ओवैसी का अपनी सीटों पर कब्जा बरकरार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के पुराने शहर के अपने पारंपरिक गढ़ पर दबदबा बरकरार रखा। एआईएमआईएम उम्मीदवारों ने नौ सीटों में से सात पर जीत हासिल की। पार्टी 2009 से इन सीटों पर जीत रही है।
कांग्रेस उम्मीदवार ने की रेवंत रेड्डी के सीएम बनने की अध्यक्षता
तेलंगाना में भारी जीत के बाद वारंगल पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा सुरेखा ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी आलाकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। तेलंगाना अब "जनता के शासन" का गवाह बनने जा रहा है।
तेलंगाना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की पार्टी की तारीफ
केंद्रीय मंत्री और भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने राज्य में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी का वोट शेयर दोगुना हो गया है। हमने राज्य में आठ सीटें जीत ली हैं। रेड्डी ने उम्मीद जताई है कि अगले लोकसभा चुनाव में वे बड़ी जीत दर्ज होगी। उन्होंने वेंकट रमण रेड्डी की भी प्रशंसा की।
जनसेना पार्टी ने तेलंगाना की सभी आठ सीटों पर जमानत जब्त
पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना पार्टी ने तेलंगाना की सभी आठ सीटों में जमानत खो दी है। जन सेना ने खम्मम, कोथगुडेम, वायरा, असवाराओपेटा, कुकटपल्ली, तंदूर, कोडाद और नागरकुर्नूल निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था।
राज्यपाल से की मुलाकात
कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
टी राजा सिंह ने जताई खुशी
हैदराबाद के गौशमहल से निर्वाचित भाजपा उम्मीदवार टी राजा सिंह ने कहा कि गौशमहल की जनता ने तीसरी बार मुझे सेवा करने का मौका दिया। पिछले नौ वर्षों से लोग मेरे काम को देख रहे हैं। मैंने विधानसभा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए। बीआरएस, कांगेस और एआईएमआईएम ने मुझे हराने के लिए सत्ता, धन और पुलिस का इस्तेमाल किया लेकिन जनता ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे एक बार फिर जीता दिया।
तेलंगाना विधानसभा के सभी सीटों के नतीजे
तेलंगाना विधानसभा के सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 64 सीटों पर विजय पताका लहराई है। वहीं बीआरएस 39 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की तो एआईएमआईएम सिर्फ सात सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। वहीं सीपीआई एक सीट पर जीती है।
तेलंगाना के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक
कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया मंगलवार सुबह तेलंगाना के नवनिर्वाचित कांग्रेस कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के लोगों का आभार जताया
तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया
आयोग ने तेलंगाना के डीजीपी को किया निलंबित
कांग्रेस 13 सीटों पर जीती, बीआरएस सात सीटों पर विजयी, भाजपा को एक सीट
गोशामहल सीट से टी राजा सिंह जीते
केटीआर सिरसिल्ला से 27000 वोटों से आगे
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर सिरसिल्ला विधानसभा से 27000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अकबरूद्दीन ओवैसी 17000 वोटों से आगे
एआईएमआईएम नेता अकबरूद्दीन ओवैसी चंद्रायनगुट्टा सीट से 17000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
119 में से 118 के लिए ईसीआई के आधिकारिक आंकड़े जारी
कांग्रेस 67 सीटों पर आगे, बीआरएस 38, बीजेपी 8, एआईएमआईएम 4, सीपीआई 1, अन्य 2 सीटों पर आगे।
तेलंगाना में अब कांग्रेस 61, बीआरएस 36, भाजपा 10 सीटों पर आगे: ईसीआई
ईसीआई के अनुसार अब तक कांग्रेस को 40.8 फीसदी वोट
ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को अब तक 40.8 फीसदी वोट मिले हैं। बीआरएस को 38.4 फीसदी, भाजपा 13.3 फीसदी, बसपा 1.2 फीसदी, अन्य को 4.1 फीसदी वोट मिले हैं।
कोरातला सीट से बीआरएस उम्मीदवार आगे
कोरातला सीट से बीआरएस उम्मीदवार कल्वाकुंतला संजय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अरविंद धर्मपुरी से 168 वोटों से आगे निकल गए हैं।
रेवंत रेड्डी के आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए
कांग्रेस 53 सीटों पर आगे निकली
तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस पर बढ़त बरकरार रखी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है इसके अलावा बीआरएस 34, बीजेपी 8, एआईएमआईएम 1, अन्य 1 सीट पर आगे है।
रुझानों में कांग्रेस की बढ़त पर बीआरएस नेता ने दी प्रतिक्रिया
रुझानों में कई मंत्री पीछे चल रहे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझानों में बीआरएस के निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।
रुझानों में कांग्रेस को बहुमत
अब तक के रुझानों में कांग्रेस 67, बीआरएस को 39, भाजपा छह और अन्य सात सीटों पर आगे चल रहे हैं। 119 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 60 सीट की जरुरत है।
के. चंद्रशेखर राव दोनों सीटों पर पीछे
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
