फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: 'INDIA' गठबंधन को बड़ा झटका, सपा के बाद जदयू ने भी मध्य प्रदेश में उतारे उम्मीदवार

Tue, 24 Oct 2023 09:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर जल्द एमपी का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आगामी 30 नवंबर को उज्जैन में कार्तिक मेला प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। एमपी में विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी सभा होगी। पार्टी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को उज्जैन आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी इसके संकेत दिे हैं। 
विज्ञापन
मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए लगी चुनाव एजेंट की लंबी लाइन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:41 PM, 24-Oct-2023

मध्य प्रदेश के लिए जदयू ने उतारे पांच उम्मीदवार
 मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल एक के बाद एक अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर रहे हैं। इसी क्रम में अब जदयू ने मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जदयू  के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने बयान जारी कर इसकी घोषणा की। 

जिन पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है उनमें चंद्रपाल यादव (पिछोर), रामकुंवर रायकवार (राजनगर), शिव नारायण सोनी (विजय राघवगढ़), तोल सिंह भूरिया (थांदला) और रामेश्वर सिंगला (पेटलावद) हैं।

07:23 PM, 24-Oct-2023

दशहरे के बाद 26 अक्तूबर से फिर चुनावी बिगुल फूकेंगे केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 26 अक्तूबर से अपना अभियान फिर से शुरू करेंगे। 26 अक्तूबर को अचमपेट, वानापर्थी और मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 27 अक्तूबर को वह पलेयर, महबुबाबाद और वर्धन्नापेट में सार्वजनिक बैठकों में शामिल होंगे। वे नौ नवंबर तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद वह गजवेल और कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि राव ने हैदराबाद में बीआरएस घोषणापत्र जारी करने के बाद 15 अक्तूबर को सिद्दीपेट जिले के हुस्नाबाद में अपना अभियान शुरू किया था।

06:05 PM, 24-Oct-2023

तेलंगाना को छोड़कर हर राज्य बिजली कटौती: बीआरएस नेता

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और राज्य के वित्त मंत्री हरीश राव ने मंगलवार को दावा किया कि तेलंगाना को छोड़कर पूरे देश में बिजली कटौती हो रही है। कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में बिजली की स्थिति खराब हो गई है। हरीश राव ने कहा कि कर्नाटक सीमा के पास किसानों को केवल तीन घंटे बिजली दी जाती है। उनके खेत सूख गए हैं। कर्नाटक में किसान कह रहे हैं कि भाजपा शासन के दौरान उन्हें आठ घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन कांग्रेस के आने के बाद उन्हें सिर्फ तीन घंटे ही मिल रही है।

विज्ञापन
03:25 PM, 24-Oct-2023

सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर कसा तगड़ा तंज

पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि कांग्रेस ने शिवपुरी में तीन मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और इस वजह  से सिंधिया ने मैदान छोड़ दिया है। इस पर सिंधिया ने कहा कि 'आपने दिग्विजय सिंह को कभी गंभीरता से लिया है?' इतना कहकर  सिंधिया चले गए और लोग हंस पड़े। 
 
 

03:15 PM, 24-Oct-2023

अमित शाह ने गांधीनगर का किया दौरा

गांधी नगर दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों के साथ खाया खाना। 
 

विज्ञापन
03:12 PM, 24-Oct-2023

शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

सीएम शिवराज ने उनके द्वारा किए गए कन्या पूजन पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर कहा कि 'जब पूरा देश कन्या पूजन कर रहा था तब दिग्विजय सिंह इसे नाटक-नौटंकी बता रहे थे। इन जैसे लोग महिलाओं को इज्जत देना बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैं मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी से पूछता हूं कि क्या बेटियों को पूजना नौटंकी है? कांग्रेस को इस पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।'

01:45 PM, 24-Oct-2023

नहीं थम रहा पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध

टिकट बंटवारे से नाराज कई कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम भगवान हनुमान से प्रार्थना कर रहे हैं कि कमलनाथ राज्य के सीएम बनें लेकिन टिकट बंटवारा सर्वे को ध्यान में रखकर नहीं हुआ है। हम कमलनाथ से हुजुर सीट से उम्मीदवार को बदलने की मांग कर रहे हैं। कमलनाथ हमारी बात सुनें, इसके लिए हमने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जो उम्मीदवार पहले से ही वेंटीलेटर पर है उसे टिकट दिया गया है। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत भी लगा दें तो भी कांग्रेस उम्मीदवार का जीतना मुमकिन नहीं है। हम मांग कर रहे हैं कि इस पर फिर से विचार किया जाए। 
 

11:57 AM, 24-Oct-2023

Assembly Election Live: 'INDIA' गठबंधन को बड़ा झटका, सपा के बाद जदयू ने भी मध्य प्रदेश में उतारे उम्मीदवार

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी अपने सहयोगियों को सम्मान नहीं दिया, जबकि अपने लिए हमेशा सम्मान करने की बात कही है। कमलनाथ का यह बयान कि कौन अखिलेश, किसी राजनेता के लिए बहुत ही पीड़ादायक बयान है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और वह कोई छोटे-मोटे नेता नहीं हैं। कमलनाथ को इस बयान के लिए अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें