Vidhan Sabha Chunav 2023 News: चुनाव प्रचार तेज हो गया है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपना अभियान तेज कर रहे हैं। सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में अगले कुछ दिनों तक कतार में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया।
कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन भी किया।
अमित शाह ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना
राजस्थान के नागौर में परबतसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के सीएम राजस्थान की जनता से वोट मांगने से पहले उस लाल डायरी में क्या है ये जनता को बताए। सचिवालय में रेड होती है तो सचिवों के कमरे से एक किलो सोना और ढाई करोड़ नकद मिलता है। गहलोत साहब ये किसका है? इस पर वो कुछ नहीं कहते हैं?
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने नामपल्ली में 'डोर टू डोर' अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में AIMIM के नौ उम्मीदवार आवाम के दुआ और वोट से दोबारा एमएलए बनेंगे और तीसरी बार केसीआर को अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।
भाजपा ने तेलंगाना में आगामी चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।
मिजोरम चुनाव | सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सुबह मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वह मतदान नहीं कर सके थे।