600 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा
अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के विरोध में प्रदर्शनों के कारण सोमवार को 600 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रभावित 612 ट्रेनों में से 223 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों और 379 यात्री ट्रेनों सहित 602 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, चार मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और छह यात्री ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं।
अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए वर्षों पुरानी चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इसके लिए संसद की मंजूरी भी नहीं ली गई है।
अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस रद्द और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। वहीं चार मेल एक्सप्रेस और छह पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं। हालांकि, किसी भी ट्रेन को डायवर्ट नहीं किया गया है। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।