फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Polls Live: प्रधानमंत्री मोदी का मिजोरम का चुनावी दौरा हुआ रद्द; अब अमित शाह जाएंगे

Sat, 28 Oct 2023 08:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: चुनाव आयोग के निर्देश के बाद तेलंगाना सरकार ने करीमनगर  कलेक्टर बी गोपी और पुलिस आयुक्त एल सुब्बा रायडू के स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:04 PM, 28-Oct-2023

प्रधानमंत्री ने मिजोरम की चुनावी यात्रा रद्द की 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्तूबर को चुनावी राज्य मिजोरम में ममित की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। राज्य भाजपा के मीडिया संयोजक जॉनी ललथनपुइया ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी की जगह राज्य का दौरा करेंगे। हालांकि उनके प्रचार की तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, ललथनपुइया ने मोदी का दौरा रद्द होने का कोई कारण नहीं बताया।

ललथनपुइया ने कहा कि इसके अलावा, वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य में प्रचार करने आ सकते हैं। 
 

06:04 PM, 28-Oct-2023

मिजोरम में अगली सरकार कांग्रेस बनाएगी: लालसावता
कांग्रेस ने  मिजोरम में अगली सरकार बनाने का दावा किया है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लालसावता ने ये दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद एक लाख लोगों के लिए नौकरियां पैदा करेगी। आइजोल पश्चिम-III निर्वाचन क्षेत्र के माउबाक में एक सार्वजनिक बैठक में लालसावता ने कहा कि केंद्र से भाजपा और राज्य से उसके सहयोगी एमएनएफ को हटाने की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से हमें जो रिपोर्ट मिल रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि कांग्रेस निश्चित रूप से राज्य की सत्ता में आएगी।
 

05:09 PM, 28-Oct-2023

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकार पर  ''डिफॉल्टर काल'' वाले तंज के लिए पलटवार किया है। उन्होंने  कहा कि यह सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि हर सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक अब लाभ में है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सहयोगी आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने साफ कहा था कि कई ऋण 2004 और 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के युग के दौरान दिए गए थे। 

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों के बकाए में कथित वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को "डिफॉल्टर काल" में ले जा रही है।

विज्ञापन
04:25 PM, 28-Oct-2023

 राहुल गांधी ने किया मुफ्त शिक्षा का वादा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा का वादा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राज्य में उनकी पार्टी की सत्ता बरकरार रहती है तो  तेंदू पत्ता इकट्ठा करने वालों को 4,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस (केंद्र में) सत्ता में आई तो देश में जाति जनगणना कराई जाएगी।

03:38 PM, 28-Oct-2023

'चुनाव के दौरान कभी छापेमारी नहीं हुई'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर ईडी की छापेमारी को लेकर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस इन छापेमारी से नहीं डरेगी और एक दिन भाजपा को भी इसे झेलना पड़ेगा। बता दें कि ईडी ने गुरुवार को राजस्थान में मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा के जयपुर, सीकर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। इस पर खरगे ने कहा कि 'वे (बीजेपी) गहलोत के चुनाव को तबाह करना चाहते हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराना चाहते हैं। वह ऐसा हमेशा करते हैं लेकिन हम इससे नहीं डरेंगे और इसका मजबूती से सामना करेंगे। वह जो भी कर रहे हैं, वह सही नहीं है। हम 50 सालों से राजनीति कर रहे हैं लेकिन चुनाव के दौरान कभी भी ईडी, सीबीआई की छापेमारी नहीं हुई। लेकिन आज हो रही है क्योंकि वह सीएम से डरे हुए हैं लेकिन एक दिन उन्हें भी इसे झेलना पड़ेगा।'

विज्ञापन
02:34 PM, 28-Oct-2023

राहुल गांधी ने उठाए सवाल

राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान कांकेर में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आप (पीएम मोदी) ओबीसी सर्वे का विरोध क्यों कर रहे हैं? आप अपने भाषणों में जाति आधारित सर्वे के बारे में क्यों नहीं बोलते हैं? हमारी सरकार में जो आंकड़े जुटाए गए थे, उन्हें जारी ही नहीं किया गया, क्योंकि आप जानते हैं कि ओबीसी वर्ग की सत्ता में उतनी भागीदारी नहीं है, जितनी होनी चाहिए। आप ओबीसी वर्ग और ओबीसी युवाओं से सच्चाई छिपाना चाहते हैं। 

02:20 PM, 28-Oct-2023

पीएम मोदी की तारीफ में ये बोले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
 

01:36 PM, 28-Oct-2023

मिजोरम में जमीन, जंगल और आदिवासी सुरक्षा का अधिकार लागू करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि अगर मिजोरम में उनकी सरकार बनती है तो वह नया विधेयक पास करेंगे, जिसके तहत लोगों को जमीन, जंगल की सुरक्षा का अधिकार मिलेगा और साथ ही आदिवासी लोगों को भी अधिकार दिए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। रमेश ने कहा कि नई विधानसभा के पहले सत्र में ही नया विधेयक लाकर मिजोरम में जमीन और जंगल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

12:41 PM, 28-Oct-2023

कांग्रेस पर बरसे केटी रामाराव

तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटी रामाराव ने कहा कि इस देश में कांग्रेस सफेद हाथी है क्योंकि कांग्रेस यह सोचती है कि इस देश के लोग लंबे समय तक उसे झेलते रहेंगे। लोगों ने लंबे समय तक कांग्रेस की कुव्यवस्था को झेला है। निजी तौर पर मेरा यही मानना है। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि आजादी के बाद के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से अभी भी मौजूद है। 

12:28 PM, 28-Oct-2023

'सीएम गहलोत ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन'

राजस्थान में विपक्ष नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौर ने आरोप लगाया है कि सीएम ने शुक्रवार को नई योजना का एलान किया, जबकि राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू है। भाजपा ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। 

12:24 PM, 28-Oct-2023

'कांग्रेस को राम मंदिर के निर्माण से दिक्कत'

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का आधार चरित्र ही भगवान श्री राम, सनातन धर्म के खिलाफ है। मध्य प्रदेश के 9.5 करोड़ लोग सवाल कर रहे हैं कि कांग्रेस राम मंदिर के होर्डिंग पर सवाल क्यों आपत्ति कर रही है। कांग्रेस और इसके नेता तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और उन्हें राम मंदिर के निर्माण से दुख हुआ है। 

10:20 AM, 28-Oct-2023

Assembly Polls Live: प्रधानमंत्री मोदी का मिजोरम का चुनावी दौरा हुआ रद्द; अब अमित शाह जाएंगे

तेलंगाना के दोनों अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बता दें कि भाजपा के चुनाव आयोग मामलों की समिति के अध्यक्ष मैरी शशिधर रेड्डी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसमें लोकसभा सांसद बंदी संजय कुमार के कार्यालय पर हुए हमले में पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर का तबादला करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें