फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: रमेश चेन्निथला को कांग्रेस ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक; मिजोरम के केंद्र पर फिर चुनाव

Thu, 09 Nov 2023 12:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपना अभियान तेज कर रहे हैं। दलों के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में अगले कुछ दिनों तक कतार में रहेंगे। 
विज्ञापन
Assembly Election Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:08 AM, 09-Nov-2023

टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता ने खाया जहर, हालत गंभीर
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में असंतोष सामने आ रहा है। निजामाबाद जिले में टिकट न मिलने से आहत कांग्रेस नेता के. बालाराजू ने बुधवार को कथित तौर पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बालाराजू  को निजामाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बताई गई। बालाराजू निजामाबाद जिले की बांसवाड़ा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। वह बांसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी भी थे और वह पूर्व में यहां से चुनाव लड़ चुके थे।

08:49 PM, 08-Nov-2023

मिजोरम के इस केंद्र पर फिर होंगे चुनाव
10 नवंबर 2023 को 20-आइजोल दक्षिण III विधानसभा क्षेत्र में 13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

08:49 PM, 08-Nov-2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए रमेश चेन्निथला को कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक
कांग्रेस ने बुधवार को केरल के अपने नेता रमेश चेन्निथला को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए तेलंगाना की कुछ लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की। इसके साथ ही राजस्थान में कांग्रेस गारंटी यात्रा के लिए अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, रंजीत रंजन, आरसी खुंटिया, उदित राज, प्रदीप टम्टा और हिम्मत सिंह पटेल को समन्वयक नियुक्त किया है।


 

विज्ञापन
05:14 PM, 08-Nov-2023

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि'यहां हमारी पार्टी मजबूत है, भाजपा का यहां ज्यादा प्रभाव नहीं है। यहां कांग्रेस की लहर है। लोगों का यह भी मानना है कि कांग्रेस विकास कार्य करेगी। पिछले 10 वर्षों में, जुबली हिल्स क्षेत्र (हैदराबाद) में शून्य विकास हुआ है। तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना विफल हो गई है। तेलंगाना में कोई विकास नहीं हुआ है, खासकर जुबली हिल्स क्षेत्र में, जिसे बड़े क्षेत्रों में से एक माना जाता है। 

05:14 PM, 08-Nov-2023

 वहीं, मध्य प्रदेश के रायसेन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा ने कर दिखाया है और डबल इंजन की सरकार जिस तेजी से कर रही है, वैसे कांग्रेस नहीं कर पाई है। जो राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सके, आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल कर सके और जो हर समस्या के समाधान का मार्ग भी निकाल दे, वही नेतृत्व करने की स्थिति में होता है। इस दृश्य से भाजपा की सरकार, डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश में आवश्यक है। 
 

विज्ञापन
05:14 PM, 08-Nov-2023

मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट के लिए दलितों-पिछड़ों की बातें करने वाले कांग्रेस के नेताओं ने एक परिवार के सामने किसी को महत्व नहीं दिया। इनके घोषणा पत्र में भी परिवारवाद छाया हुआ है। 

02:53 PM, 08-Nov-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस वालों ने घोषणा की है कि वो चुनाव आयोग जाकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। मुझे इनसे डरना चाहिए क्या? मैं कांग्रेस से कह देता हूं कि आप अगर मुझे रोकना चाहते हो तो दुनिया के कोई भी कोर्ट में चले जाए, मैं तो जनता के कोर्ट में खड़ा हूं।'

02:48 PM, 08-Nov-2023

मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'रामायण की एक कथा आपको मालूम होगी, जहां अहिरावण ने चाल चली और भगवान राम तथा लक्ष्मण का अपहरण कर लिया। छल से दोनों को पाताल लोक लेकर गए और फिर हनुमान जी उन्हें लेने पाताल लोक गए। अहिरावण को हराया फिर भगवान राम और लक्ष्मण को वापस लेकर आए। इसका एक मुख्य संदेश है कि जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है।...2018 में आपने एक सरकार चुनी और जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया उसी तरह से आपके साथ हुआ है।कुछ बहरूपियों ने चल-कपट करके आप की सरकार का अपहरण किया। आज अगर आप हनुमान जी की तरह नहीं बनेंगे और अपने लिए नहीं लड़ेंगे तो कौन करेगा?'

 

02:48 PM, 08-Nov-2023

छत्तीसगढ़ चुनाव पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं रमन सिंह से कहूंगा कि पहले आप अपना देखें... जो रिपोर्ट आ रही हैं, मुझे उनकी सीट खतरे में लग रही है। मेरा मानना है कि इन 20 सीटों में एक-दो सीट को छोड़कर हम सभी सीटें जीत रहे हैं।”

02:47 PM, 08-Nov-2023

जयपुर में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'कांग्रेस की सात गारंटी हैं- पेपर लीक की गारंटी, महिलाओं पर अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, अपराधियों की दबंगई, दंगाइयों की रैली, भ्रष्टाचार की गारंटी और किताबों में मुगलों को महान लिखने की गारंटी है। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब कभी नहीं रही। उन्होंने जो कहा है वो उन्होंने कभी पूरा नहीं किया है।'

02:46 PM, 08-Nov-2023

मध्य प्रदेश के बड़वानी में जनसभा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से मुलाकात की।

02:45 PM, 08-Nov-2023

मध्य प्रदेश के अजयगढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'छह साल पहले यूपी के लोग अपनी पहचान छिपाते थे कोई नहीं बताता था कि वो उत्तर प्रदेश से है क्योंकि उस समय यूपी का मतलब ऐसा राज्य था जहां कर्फ्यू लगता था, अराजकता, माफिया राज था, गुंडागर्दी थी, लेकिन आज हर कोई कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूं क्योंकि अब प्रदेश की पहचान कर्फ्यू, माफिया,गुंडागर्दी से नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की पहचान प्रभु राम, मां गंगा से है और झांसी लक्ष्मी बाई से है। आज प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई पहचान बना रहा है।'

02:45 PM, 08-Nov-2023

राजस्थान कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'हजारों लोग भाजपा के परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। ये इस बात की ओर इंगित करता है कि भाजपा सत्ता में आ रही है और कांग्रेस पार्टी का जहाज डूब रहा है। इस डूबते जहाज को छोड़कर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विष्णु लाटा की भाजपा में घर वापसी हुई है। सुनीता भाटी कांग्रेस पार्टी की बहुत वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा परिवार में उनका आना क्षमता और ताकत में वृद्धि का सूचक तो है ही उत्साह का कारक भी है।'

12:13 PM, 08-Nov-2023

Rajasthan Election: नामांकन खारिज हुआ तो टॉवर पर जा चढ़ा प्रत्याशी

राजस्थान के दौसा के बांदीकुई में निर्दलीय प्रत्याशी  के रूप में दावेदारी कर रहे विनोद सैनी (43) का नामांकन खारिज हो गया। इस बात से नाराज हो कर वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दावेदार का कहना है कि साजिश के तहत उसका नामांकन निरस्त किया है। उसने सही प्रकार से नामांकन भरा था।

12:10 PM, 08-Nov-2023

पीएम बोले- कांग्रेस के नेताओं की नियत ठीक नहीं थी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नियत ठीक नहीं थी। अमीर और अमीर होते गए, गरीब और गरीब होते गए। आज भाजपा के सेवाकाल में गरीबी से बाहर निकल रहा है। पूरी दुनिया भारत के विकास की चर्चा कर रही है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मेरा तीसरा सेवाकाल शुरू होगा तो मैं भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर रख दूंगा। हमारी गारंटी देश का खजाना खाली करने की नहीं होती।
 

12:04 PM, 08-Nov-2023

आज पूरा मध्य प्रदेश कह रहा..: पीएम मोदी

पीएम मोदी आज दमोह जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने दमोह के इमलाई गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है कि एक बार फिर डबल इंजन की सरकार। आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरव गान हो रहा है।' 
 

12:01 PM, 08-Nov-2023

हमने कोविड के कारण हजारों करोड़ रुपये खो दिए: मिजोरम CM

मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय समस्या है, हमने कोविड के कारण हजारों करोड़ रुपये खो दिए हैं। मिजोरम के लिए संसाधन जुटाना सबसे महत्वपूर्ण में से एक होगा। भोजन में आत्मनिर्भरता जैसे विकासात्मक मुद्दे अनाज और अन्य। सड़क विकास, संसाधनों का मशीनीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा महत्वपूर्ण है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मिजोरम राज्य का संसाधन जुटाना होगा।'

12:01 PM, 08-Nov-2023

ओवैसी ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान किया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नामपल्ली विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद माजिद हुसैन के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान किया।

10:46 AM, 08-Nov-2023

जातिगत जनगणना का चुनाव लाभ से कोई संबंध नहीं: वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा, ‘जातिगत जनगणना का चुनाव लाभ से कोई संबंध नहीं है, चुनाव के कारण हमने ऐसा नहीं सोचा। यह एक सामान्य मुद्दा है जिसे एक राजनीतिक दल द्वारा उठाया जाना चाहिए, कांग्रेस को ऐसा लगता है और इसलिए हमने उस मुद्दे को उठाया।’
 

10:45 AM, 08-Nov-2023

MP Vidhan Chunav: हम बहुत अच्छी तरह से तैयार- कमल नाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, 'हम बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं। मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वे मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखेंगे। आज मध्य प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है और भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। आप इसे (सत्ता विरोधी लहर) कुछ भी नाम दे सकते हैं, लेकिन अंत में हर वर्ग परेशान है। हमारे युवा, किसान, छोटे व्यापारी, सभी परेशान हैं।'

10:43 AM, 08-Nov-2023

Rajasthan Vidhan Chunav: भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'हम नीतिगत रूप से आगे बढ़ रहे हैं ताकि हम जनता तक पहुंच सके और बता सकें कि हमारा काम पांच साल तक कैसा रहा। भाजपा के नेता यहां आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और हमपर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं होती कि हमारी गारंटियों पर कुछ कहें। वे मुद्दा ही नहीं बना पा रहे हैं।'
 

10:31 AM, 08-Nov-2023

Assembly Election Live: रमेश चेन्निथला को कांग्रेस ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक; मिजोरम के केंद्र पर फिर चुनाव

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमारी नजर में कांग्रेस पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। हम इस बारे में बहुत आश्वस्त हैं। यह 2024 के संसद चुनाव का सेमीफाइनल होने जा रहा है। इस चुनाव के नतीजे का असर संसद के चुनाव पर पड़ेगा। हमने लोगों के सामने पूरी तरह से दिखाया है कि गारंटी कैसे दी जा सकती है। उसी तरह इन पांच राज्यों में भी हम जनता से जो वादा कर रहे हैं, उसे बिना किसी देरी के लागू किया जाएगा।’ 

 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें