तमिलनाडु में चुनावी बिगुल थमने से पहले सियासी जंग अपने चरम पर पहुंच चुकी है। तमिलनाडु में 23 तारीख के मतदान से पहले दल आखिरी वार करने में जुटे हैं, जहां हर रैली, हर बयान सत्ता की सीधी लड़ाई बन चुका है। उधर पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पूरा चुनावी रण छेड़ दिया है। आक्रामक प्रचार, तीखे हमले और वोट बैंक पर कब्जे की खुली जंग। अब फैसला जनता के एक-एक वोट से होगा, जो सियासी तख्त पलट सकता है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सियासी गलियारों से जुड़े सारे अपडेट्स आप अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।