फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: तेलंगाना में 300 करोड़ की जब्ती; केटीआर बोले- 110 सीटों पर BJP की जमानत भी नहीं बचेगी

Sat, 21 Oct 2023 10:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Election 2023, Vidhan Sabha Chunav 2023 News: बीआरएस नेता और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कविता ने कहा कि 'राहुल गांधी बब्बर शेर नहीं, कागज के शेर हैं। उन्हें जो कोई भी कुछ लिखकर दे देता है, वह पढ़कर चले जाते हैं। वे स्थानीय स्थिति, स्थानीय राजनीति को नहीं समझते। वे इस क्षेत्र की स्थानीय परंपरा या संस्कृति को भी नहीं समझते और उनका सम्मान भी नहीं करते।'
 
विज्ञापन
मप्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 21-Oct-2023

तेलंगाना की 110 सीटों पर नहीं बचेगी भाजपा की जमानत: केटीआर

तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने कहा, भारत राष्ट्र समिति पिछले चुनावों की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, हम पिछली बार की तुलना में 88 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। 3 लाख से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ता 119 निर्वाचन क्षेत्रों में काम करेंगे। INDIA गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए केटीआर ने कहा, इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। राहुल तक गांधी वहीं हैं, कांग्रेस वहीं रहेगी जहां वह है। वह आगे नहीं बढ़ेगी। भाजपा हार गई है और 110 सीटों पर उसकी जमानत भी नहीं बचेगी।

09:59 PM, 21-Oct-2023

तेलंगाना चुनाव: 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना, शराब जब्त

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बड़ी मात्रा में पैसे बरामद हुए हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तेलंगाना में आचार संहिता लागू होने के बाद से 100 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, 145 करोड़ रुपये से अधिक का सोना और अन्य कीमती सामान, शराब, 307 करोड़ रुपये से अधिक की मुफ्त चीजें जब्त की हैं। बता दें कि तेलंगाना में नौ अक्टूबर को आचार संहिता लागू हुई। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार,  कुल 105.58 करोड़ रुपये नकद, 220.6 किलोग्राम सोना, 894.5 किलोग्राम चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं जिनकी कीमत 145.6 करोड़ रुपये से अधिक हैं, बरामद की गई। इसके अलावा 13.58 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, 15.23 करोड़ रुपये का गांजा और 26.93 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है। बयान के मुताबिक 9 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने करीब 307 करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त किया।
 

08:48 PM, 21-Oct-2023

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 तक उम्मीदवारी नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अधिकारी ने कहा कि एमएनएफ ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें 25 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 23 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी (आप) के चार उम्मीदवार तथा 27 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मिजोरम में विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
08:22 PM, 21-Oct-2023

पीएम मोदी का दावा- 10 साल में उनकी सरकार ने अप्रत्याशित फैसले लिए

ग्वालियर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में उनकी सरकार ने कई ऐसे अप्रत्याशित फैसले लिए हैं, जो लंबी अवधि की योजनाओं के साथ लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने सिंधिया स्कूल में आयोजित समारोह में सरकार की कामयाबी का जिक्र किया।
 

08:03 PM, 21-Oct-2023
Union Minister Bhupendra Yadav - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की होने की खबरें सामने आई हैं। भूपेंद्र यादव एमपी में भाजपा के चुनाव प्रभारी हैं।

विज्ञापन
07:56 PM, 21-Oct-2023

राजस्थान चुनाव: एआईएमआईएम के 3 उम्मीदवारों के नाम घोषित, औवेसी क्या बोले?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार राजस्थान में चुनाव मैदान में उतरी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब तक तीन उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए AIMIM ने जयपुर के हवामहल निर्वाचन क्षेत्र, सीकर के फतेहपुर और भरतपुर के कामां से उम्मीदवार उतारे हैं। ओवैसी ने कहा, पार्टी की राजस्थान ईकाई के परामर्श से और नामों की घोषणा की जाएगी।

07:26 PM, 21-Oct-2023

कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव के लिए अशोक चव्हाण, एमएस बोसराजू को विशेष पर्यवेक्षक बनाया

कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और पार्टी नेता एमएस बोसराजू को 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी ने पूर्व सांसद अजॉय कुमार को तेलंगाना में मीडिया तैयारियों के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का पर्यवेक्षक, पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत को मध्य प्रदेश के लिए और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी को छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त किया।

06:05 PM, 21-Oct-2023

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, सूची में कई पूर्व और मौजूदा विधायकों को मौका

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, आज भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। जिसमें कई पूर्व और मौजूदा विधायकों को मौका दिया गया है। यह केवल भाजपा में ही हो सकता है, जहां पार्टी कार्यकर्ता को अवसर दिया जाए।
 

06:01 PM, 21-Oct-2023

भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ ने कहा, भाजपा की सूची में समर्पित कार्यकर्ता

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट मिलने पर तमाम उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ ने कहा, कांग्रेस तो तस्वीर से ही गायब है। कांग्रेस ने छोटी सूची जारी की है। भाजपा की सूची में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिन्हें पार्टी नेतृत्व विजयी उम्मीदवार के रूप में देखता है। 
 

05:56 PM, 21-Oct-2023

शहजाद पूनावाला बोले, कांग्रेस पार्टी का मतलब ही धोखाधड़ी है

विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए भाजपा नेता शहजाद पूनावाल राजस्थान पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का मतलब धोखाधड़ी है। यह बात राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के बयान और इकबालिया वीडियो से एक बार फिर साबित हो गई है। जिन्होंने खुले तौर पर कबूल किया कि उन्होंने जोड़-तोड़ करके ही सरपंच चुनाव जीता है। यह आईपीसी के तहत एक धोखाधड़ी है। चुनाव आयोग को इस मामले में देरी नहीं करनी चाहिए।

05:51 PM, 21-Oct-2023

रमन सिंह बोले- यह एक राजनीतिक साजिश

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बिरजू ताराम की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश होने की बात की है। उन्होंने कहा, जिस तरह से बिरजू ताराम की हत्या की गई ,उससे साफ है कि यह एक टारगेटेड किलिंग की घटना है। इसके पीछे राजनीतिक साजिश है। यह शर्म की बात है कि प्रशासन सुरक्षा देने में नाकाम रहा है। यह पहली घटना नहीं है, ऐसी पांच घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ये सब भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए किया जा रहा है। हम इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं।
 

04:44 PM, 21-Oct-2023

मध्यप्रदेश भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस बार भी भाजपा की सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बता दें कि भाजपा इससे पहले चार सूचियों के जरिए 136 नामों का एलान कर चुकी है। बता दें कि राज्य में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

04:42 PM, 21-Oct-2023

सांसद मनोज झा ने कहा- चुनाव के दौरान ऐसा होता रहता है
कांग्रेस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम अटकलें लगाई जा रही है। 'इंडिया' गठबंधन में शामिल दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा, चुनाव के दौरान ऐसा होता रहता है। हर दल की महत्वाकांक्षाएं होती है। मैं अनुरोध करना चाहूंगा कि 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को इसे सुलझाना चाहिए। लोग 'इंडिया' गठबंधन को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। सब कुछ ठीक हो जाएगा।
 

04:34 PM, 21-Oct-2023

असुदद्दीन ओवैसी ने फलस्तीन के मुद्दे पर महात्मा गांधी के विचारों को याद किया
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जयपुर में एआईएमआईएम अध्यक्ष असुदद्दीन ओवैसी ने एक सभा को संबोधित किया। पत्रकारों ने बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मैं अपने देश के लोगों को बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी ने फलस्तीन को अरबों की कहा था। उन्होंने कहा था कि जैसे इंग्लैंड अंग्रेजों की भूमि है और फ्रांस फ्रांसीसियों की भूमि है। वैसे ही फलस्तीन अरबों की ही भूमि है। हमने हमेशा से महसूस किया कि फलस्तीनियों का अपना एक स्वतंत्र देश होना चाहिए।
 

04:18 PM, 21-Oct-2023

शिवराज सिंह बोले, कांग्रेस में सिर्फ बेटों के भविष्य बनाने की लगी है होड़
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल सत्ता के लिए जोर  आजमाइश कर रहे हैं। तमाम दलों के स्टार प्रचारक अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा लिए राज्य में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है। अपने बयान में उन्होंने कहा, लगता है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी कमलनाथ को दे दी है। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, फ्रेंचाइजी लेने के बाद कमलनाथ किसी की भी नहीं सुन रहे हैं। वह सिर्फ अपने बेटे नकुलनाथ को स्थापित करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन को स्थापित करने में लगे हुए हैं। लगता है कि कांग्रेस के लिए इस चुनाव का उद्देश्य सिर्फ जयवर्धन सिंह और नकुलनाथ के भविष्य को बनाना है। 

02:49 PM, 21-Oct-2023

आम आदमी पार्टी ने एमपी में जारी की उम्मीदवारों की सूची

आम आदमी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यह आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट है। इस लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। जिसमें इंदौर-5 से विनोद त्यागी, उज्जैन उत्तर से विवेक यादव, बालाघाट से शिव जायसवाल, जबलपुर कैंट से राजेश कुमार वर्मा, सागर से मुकेश कुमार जैन, ग्वालियर से रोहित गुप्ता को टिकट दिया गया है। 
 

02:39 PM, 21-Oct-2023

इन नेताओं को मिले टिकट

राजस्थान की सूची में कृष्णा पुनिया को सादुलपुर, गोविंद सिंह डोटासरा को लच्छमनगढ़, दानिश अबरार को सवाईं माधोपुर, चेतन सिंह चौधरी को दीदवाना, विजयपाल मिर्धा को देगाना, महेंद्र विश्नोई को लुनी, सीपी जोशी को नाथद्वारा, अशोक चंदाना को हिंडोली से टिकट दिया गया है। 
 

02:32 PM, 21-Oct-2023

राजस्थान में कांग्रेस की भी सूची जारी

राजस्थान में कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 33 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इस सूची के अनुसार, सीएम गहलोत को सरदारपुरा, सचिन पायलट को टोंक से उम्मीदवार बनाया गया है। 
 

02:29 PM, 21-Oct-2023

सीएम शिवराज का कांग्रेस पर निशाना

सीएम शिवराज ने अपने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस ने इस चुनाव को नकुल नाथ (पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे) और जयवर्धन सिंह (पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे) का भविष्य बना दिया है। ऐसा लग रहा है कि मध्य प्रदेश में, मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस टिकट के लिए कमलनाथ को फ्रेंचाइजी दी है। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद कमलनाथ किसी की नहीं सुन रहे हैं। कमलनाथ, नकुलनाथ को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह को जमाने की कोशिश कर रहे हैं। 

02:24 PM, 21-Oct-2023

राजस्थान में भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

राजस्थान में भाजपा ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। इस सूची में 83 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पुनिया को अंबेर सीट से, कैलाश चंद वर्मा को बगरू सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट दिया है। इस लिस्ट में कुल 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 
 

01:57 PM, 21-Oct-2023

Assembly Election Live: तेलंगाना में 300 करोड़ की जब्ती; केटीआर बोले- 110 सीटों पर BJP की जमानत भी नहीं बचेगी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तेलंगाना सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'तेलंगाना में राज्य सरकार एक परिवार द्वारा चलाई जा रही है। तेलंगाना सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं बनाया गया था, तेलंगाना वहां के लोगों के लिए बनाया गया था।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें