फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhabanipur bypoll result 2021: भवानीपुर से भारी मतों से जीतीं ममता बनर्जी, प्रियंका टिबरेवाल ने कहा- 'मैन ऑफ द मैच' मैं हूं

Sun, 03 Oct 2021 03:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

WB By election 2021 Result Live Updates: पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर से  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारी मतों से जीत हासिल की है। ममता बनर्जी ने प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 मतों से हरा दिया है। वहीं  प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वहीं अब इस जीत पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यहां लगभग 46 फीसदी लोग गैर-बंगाली हैं और उन सभी ने मुझे वोट दिया है। पश्चिम बंगाल के लोग भवानीपुर की ओर देख रहे हैं, जिसने मुझे प्रेरित किया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:16 PM, 03-Oct-2021

इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं: प्रियंका टिबरेवाल

वहीं चुनाव नतीजों के बाद भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि भले ममता बनर्जी यह चुनाव जीतीं हैं लेकिन इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं क्योंकि ममता बनर्जी के गढ़ में जाकर चुनाव लड़ा और 25,000 से ज्यादा मत मिले हैं। उनके उपाध्यक्ष कैमरे पर फर्जी वोटरों को बूथ में घुसाते हुए दिखाई दिए थे। 

02:51 PM, 03-Oct-2021

भारी मतों से जीतीं ममता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद जीत की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है।उन्होंने कहा कि यहां लगभग 46 फीसदी लोग गैर-बंगाली हैं। उन सभी ने मुझे वोट दिया है। 

हमारी पार्टी के खिलाफ हुआ था षडयंत्र: ममता
उन्होंने कहा कि जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षडयंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर उपचुनाव की घोषणा की। 

02:45 PM, 03-Oct-2021

ममता ने की जीत पक्की, प्रियंका टिबरेवाल ने मानी हार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर अपनी जीत पक्की कर ली है। अब बस चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं भाजपा  उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं हार स्वीकार करती हूं, लेकिन वे लोग कह रहे थे कि ममता एक लाख वोट से जीतेंगी, लेकिन उन्हें लगभग 50 हजार वोट मिला है।  मैं ममता बनर्जी को बधाई देती हूं लेकिन वह जिस तरह से चुनाव जीतीं है उसे सभी लोगों ने देखा है।



 

विज्ञापन
02:17 PM, 03-Oct-2021

56,388 मतों से आगे हुईं ममता बनर्जी

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के 20वें राउंड की मतगणना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी 56,388 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं जीत लगभग तय होने के बाद ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। यहां देखें वीडियो...

 

12:46 PM, 03-Oct-2021

ममता की जीत तय, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर सैंकड़ों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। यहां खेला होबे की धुन पर कार्यकर्ता थिरक रहे हैं। वहीं 12 वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी 35 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस बढ़त के बाद ममता बनर्जी की जीत तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
12:26 PM, 03-Oct-2021

ममता बनर्जी 34 हजार वोटों से आगे

भवानीपुर सीट पर अब ममता बनर्जी की जीत तय मानी जा रही है। 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल से 34 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

12:19 PM, 03-Oct-2021

भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल काफी पीछे

भवानीपुर सीट से भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल को अबतक केवल 10477 वोट मिले हैं और वह ममता बनर्जी से 31 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।  जबकि सीपीएम के श्रीजीब विश्वास को अबतक मात्र 1234 वोट मिले हैं।  

12:02 PM, 03-Oct-2021

ममता बनर्जी 31 हजार वोटों से आगे, अखिलेश यादव ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जीत की घोषणा होने से पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दे दी है। उन्होंने कहा कि है ये 'ममता दीदी की जो जीत है वही, सत्यमेव जयते की रीत' है। बता दें कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से 31 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

11:53 AM, 03-Oct-2021

समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी टीएमसी आगे

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना चल रही है।

11:32 AM, 03-Oct-2021

सीएम ममता अब 26 हजार से अधिक वोटों से आगे

भवानीपुर सीट में ममता बनर्जी बहुत तेजी बढ़त बना रही हैं। सातवें राउंड के बाद ममता बनर्जी भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल से 26 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

11:17 AM, 03-Oct-2021

सीएम ममता अब 12 हजार से अधिक वोटों से आगे, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भवानीपुर सीट पर सीएम ममता अब  12,435  वोटों से भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से आगे हो गई हैं। इस बढ़त के बाद ममता बनर्जी के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

10:39 AM, 03-Oct-2021

सीएम ममता अब 4600 वोटों से आगे

भवानीपुर सीट में तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी बढ़त बना ली है। सीएम ममता अब 4600 वोटों से भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से आगे हो गई हैं।

10:23 AM, 03-Oct-2021

ममता बनर्जी 3680 वोटों से आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मतगणना के पहले चरण में  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी 3680 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को अब तक 881 वोट मिले हैं।

10:03 AM, 03-Oct-2021

सीएम ममता बनर्जी 2500 वोटों से आगे

भवानीपुर सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। सीएम ममता बनर्जी अब 2500 वोटों से आगे चल रही हैं।

09:39 AM, 03-Oct-2021

भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी 2800 वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी 2800 वोटों से आगे चल रही हैं। इसके अलावा टीएमसी समसेरगंज और जांगीपुर सीट पर भी फिलहाल लीड कर रही है।  

09:16 AM, 03-Oct-2021

बंगाल की तीनों विधानसभा सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी

पश्चिम बंगाल की तीनों विधानसभा सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है। ताजा जानकारी के अनुसार भवानीपुर में ममता बनर्जी 775 वोटों से आगे चल रही हैं, वहीं शमशेरगंज और जांगीपुर सीट पर भी टीएमसी को बढ़त हासिल है।

08:49 AM, 03-Oct-2021

पोस्टल बैलेट की हो रही है गिनती

सबसे पहले पोस्टल बैलेट के गिनती हो रही है इसके बाद ईवीएम में पड़ी वोटों की गिनती शुरू होगी।

08:40 AM, 03-Oct-2021

अगर ममता उपचुनाव हार जाती हैं तो क्या होगा?

ऐसे में अगर ममता उपचुनाव हार जाती हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा और टीएमसी को सत्ता में बने रहने के लिए विधायक दल का नया नेता चुनना होगा। अगर टीएमसी किसी और को विधायक दल का नेता नहीं चुनती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है।

08:17 AM, 03-Oct-2021

क्या इतिहास दोहराएंगी ममता बनर्जी?

1970 में, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिभुवन नारायण सिंह उपचुनाव हार गए थे और बाद में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद 2009 में, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी उपचुनाव में हार गए थे। सोरेन की हार के परिणामस्वरूप राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ममता त्रिभुवन नारायण सिंह या शिबू सोरेन की तरह इतिहास दोहराएंगी, जो मुख्यमंत्री रहते हुए उपचुनाव चुनाव हार गए थे। 

08:16 AM, 03-Oct-2021

21 राउंड की मतगणना होगी

बंगाल की हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर कुल 21 राउंड की मतगणना होगी।

08:11 AM, 03-Oct-2021

वोटों की गिनती शुरू

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव और मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

08:04 AM, 03-Oct-2021

प्रियंका टिबरेवाल ने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखते हुए कहा है कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव परिणामों के बाद किसी भी तरह की हिंसा से निवारक उपाय करने का आग्रह किया है।

07:57 AM, 03-Oct-2021

ममता को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए चुनाव जीतना जरूरी

बंगाल के भवानीपुर सीट पर टीएमसी की सुप्रीमो बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के श्रीजीव विश्वास से है। मुख्यमंत्री पद बरकरार रखने के लिए ममता को यह उपचुनाव जीतना जरूरी है।

07:30 AM, 03-Oct-2021

बंगाल का रण Live: भवानीपुर से भारी मतों से जीतीं ममता बनर्जी, प्रियंका टिबरेवाल ने कहा- 'मैन ऑफ द मैच' मैं हूं

पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तीनों सीटों में भवानीपुर एक हाई प्रोफाइल सीट है जहां टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के श्रीजीव विश्वास से है। भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अहम है। आज के परिणाम से साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद के लिए बनी रहेंगी या नहीं। बता दें कि भवानीपुर के अलावा बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर में हुए उपचुनाव के परिणाम भी आएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें