फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, बीआरएस में शामिल हुए पोन्नाला लक्ष्मैया

Wed, 18 Oct 2023 03:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Election 2023, Vidhan Sabha Chunav 2023 News: राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे हैं। कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह करीब 11 बजे आइजवाल पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि 'राहुल गांधी का लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ रहा है। वह सुबह करीब 11 बजे यहां पहुंचेंगे और राज भवन के नजदीक एक पैदल मार्च निकालेंगे। इसके बाद वह विभिन्न वर्गों के स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम में वह छात्रों से मिलेंगे।' भक्त चरण दास ने बताया कि 'मंगलवार की सुबह वह मीडिया से बात करेंगे और फिर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी आइजवाल से लुंगलेई जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट जाएंगे।' 
 
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:05 AM, 18-Oct-2023

राजस्थान चुनाव पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

दिल्ली में मंगलवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, टिकट किसे मिलेगा और किसे नहीं, यह स्क्रीनिंग कमेटी तय करती है। बैठक में हम सिर्फ अपनी बात रखते हैं। हमें नहीं पता कि टिकट किसे मिलेगा। 

09:50 PM, 16-Oct-2023

कांग्रेस का गृह मंत्री पर छत्तीसगढ़ में भड़काऊ बयान देने का आरोप

कांग्रेस ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर छत्तीसगढ़ की एक चुनावी सभा में भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को शाह के खिलाफ मामला दर्ज उचित कार्रवाई करनी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार तय नजर आने के बाद अब अमित शाह सांप्रदायिकता का सहारा लेना चाहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने सोमवार को कहा कि यदि कांग्रेस अगले महीने विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में सत्ता में फिर से आती है तो वह 'तुष्टिकरण' और 'वोटबैंक' की राजनीति जारी रखेगी।

07:06 PM, 16-Oct-2023

बीआरएस में शामिल हुए पोन्नाला लक्ष्मैया

कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व पीसीसी प्रमुख पोन्नाला लक्ष्मैया तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में सार्वजनिक बैठक में बीआरएस में शामिल हुए।

विज्ञापन
04:44 PM, 16-Oct-2023

आम आदमी पार्टी मिजोरम से विधानसभा चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को घोषणा की कि वह पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि रविवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करने और पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विस्तार के लिए एक समन्वय समिति और एक उत्तर-पूर्व सेल का गठन किया जाएगा। पूर्वोत्तर में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मुद्रास्फीति और बेरोजगारी से संबंधित मुद्दों से जूझ रहे हैं और उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी इन समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य समिति जल्द ही उन सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की घोषणा करेगी, जहां से वह चुनाव लड़ेगी।

03:18 PM, 16-Oct-2023

केसीआर पर बरसे राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने तेलंगाना की केसीआर सरकार पर तीखा हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'बीते 10 सालों में तेलंगाना में विकास ना सिर्फ लिमिटेड हो गया है बल्कि प्राइवेट लिमिटेड हो गया है। यहां केसीआर के परिवार का दखल दिखाई देता है। लोगों ने आपको सीएम चुना था आपके परिवार को नहीं। मैं परिजनों पर आरोप नहीं लगाना चाहता लेकिन वही सरकार चला रहे हैं। तेलंगाना के लोगों को नजरअंदाज किया गया। यह सत्ता का दुरुपयोग है। केसीआर की सरकार में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। केसीआर कहते हैं कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया लेकिन उनके और उनके परिवार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की चर्चा ना सिर्फ हैदराबाद, तेलंगाना में है बल्कि दिल्ली तक पहुंच गई है।'
 

विज्ञापन
02:46 PM, 16-Oct-2023

भूपेश बघेल सरकार पर बरसे अमित शाह

छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि 'बघेल सरकार ने कई वादे किए थे...उन्होंने मुफ्त गैस सिलेंडर देने, शराब पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी लेकिन क्या हुआ? उन्होंने बिजली के बिल में भी कटौती का वादा किया था। भूपेश सरकार ने ना ओबीसी, आदिवासी, महिलाएं, किसान कोई भी खुश नहीं हैं...सिर्फ गांधी परिवार खुश है।'

02:42 PM, 16-Oct-2023

17 अक्तूबर को होगी अहम बैठक

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केन्द्रीय समिति की बैठक 17 अक्तूबर को होगी। 

02:15 PM, 16-Oct-2023

मिजोरम में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची
 

02:05 PM, 16-Oct-2023

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

मिजोरम में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर से ज्यादा इस्राइल में जो हो रहा है, उसकी चिंता है। मिजोरम में राजभवन के नजदीक आयोजित हुई जनसभा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मणिपुर अब एक राज्य नहीं रहा है बल्कि यह जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट चुका है। मुझे हैरानी है कि भारत सरकार इस्राइल में जो हो रहा है, उसमें बहुत रुचि ले रही है लेकिन उनका मणिपुर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है, जहां लोगों की हत्याएं हो रही हैं, महिलाओं और बच्चों को मारा जा रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है। 

01:01 PM, 16-Oct-2023

राहुल गांधी ने आइजवाल में निकाली पदयात्रा

आइजवाल में पदयात्रा निकालते राहुल गांधी
 

12:24 PM, 16-Oct-2023

मिजोरम चुनाव पर क्या बोली आम आदमी पार्टी

मिजोरम में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर आम आदमी पार्टी के उत्तर पूर्व के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि 'हम मिजोरम में बीते एक साल से काम कर रहे हैं और इस एक साल से हम राज्य के लोगों के संपर्क में हैं। मिजोरम में हमारी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। हम मिजोरम में दिल्ली मॉडल देना चाहते हैं।'
 

12:15 PM, 16-Oct-2023

मिजोरम पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंच गए हैं। मिजोरम में राहुल गांधी आगामी 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। मिजोरम कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी अगरतला से एक हेलीकॉप्टर के जरिए आइजवाल पहुंचे। यहां वह चनमारी जंक्शन से राज भवन तक करीब 4-5 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च करेंगे और राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित करेंगे। मिजोरम में सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। बता दें कि मिजोरम में मतदान की तारीख में बदलाव की मांग की जा रही है। राजनीतिक पार्टियों, चर्च, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों ने चुनाव आयोग से मांग की है कि राज्य में चुनाव के शेड्यूल में बदलाव किया जाए क्योंकि मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान रविवार के दिन होना है लेकिन ईसाई समुदाय में रविवार का दिन पवित्र माना जाता है। 
 

11:49 AM, 16-Oct-2023

'राहुल गांधी देश के सबसे बड़े नेता'

राहुल गांधी के मिजोरम दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के एक समर्थक ने कहा कि 'मिजोरम में चुनाव प्रचार के लिए, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भारत के सबसे बड़े नेता यहां आ रहे हैं और हम उनके सिपाही हैं।' 
 

11:48 AM, 16-Oct-2023

त्योहारों के दौरान विधानसभा चुनाव कराने पर नाराज हुए टीएस सिंहदेव

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव त्योहारों के मौसम में विधानसभा चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले से नाराज दिखे। टीएस सिंहदेव ने कहा कि दशहरा, दिवाली, भाई दूज, छठ आदि त्योहार हैं और सभी लोग इसके बारे में जानते हैं। चुनाव आयोग एक तरफ 100 फीसदी वोटिंग चाहता है, लेकिन इस स्थिति में क्या 100 फीसदी मतदान संभव है?

11:41 AM, 16-Oct-2023

राजस्थान पहुंचे जेपी नड्डा

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने राजस्थान पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। जेपी नड्डा उदयपुर पहुंचे हैं, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

 

11:04 AM, 16-Oct-2023

Assembly Election Live: मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, बीआरएस में शामिल हुए पोन्नाला लक्ष्मैया

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कहना है कि चुनाव आयोग ने विधानसभा  चुनाव के लिए कम समय दिया है। इस समय में कांग्रेस पार्टी को अपनी तैयारी भी करनी हैं और इस दौरान उम्मीदवारों का नामांकन, दशहरे का त्योहार और अन्य त्योहार भी हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें