 30-Sep-2021

बम फेंकने के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार

बंगाल के समसेरगंज उपचुनाव से पहले बम फेंके जाने के बाद एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया गया है।

 

10:05 AM, 30-Sep-2021

भवानीपुर में सुबह नौ बजे तक 7.5 फीसदी मतदान

बंगाल के भवानीपुर में मतदान लगातार जारी है, सुबह नौ बजे तक यहां पर सिर्फ 7.5 फीसदी वोटिंग हुई है।

08:59 AM, 30-Sep-2021

बुजुर्गों ने भी डाला वोट

90 वर्षीय मनोबाशिनी चक्रवर्ती ने भबनीपुर के मित्रा इंस्टीट्यूशन पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

08:25 AM, 30-Sep-2021

ओडिशा के पुरी में पीपली विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू  

ओडिशा के पुरी में पीपली विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पुरी के पुलिस अधीक्षक कनवर विशाल सिंह ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर BSF को तैनात किया गया है। 32 मोबाइल पार्टी इस वक्त घूम रही है। पूरा चुनाव शांति के साथ होगा। 

08:19 AM, 30-Sep-2021

बूथ कब्जा करना चाहती है टीएमसी: भाजपा

भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने जानबूझकर वार्ड नंबर 72 में वोटिंग मशीन बंद कर दी है क्योंकि वह बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं।

07:57 AM, 30-Sep-2021

बूथ की सुरक्षा पुलिस के हाथ में दी गई

बंगाल के तीन सीटों पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए भी अलग से स्पेशल फोर्स को लगाया गया है, वहीं बूथ की सुरक्षा पुलिस के हाथ में दी गई है।

07:55 AM, 30-Sep-2021

मतदान वाले क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा

मतदान केंद्र के आसपास धारा 144 लगाई गई है। वहीं मतदान के मद्देनजर 13 QRT टीम, 22 सेक्टर मोबाइल, 9 HRFS, सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड समेत अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।

07:36 AM, 30-Sep-2021

भवानीपुर उपचुनाव: सीएम ममता ने डाला वोट, शाम 5 बजे तक 53 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर मतदान शुरू हो गया है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के बीच कड़ी टक्कर है।  जबकि सीपीआई (एम) की ओर से श्रीजिब विश्वास मैदान में हैं। मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। तीन अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भवानीपुर के अलावा जांगीपुर, समसेरगंज विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

ममता बनर्जी ने मित्रा इंस्टीट्यूट में डाला वोट
दोपहर तीन बजे तक समसेरगंज में सर्वाधिक 72.45, जांगीपुर में 68.17 और भवानीपुर में 48.08 फीसदी मतदान हुआ। भवानीपुर से टीएमसी प्रत्याशी व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मित्रा इंस्टीट्यूट में बनाए गए मतदान केंद्र में करीब सवा दिन बजे वोट डाला।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें