फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: प्रियंका गांधी-हिमंत बिस्व सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी, टिप्पणियों पर चुनाव आयोग सख्त

Thu, 26 Oct 2023 11:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। तेलंगाना में अमित शाह भाजपा की जन गर्जना सभा में शिरकत करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अमित शाह गुरुवार को तेलंगाना के सूर्यापेट इलाके में जन गर्जना सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने तेलंगाना चुनाव के लिए अपने 52 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें तीन मौजूदा सांसदों को जगह दी गई है। 
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:52 PM, 26-Oct-2023

कांग्रेस ने अजॉय कुमार को तेलंगाना का मीडिया प्रभारी बनाया

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने तेलंगाना विधानसभा की चुनावी तैयारियों के लिए अजॉय कुमार को तत्काल प्रभाव से मीडिया प्रभारी बनाया गया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अजॉय कुमार को तेलंगाना में चुनाव के दौरान मीडिया, सोशल मीडिया और वॉर रूम सहित संपूर्ण संचार व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी राज्यों में एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए 21 अक्तूबर को मंजूरी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने अजॉय कुमार को तेलंगाना, सुप्रिया श्रीनेत को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए प्रमोद तिवारी के नाम को मंजूरी दी थी।

09:39 PM, 26-Oct-2023

असम के मुख्यमंत्री को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस जारी
चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्री मोहम्मद अकबर पर निशाना साधने वाली टिप्पणी के लिए असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने सरमा को 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई कांग्रेस द्वारा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद आई है। 18 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भाषण में सरमा ने अकबर पर विवादास्पद कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर अकबर को नहीं भेजा गया तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी।
 

09:31 PM, 26-Oct-2023

चुनाव आयोग का प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस
चुनाव आयोग ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बुधवार को भाजपा ने चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
09:28 PM, 26-Oct-2023

कांग्रेस ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए डॉ. अजॉय कुमार को मीडिया, सोशल मीडिया और वॉर रूम सहित संपूर्ण संचार का प्रभारी नियुक्त किया है।

08:15 PM, 26-Oct-2023

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी सूची जारी
कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। सीकर से राजेंद्र पारीक, बगरू से गंगा देवी वर्मा, धौलपुर से शोभारानी कुशवाह, तारानगर से नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा, करौली से लखन सिंह मीणा, सपोटरा से रमेश चंद्र मीणा, बांदीकुई से गजराज खटाना, गंगापुर से रामकेश मीणा समेत 19 उम्मीदवारों को सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
06:59 PM, 26-Oct-2023

जेडीयू ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची
जनता दल यूनाइटेड ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें सीताराम अहिरवार को नरियावली, प्रमोद कुमार मेहरा(झरिया) को गोटगांव, पंकज मौर्या को बहोरीबंद, संजय जैन को जबलपुर उत्तर और बालाघाट से विजय कुमार पटले को टिकट दिया गया।
 

05:41 PM, 26-Oct-2023

सचिन पायलट ने भारत सरकार की एजेंसियों की कार्रवाई पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, जयपुर और अन्य शहरों में आज भाजपा सरकार की एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई। जिसका समय, उद्देश्य और इरादा पूरी तरह से संदिग्ध है। सभी को पता है कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं क्योंकि भारत सरकार की एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से ये एजेंसियां राजस्थान में काम कर रही है। साफ तौर पर यह कांग्रेस नेताओं को डराने और आतंकित करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ है। 
 

05:09 PM, 26-Oct-2023

हरीश राव ने कहा, किसानों के हित की योजना के खिलाफ है कांग्रेस
किसानों के लिए तेलंगान सररकार की 'रायथु बंधु योजना' के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर तेलंगान सरकार के मंत्री हरीश राव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, पिछले वर्षों में हमने किसानों को 11 बार 'रायथु बंधु' दिया है। हम सीधे 'रायथु बंधु' लाभार्थियों को पांच हजार हस्तांतरित करेंगे। किसानों के हित की योजना के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने जा रही है। बीआरएस पार्टी और सीएम केसीआर ही अकेले हैं, जिन्होंने किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए हैं। कोई सरकार नहीं है, जो किसानों के हित के लिए ऐसा कर सके। मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस ऐसी योजना को कैसे रोकने का सोच सकती है।

04:57 PM, 26-Oct-2023

कांग्रेस का दावा- तेलंगाना में दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दावा किया है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई जाएगी। वहीं विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम एक गिरोह की तरह काम करते हैं। साथ ही वर्तमान सत्तारूढ़ दल बीआरएस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, जनता के पैसों से बने सीएम आवास और विधायक कैंप कार्यालय जैसे आधिकारिक स्थानों का इस्तेमाल बीआरएस के राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, बीआरएस का समर्थन करने वाले अधिकारियों को चुनाव में प्रमुख जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। इन सभी मुद्दों को चुनाव आयोग के सामने उठाया जाएगा।
 

04:05 PM, 26-Oct-2023

प्रह्लाद पटेल बोले, जो मंदिर ही नहीं गए वो लिफाफे की बात कर रहे
मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को जमकर घेरा। प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, जिसने मंदिर में फूल नहीं चढ़ाए, वह लिफाफे की बात कर रहे हैं। पिछले तीन साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उनसे पूछिए कि क्या पीएम मोदी का लिफाफा खाली है या भरा हुआ। ये बात कभी कांग्रेस समझ ही नहीं सकती है। देश की जनता पहले से ही कांग्रेस के ऐसे लोगों से वाकिफ है।

03:22 PM, 26-Oct-2023

'ईडी के अधिकारियों को दबाव में नहीं आना चाहिए'

राजस्थान में गोविंद सिंह डोटसारा और सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समन पर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। यह भाजपा की घबराहट है और ईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जब भी चुनाव होते हैं वह ईडी का गलत इस्तेमाल करते हैं। मैं ईडी के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वह इतना दबाव में ना आएं और एजेंसी की छवि को बनाए रखें ताकि लोगों का उन पर विश्वास बना रहे। वहीं भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा राजस्थान में सभी को पता है कि किस तरह 17 बार पेपर लीक हुए और सरकार ने कुछ नहीं किया। इसमें बड़े पैमाने पर पैसों की लेनदेन हुआ है। स्वतंत्र एजेंसियां अपने स्तर पर जांच कर रही है और सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। 

03:19 PM, 26-Oct-2023

'कांग्रेस किसान विरोधी पार्टी है'

तेलंगाना की रायथु बंधु योजना के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीआरएस नेता के कविता ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस इतना नीचे गिर गई है कि वह उस योजना को बंद कराने की मांग कर रही है जो राज्य के किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई। यह योजना पांच-छह साल से चल रही है। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस किसान और दलित विरोधी है। 

02:54 PM, 26-Oct-2023

कमलनाथ ने भरा पर्चा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा सीट से नामांकन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी मौजूद रहे। 
 
 

12:40 PM, 26-Oct-2023

कमलनाथ सीटों के बंटवारे पर क्या बोले

कांग्रेस, जदयू और सपा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर कमलनाथ ने कहा कि 'हमने गठबंधन की कोशिश की थी लेकिन यह सीटों का मामला नहीं था बल्कि कौन सी सीटें होंगी, इसका मुद्दा था। जिन सीटों पर भाजपा को फायदा हो सकता था इसलिए वहां गठबंधन के लिए हम तैयार नहीं हुए।' अयोध्या में 22 जनवरी  2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पीएम मोदी को आमंत्रण मिलने पर कमलनाथ ने कहा 'वह राम मंदिर के बारे में ऐसे बात कर रहे हैं जैसे राम मंदिर सिर्फ बीजेपी का है। राम मंदिर देश का मंदिर है और यह सनातन धर्म की बड़ी निशानी है। क्या यह किसी एक पार्टी का है?'

10:26 AM, 26-Oct-2023

Assembly Election Live: प्रियंका गांधी-हिमंत बिस्व सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी, टिप्पणियों पर चुनाव आयोग सख्त

पूर्व एसडीएम निशा बांगरे ने गुरुवार को छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पत्रकारों से बात करते हुए निशा बांगरे ने कहा कि 'मुझे बताया गया कि अपने इस्तीफे के लिए मुझे इंतजार करना होगा। अब इस्तीफे के बाद मैं  कमलनाथ से मिलने आई थी तो उन्होंने दिल्ली और भोपाल बात करने के बाद इस मुद्दे पर कुछ कहने की बात कही है।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें