छत्तीसगढ़ के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, 'पार्टी को यह चिंतन करना पड़ेगा कि सारे सर्वे भी फेल हुए और हम भी नहीं भांप पाए, हमें लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार ज़रूर बनेगी। काम भी किया तभी हमें कुछ वोट मिले और क्या नहीं किया जिस कारण से वोट नहीं मिले। इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत उतना ही रहा लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐसी जीत होगी, इसकी हमें उम्मीद नहीं थी। राजस्थान में हर 5 वर्ष में सरकार बदलती है। तेलंगाना संतोष का विषय रहा। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने की पूरी बात थी, नुकसान छत्तीसगढ़ में हुआ है। मैं विधायक नहीं रहूंगा लेकिन जनता जब मुझे जहां चाहेगी मैं उनके लिए उपलब्ध रहूंगा।'
कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्हें बधाई दी। जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे परंतु हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वो करेंगे।
बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप ईडी-सीबीआई से लड़कर सत्ता में रहना चाहते हैं तो ऐसे लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह पाएंगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार में कम अंतर रहा है। अगर कांग्रेस ने भीतरघात और गुटबाजी को रोकने के लिए पहले कोशिश की होती तो नतीजे कुछ और होते।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला अंतिम होता है। अगर कांग्रेस चाहती है कि सभी भाजपा के खिलाफ एकजुट हो तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। सभी को एकजुट करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं, अगर आप चाहते हैं कि लड़ाई में सब साथ आएं तो यह उनके एक्शन में दिखना चाहिए।
दतिया से चुनाव हारने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 'हमें जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। जनता का फैसला हमेशा सही होता है। शायद हम ही जनता की सेवा नहीं कर पाए।'
छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ की नई सरकार में हमारे लिए चुनौती है कि हम घोषणा पत्र में किए अपने वादों को कैसे पूरा करें। पीएम मोदी और हमारी पार्टी द्वारा जनता से किए गए वादे पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। अगर हमारी नीयत ठीक है और नीतियां अच्छी हैं तो भ्रष्टाचार होने का कोई स्कोप नहीं है।
तेलंगाना में विधायक दल की बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद हैं।
तेलंगाना में भाजपा भले ही 8 सीटों पर जीतने में सफल हुई है लेकिन पार्टी के लिए अच्छी बात ये है कि पार्टी का राज्य में वोट प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को तेलंगाना में 6.98 प्रतिशत वोट मिले थे और इस बार भाजपा का वोट शेयर बढ़कर 13.9 फीसदी हो गया है।
हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज पार्लियामेंट्री स्ट्रैटेजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। यह बैठक सोमवार शाम पांच बजे सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास पर होगी। इस बैठक में शीतकालीन सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर्जमाफी और मुफ्त शिक्षा जैसे दांव खेलकर भी पस्त हो गई। माना जा रहा है कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भीतरघात और गुटबाजी ले डूबी। साथ ही बघेल सरकार पर घोटालों के भी आरोप लगे। खासकर महादेव एप को लेकर जो विवाद हुआ, उससे भी सरकार की छवि पर असर पड़ा।
मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत में शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की खूब चर्चा हो रही है। कई नेताओं का कहना है कि यह योजना भाजपा सरकार के लिए गेमचेंजर साबित हुई। इनके अलावा पीएम मोदी के चेहरे, संगठन की शक्ति के दम पर भाजपा ने लगातार पांचवी बार कांग्रेस को पटखनी दी।
चुनाव नतीजों के बाद अब सभी की निगाहें सीएम पद के संभावित दावेदारों पर टिक गई हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां कई नामों की चर्चा है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महंत बालक नाथ के नामों की चर्चा है। इनके अलावा राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी भी इस दौड़ में शामिल हैं।
ओवैसी का अपनी सीटों पर कब्जा बरकरार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के पुराने शहर के अपने पारंपरिक गढ़ पर दबदबा बरकरार रखा। एआईएमआईएम उम्मीदवारों ने नौ सीटों में से सात पर जीत हासिल की। पार्टी 2009 से इन सीटों पर जीत रही है।
राजस्थान में सीएम पद के लिए मंथन शुरू
राजस्थान में भाजपा की बंपर जीत के बाद सीएम पद के लिए मंथन शुरू हो गया है। राजस्थान के कई नेता पद की दावेदारी की दौड़ में आगे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं। इन कद्दावर नेताओं के अलावा, सीएम पद के लिए एक और नाम की चर्चा जोरों पर है और वह है तिजारा के भाजपा उम्मीदवार महंत बालकनाथ, जिन्होंने कांटे की टक्कर के बावजूद जीत दर्ज की।
कांग्रेस उम्मीदवार ने की रेवंत रेड्डी के सीएम बनने की अध्यक्षता
तेलंगाना में भारी जीत के बाद वारंगल पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा सुरेखा ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी आलाकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। तेलंगाना अब "जनता के शासन" का गवाह बनने जा रहा है।
हनुमान मंदिर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की।
तेलंगाना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की पार्टी की तारीफ
केंद्रीय मंत्री और भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने राज्य में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी का वोट शेयर दोगुना हो गया है। हमने राज्य में आठ सीटें जीत ली हैं। रेड्डी ने उम्मीद जताई है कि अगले लोकसभा चुनाव में वे बड़ी जीत दर्ज होगी। उन्होंने वेंकट रमण रेड्डी की भी प्रशंसा की।
जनसेना पार्टी ने तेलंगाना की सभी आठ सीटों पर जमानत जब्त
पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना पार्टी ने तेलंगाना की सभी आठ सीटों में जमानत खो दी है। जन सेना ने खम्मम, कोथगुडेम, वायरा, असवाराओपेटा, कुकटपल्ली, तंदूर, कोडाद और नागरकुर्नूल निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था।
केसीआर ने राज्यपाल सौंदर्यराजन को भेजा इस्तीफा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राव ने कहा, नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए।
राज्यपाल से की मुलाकात
कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
केंद्रीय मंत्री बोले- यह जनता का चरम विश्वास
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि यह सिर्फ बहुमत नहीं है, यह जनता का चरम विश्वास है। जनता ने PM मोदी के नेतृत्व, भाजपा पर भरोसा जताया है। लोगों ने जिसे नकारा है, वे पीएम का अपमान करने के लिए एकत्रित होते हैं। जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।
टी राजा सिंह ने जताई खुशी
हैदराबाद के गौशमहल से निर्वाचित भाजपा उम्मीदवार टी राजा सिंह ने कहा कि गौशमहल की जनता ने तीसरी बार मुझे सेवा करने का मौका दिया। पिछले नौ वर्षों से लोग मेरे काम को देख रहे हैं। मैंने विधानसभा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए। बीआरएस, कांगेस और एआईएमआईएम ने मुझे हराने के लिए सत्ता, धन और पुलिस का इस्तेमाल किया लेकिन जनता ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे एक बार फिर जीता दिया।
तेलंगाना विधानसभा के सभी सीटों के नतीजे
तेलंगाना विधानसभा के सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 64 सीटों पर विजय पताका लहराई है। वहीं बीआरएस 39 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की तो एआईएमआईएम सिर्फ सात सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। वहीं सीपीआई एक सीट पर जीती है।
कांग्रेस नेता ने ईवीएम पर लगाए आरोप
मध्यप्रदेश, राजस्थान और कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने रविवार को हार का दोष ईवीएम पर मढ़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ईवीएम के साथ जरूर कुछ किया गया है। हमें ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। आज के परिणाम देख ऐसा लगता है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाना मुश्किल है।
भूपेश बघेल ने सौंपा इस्तीफा
छत्तीसगढ़ सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस की हार के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
तेलंगाना के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक
कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया मंगलवार सुबह तेलंगाना के नवनिर्वाचित कांग्रेस कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित की जाएगी।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में अब सिर्फ एक सीट पर परिणाम आना बाकी है। भाजपा ने 115 सीटें जीतकर पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। कांग्रेस अब तक 68 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर आगे है। अन्य के खाते में 15 सीटें आई हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रात 8 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 128 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस 38 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। राज्य की 168 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और 62 सीटों पर अभी भी मतगणना चल रही है।
राजस्थान में भाजपा 115 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस 68 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं बसपा को 2 सीटों पर जीत मिली है। राजस्थान में 198 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और सिर्फ एक सीट पर मतगणना बाकी है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 34 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिल चुकी है। छत्तीसगढ़ में 55 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और 35 सीटों पर अभी भी वोटों की गिनती जारी है।
तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर चुकी है। वहीं बीआरएस को 33 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है और एआईएमआईएम को 5 सीटों पर जीत मिली है। राज्य की 119 सीटों में से 108 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है।
पीएम मोदी बोले- इन चुनावों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुई लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है...।'
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने यह जानकारी दी। केटी रामाराव ने कहा कि ये नतीजे वो नहीं हैं, जो हमारी पार्टी चाहती थी लेकिन पार्टी तेलंगाना की जनता को धन्यवाद देती है कि उन्होंने बीआरएस को उनकी सेवा का मौका दिया। वहीं राज्यपाल ने सीएम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है लेकिन अगली सरकार के गठन तक पद पर बने रहने की अपील की।
पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन में कहा- आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है।
पीएम मोदी बोले- भाजपा को मिली ये जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, 'इस चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश ने समझ लिया है कि अगर कोई गांव को कोई मज़बूती दे सकता है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं। इन नतीजों ने संदेश दिया है कि गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति, जनजाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।'
भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माला पहनाकर किया स्वागत।
तेलंगाना पुलिस ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने 4 दिसंबर और 9 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कहा है। बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है और राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन और विकास के मॉडल को जनता ने स्वीकारा है... भाजपा को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जो सफलता मिली है और कांग्रेस को जनता ने मात दी है। यह दर्शाता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता तीसरी बार भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का ही समर्थन करेगी।'
राजस्थान में सीएम गहलोत ने दिया इस्तीफा। राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सौंपा अपना इस्तीफा।
केटीआर बोले- हम निराश हैं लेकिन दुखी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं, जिसने तेलंगाना को बनाने में सभी बाधाओं के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया। हम तेलंगाना के लोगों के आभारी हैं जो हमें भूमिका दी है।
INDIA गठबंधन के संसदीय नेताओं की बैठक कल सुबह 10 बजे संसद में विपक्ष के नेता के चैंबर में होगी।
भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 163 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है। राजस्थान में बसपा भी दो सीटों पर आगे है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है।
तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है और बीआरएस 39 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 8 सीटों पर और एआईएमआईएम 7 सीटों पर आगे है।
CPI (M) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, 'INDIA गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हुआ है... हर राज्य के अंदर अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं लेकिन अगर यही धर्मनिरपेक्ष ताकतों के बीच बेहतर सलाह-मशविरा और समन्वय होता तो प्रचार अधिक सक्रिय होता।'
भाजपा मुख्यालय पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, 'यह मोदी की गारंटी पर जनता की मुहर'
चुनाव आयोग ने तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है। आरोप है कि तेलंगाना के डीजीपी ने स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर संजय जैन के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधिकारी फूलों का गुलदस्ता लेकर रेवंत रेड्डी से मिले, जिसे चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना और डीजीपी को निलंबित कर दिया है।
मध्य प्रदेश की हरदा सीट पर चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। दरअसल एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल चुनाव हार गए हैं। कमल पटेल को कांग्रेस के रामकिशोर दोगने ने हराया है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा, 'कांग्रेस इन चुनावों में विभाजन की राजनीति कर रही थी, हमारे प्रधानमंत्री का अपमान कर रही थी, जाति को बीच में लाने की कोशिश कर रही थी और लोगों को विभाजित कर रही थी। अब कांग्रेस हार रही है...।'
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे थे। अब नतीजों से साफ है कि इस सेमीफाइनल में भाजपा, कांग्रेस पर भारी पड़ी है। चार राज्यों के जो अभी तक नतीजे आए हैं, उन में भाजपा तीन राज्यों में सत्ता में आती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना से संतोष करना पड़ेगा।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने हैदराबाद में कहा, 'पार्टी में कोई मतभेद नहीं है, सभी एकजुट हैं... हमें कोई खतरा नहीं है लेकिन हम सतर्क(खरीद-फरोख्त के संबंध में) हैं... रेवंत रेड्डी प्रदेश अध्यक्ष हैं... CM का फैसला हाईकमान लेगा।'
जयपुर में भाजपा कार्यालय पहुंचने पर वसुंधरा राजे का हुआ जोरदार स्वागत
राजस्थान की खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी नेता हनुमान बेनीवाल आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार रेवंत राम डांगा दूसरे स्थान पर हैं।
कामारेड्डी में पिछड़े सीएम केसीआर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी
राजस्थान में हार से दुखी सचिन पायलट, टोंक सीट पर जीत के बावजूद मुंह मीठा करने से किया इनकार।
डीके शिवकुमार ने रेवंत रेड्डी का मुंह मीठा कराया
राजस्थान की विद्याधर नगर सीट से भाजपा सांसद और उम्मीदवार दीया कुमारी ने 71,368 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 1,58,516 वोट मिले।
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव नतीजों पर कहा कि 'कांग्रेस फेल हो गई है, परिवारवाद खत्म है, कांग्रेस खत्म है।'
दिमनी से भाजपा प्रत्याशी सांसद नरेंद्र सिंह तोमर 24429 वोटो से जीते। बसपा प्रत्याशी बालवीर दंडोतिया को हराया।
चुनाव आयोग के अनुसार, तीन बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 166 सीटों पर, कांग्रेस 62 सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे चल रही है।
राजस्थान में भाजपा 115, कांग्रेस 69 और बसपा दो सीटों पर आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 54, कांग्रेस 34 और बसपा एक सीट पर आगे है।
तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटों पर आगे है और बीआरएस 40 सीटों पर आगे चल रही है। तेलंगाना में भाजपा 8 सीटों पर और एआईएमआईएम 6 सीटों पर आगे चल रही है।
शिवराज समर्थकों ने सीएम के लिए गाया गाना, देखिए वीडियो
वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मोदी के मन में मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के मन में लाडली बहना और लाडली बहना के मन में मध्य प्रदेश की विजय है।
मध्यप्रदेश में राऊ के कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी अपने गृह वार्ड बिजलपुर से ही चुनाव हार गए हैं।
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बता दें कि भाजपा एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगे चल रही है। एमपी में भी सीएम शिवराज को बधाईंया मिल रही हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 161 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा 112 सीटों पर और कांग्रेस 71 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 55 सीटों पर, कांग्रेस 32 सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे है।
तेलंगाना में कांग्रेस 63 सीटों पर, बीआरएस 41 सीटों पर और भाजपा 8 सीटों पर आगे है।
मध्य प्रदेश की निवास विधानसभा सीट पर चौंकाने वाला नतीजा आया है। दरअसल यहां केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। कुलस्ते को कांग्रेस उम्मीदवार चैन सिंह वारकडे के सामने हार का सामना करना पड़ा है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा 111 और कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां बसपा दो सीटों पर आगे है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 53 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।
तेलंगाना में कांग्रेस 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बीआरएस 43 और भाजपा 9 सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।
समर्थकों से मिले सीएम शिवराज सिंह, इस दौरान सीएम ने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता खुशी में डांस करते नजर आए।
एमपी में भाजपा की जीत की तरफ बढ़ते देख भावुक हुई सीएम आवास की कर्मचारी राधा बाई। सीएम शिवराज को फूल देकर दी बधाई।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस 65 सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं बसपा दो सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा 111 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बसपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।
तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है और बीआरएस 38 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा 10 सीटों पर और एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।
मतगणना के रुझान देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए हैं। सीएम आवास पर मतगणना के रुझान देखते हुए सीएम शिवराज, सिंधिया और नरेंद्र सिंह का वीडियो सामने आया है।
तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 155 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर और बसपा दो सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा 113 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। वहीं तीन सीटों पर बसपा आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा बढ़त लेती दिख रही है। यहां भाजपा 52 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है।
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर, बीआरएस 36 सीटों पर और भाजपा 9 सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू। जमकर नाचीं महिला कार्यकर्ताएं
चुनाव आयोग के सुबह साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 67 सीटों पर और बसपा 3 सीटों पर आगे है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 44 सीटों पर और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही हैं।
तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर और बीआरएस 36 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआईएमआईएम एक सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दो हजार वोटों से पिछड़ रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। वहीं राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आठ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
निम्न लिंक पर क्लिक कर जानें सभी बड़ी सीटों का हाल
Results 2023: जानें सभी बड़ी सीटों का हाल; दिग्विजय के बेटे पिछड़े, KCR भी दो में से एक सीट पर पीछे
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेता भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं और चुनावी रुझानों पर चर्चा कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि 'पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के बाद हमें विश्वास हुआ और इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है।'
राजस्थान में भाजपा खेमे में खुशी की लहर चल रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभी से ही संभावित जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर खुशी मनानी शुरू कर दी है।
चुनाव आयोग के अनुसार, तेलंगाना में भाजपा 51 सीटों पर, बीआरएस 29 सीटों पर और भाजपा छह सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर है। भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 27 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राजस्थान में सुबह करीब साढ़े दस बजे तक भाजपा 99, कांग्रेस 73, बसपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में सुबह 10 बजे तक भाजपा 126 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 3 सीटों पर आगे है।
मध्य प्रदेश में भाजपा नेता प्रहलाद पटेल चुनाव नतीजों के बीच भगवान की शरण में दिखाई दिए।
सुबह 10 बजे तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 151 सीटों पर, कांग्रेस 78 सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भापा 125 सीटों पर, कांग्रेस 62 सीटों पर और 12 सीटों पर अन्य आगे हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 49 सीटों पर, कांग्रेस भी 39 सीटों पर आगे हैं। दो अन्य सीटों पर आगे हैं।
तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर, बीआरएस 50 सीटों पर, भाजपा चार सीटों पर और 4 सीटों पर अन्य आगे हैं।
तेलंगाना में बीआरएस के सांसद के केशवा राव ने कहा कि मैं आंकड़ों में नहीं जाऊंगा क्योंकि मैं सर्वे को कम नहीं आंक रहा। आपके पास अपने आंकड़े हैं और हमारे पास हमारे आंकड़े हैं। सर्वे में भले ही कांग्रेस को बहुमत दिया गया है लेकिन मेरे हिसाब से बीआरएस को बहुमत मिलेगा। कांग्रेस अकेले लड़ाई लड़ रही है और उनके पास किसी का समर्थन नहीं है। उन्हें सारी सीटें अकेले दम पर लानी हैं लेकिन भाजपा और एआईएमआईएम हमें समर्थन देंगे।
मध्य प्रदेश में सुबह साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में भाजपा 130, कांग्रेस 96 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।
राजस्थान में भाजपा 105, कांग्रेस 80 और 14 सीटों पर अन्य आगे हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 45 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर अन्य आगे हैं।
तेलंगाना में कांगेस 63, बीआरएस 46, भाजपा पांच और पांच सीटों पर ही अन्य आगे हैं।
एमपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत हासिल करेगी।
तेलंगाना की गोशामहल सीट से भाजपा नेता टी.राजा सिंह आगे चल रहे हैं।
छिंदवाड़ा की चार में से तीन सीटों पर भाजपा आगे, सिर्फ कमलनाथ अपनी सीट पर आगे हैं। मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस नेता एनपी प्रजापति पीछे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा 80 और कांग्रेस 65 सीटों पर आगे हैं। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं।
राजस्थान में भाजपा 70 सीटों पर और कांग्रेस 60 सीटों पर आगे है। अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 32 सीटों पर और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है।
तेलंगाना में बीआरएस 35 सीटों पर, कांग्रेस 55 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर आगे है। पांच सीटों पर अन्य आगे हैं।
(खास मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें)
कमलनाथ बोले- मुझे एमपी की जनता पर भरोसा है। मैंने अभी तक कोई रुझान नहीं देखे हैं।
दिग्विजय सिंह का दावा- एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
मध्य प्रदेश में अब तक के रुझानों में भाजपा 60 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर अन्य आगे हैं।
राजस्थान में अब तक के रुझानों में भाजपा 60 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है। सात सीटों पर अन्य आगे हैं।
छत्तीसगढ़ में अब भाजपा आगे हो गई है। भाजपा 30 सीटों पर और कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है।
तेलंगाना में भाजपा का खाता खुल गया है और पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 30 सीटों पर और बीआरएस 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं।
(खास राजस्थान में चुनाव नतीजों से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें)
तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी मानिकराव ठाकारे ने कहा है कि तेलंगाना में हमारी पार्टी 70 सीटें जीतेगी। एग्जिट पोल्स में भी यही दिखाया गया है।
तेलंगाना में शुरुआती रुझानों में बीआरएस 12 सीटों पर और कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा का अभी तक खाता नहीं खुला है।
छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में भाजपा 18 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है।
(छत्तीसगढ़ में मतगणना के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें)
राजस्थान में शुरुआती रुझान में भाजपा 50 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं छह सीटों पर अन्य आगे हैं।
एमपी में शुरुआती रुझान में भाजपा 45 और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई।
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, "अच्छी उम्मीद है कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।... मैं पूरी तरीके से आश्वास्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी।"
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़कर की...मतदान ज्यादा हुआ है और भाजपा का सरकार बनने जा रही है। 125-150 सीटें जीतेंगे।
भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर कार्यालय पहुंचा कांग्रेस समर्थक
मतगणना शुरू होने से पहले नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक इक्ट्ठा हो गए हैं। इस दौरान एक समर्थक भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर पहुंचा, जिसका कहना है कि सत्य की जीत होगी।
राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार- बीडी कल्ला
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता बीडी कल्ला का कहना है कि बीकानेर की जनता मुझे विजयी बनाएगी और एक बार फिर विधानसभा भेजेगी। कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी।
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर का कहना है कि थोड़ी देर में राजस्थान में नई सरकार बना जाएगी। भाजपा बहुमत से जीतेगी।
भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा का कहना है कि चारों राज्यों में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और हम चारों राज्यों में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 62 साल की राजनीति में आखिर दिया ही क्या है।
मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस 135 से 175 के बीच सीटें जीतेगी और मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
तेलंगाना में भी अंतिम दौर में मतगणना की तैयारी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ में पुलिस सख्त
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मतदान केंद्र (शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज) पर मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। कुछ देर में ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
नतीजों से पहले ही कांग्रेस समर्थकों ने फोड़े पटाखे
विधानसभा चुनावों की गिनती से पहले कांग्रेस समर्थक नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने जमकर पटाखे फोड़े।
अरविंद सिंह भदौरिया- शिवराज के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगी भाजपा
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता अरविंद सिंह भदोरिया का कहना है कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने सीएम के रूप में जनता के लिए काम किया है। कांग्रेस सिर्फ खोखले दावे करती है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मतगणना केंद्र पर मतदान की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। थोड़ी ही देर में गिनती शुरू हो जाएगी।
तेलंगाना में रेवंत रेड्डी कांग्रेस सबसे बड़े चेहरे
तेलंगाना में कांग्रेस की तरफ से सबसे बड़े दावेदार के रूप में जिस नाम की चर्चा हो रही है, वह हैं रेवंत रेड्डी। दरअसल, रेवंत रेड्डी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस इकाई के मौजूदा अध्यक्ष हैं। रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के उन तीन लोकसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने 2019 में जीत दर्ज की थी। इस विधानसभा चुनाव में रेवंत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। यह मुकाबला सिद्दिपेट जिले की गजवेल विधानसभा सीट पर है।
अगले साल लोकसभा और सात राज्यों में विधानसभा चुनाव
अभी 15 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। 2024 में लोकसभा और सात राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड शामिल हैं। अभी हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है। ओडिशा में बीजद, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी की सरकार है।
2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था, जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।
अब जानिए किन-किन राज्यों में और कब चुनाव कराए गए
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर वोट डाले गए। इसी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसके बाद राजस्थान में 200 सीटों पर 25 नवंबर को लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले गए।
मध्यप्रदेश-राजदस्थान का हाल
मध्य प्रदेश में भाजपा 2003 से ही सत्ता में है। 2018 में कांग्रेस सरकार बनाने के बावजूद सत्ता बरकरार नहीं रख पाई। भाजपा फिर सत्ता में आई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने। इस बार भी यहां कांटे का मुकाबला है। वहीं, राजस्थान में 1998 से कांग्रेस और भाजपा बारी- बारी से सत्ता में आ रही है। इस बार कांग्रेस पुरानी पेंशन और अपनी गारंटी के दम पर सत्ता परिवर्तन का रिवाज बदलने का दावा कर रही है, तो भाजपा को राज बदलने की उम्मीद है।
जोड़-तोड़ की तैयारियां भी शुरू
एग्जिट पोल में आए अलग-अलग अनुमानों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों में जोड़तोड़ की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों दलों की नजरें उन सीटों पर भी हैं, जहां बागी, निर्दलीय या अन्य दलों के प्रत्याशी जीतने की स्थिति में हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ में कई सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के अलावा तीसरे प्रत्याशी ने भी बराबरी से मुकाबला किया है। यदि दोनों दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो इन प्रत्याशियों की भूमिका सरकार बनाने में महत्वपूर्ण होने वाली है।
सीएम गहलोत ने दिखाया विक्ट्री साइन
मतगणना से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विक्ट्री साइन दिखाया और जीत का दावा किया।
Assembly Election Result Live: चार राज्यों की मतगणना में अब तक के रुझानों में राजस्थान और एमपी में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'जनता हमारे साथ है। मैं सीटें कितनी आएंगी, उस पर नहीं जा रहा हूं। हमे भरोसा है। एमपी के लोग हमारे साथ हैं।' तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा कायम रहेगा या पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी काम करेगी। तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस पहली बार सरकार बना पाएगी... थोड़ी ही देर में इससे पर्दा उठ जाएगा। लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल माने जा रहे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजों के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो जाएगी। 40 सीटों वाले मिजोरम का फैसला सोमवार को होगा।